पञ्च तत्व की उत्पत्ति.


पञ्च तत्व की उत्पत्ति.

1.ब्रह्मा के मन से आकाश, आकाश से वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल और जल से पृथ्वी की क्रमशः उत्पत्ति हुई। एक-एक गुणों (तन्मात्रा) की वृद्धि से ये पाँचों पञ्च महाभूत कहे गए. अर्थात,

आकाश में एक गुण=> शब्द

वायु में दो गुण => शब्द + स्पर्श

अग्नि में तीन गुण => शब्द + स्पर्श + रूप

जल में चार गुण => शब्द + स्पर्श + रूप + रस

पृथ्वी में पांच गुण => शब्द + स्पर्श + रूप + रस + गन्ध

2.तत्व प्राण ऊर्जा (योग में प्राण का एक विशिष्ट अर्थ होता है) के विशिष्ट रूप बताते हैं। प्राण इन्ही पाँच तत्वों से मिलकर बना है - ठीक उसी प्रकार जैसे हमारा शरीर और अन्य कई चीज़। माण्डुक्योपनिषद, प्रश्नोपनिषद तथा शिव स्वरोदय मानते हैं कि पंचतत्वों का विकास मन से, मन का प्राण से और प्राण का समाधि (यानि पराचेतना) से हुआ है।

गुण-प्रकार
पृथ्वी
जल
अग्नि
वायु
आकाश
  प्रकृति
भारी
शीतल
ऊष्ण
अनिश्चित
मिश्रित
  गुण
वज़न, 
एकजुटता
द्रवता,
संकुचन
गरम, 
प्रसार
गति
फैलाव
  वर्ण
पीला
सफ़ेद
लाल
नीला या
भूरा
काला
  आकार
चौकौन
अर्धचंद्र
त्रिभुज
षट्कोण
बिन्दु
  चक्र
मूलाधार
स्वाधिष्ठान
मणिपूर
अनाहत
विशुद्धि
  मंत्र
लं
वं
रं
यं
हं
  तन्मात्रा
गंध
स्वाद
दृश्य
स्पर्श
शब्द
  शरीर में 
  कार्य
त्वचा, रक्त
शरीर के 
सभी द्रव
क्षुधा, निद्रा,
प्यास
पेशियों का 
संकुचन-
आकुचन
संवेग, वासना
  शरीर में
   स्थिति
जाँघे
पैर
कंधे
नाभि
मस्तक
  मानसिक 
  दशा
अहंकार
बुद्धि
मनस,
विवेक
चित्त
प्रज्ञा
  कोश
अन्नमय
प्राणमय
मनोमय
विज्ञानमय
आनंदमय
  प्राणवायु
अपान
प्राण
समान
उदान
व्यान
  ग्रह
बुध
चंद्र, शुक्र
सूर्य, मंगल
शनि
बृहस्पति
  दिशा
पूर्व
पश्चिम
दक्षिण
उत्तर
मध्य-ऊर्ध्व

विद्या बनाम सदाचार.


विद्या बनाम सदाचार.
(पं. विष्णुदत्त जी)

मनुष्यों का कहना है कि संसार में सब से मूल्यवान और सम्माननीय वस्तु विद्या है। जिसके पास विद्या है, उसके सामने संसार सिर झुकाता है। परन्तु मैं कहता हूँ कि एक वस्तु और है-जिसके सामने विद्या को भी सिर झुकाना पड़ता है। जहाँ विद्या नाक रगड़ती है, जहाँ विद्या अपरिहार्य हो जाती है, वह वस्तु है-”सदाचार”। आप विद्वान नहीं हैं या नहीं हो सकते हैं, तो इसकी कोई परवाह नहीं। यदि आप सदाचारी हैं या हो सकते हैं, तो आप सहस्र विद्वानों के बराबर शक्ति अकेले ही उत्पन्न कर सकते हैं। संसार में जितने महापुरुष हुए हैं, उन्होंने केवल विद्या के बल पर उच्च जीवन नहीं बनाया है। उनकी ख्याति सदाचार के बल से ही हुई है। आज के दिन लोग विद्वान बनने की आकाँक्षा रखते हैं, पर सदाचारी बनने की तरफ उनका ध्यान नहीं है। परिणाम यह होता है कि विद्वान बनने पर भी उनका जीवन कुछ विशेष मूल्यवान प्रमाणित नहीं होता।

“रावण” के विषय में कहा जाता हैं कि वह बड़ा भारी नीतिज्ञ, सब विद्याओं के जानने वाला पंडित और धुरन्धर वीर था। उसकी सी सम्पदा, शक्ति, योग्यता, क्षमता और उसका सा पद पाने को बहुत से मनुष्य इच्छुक रहते हैं। पर उसमें एक कमी थी, वह “सदाचारी” नहीं था। इसीसे उसकी शक्ति, विद्या, योग्यता सब मिट्टी में मिल गई। “रोम” का प्रख्यात बादशाह “नीरो” प्रकाण्ड तत्ववेत्ता और बड़ा पण्डित था, पर आचार हीनता के कारण आज तक वह रावण ही के समान तिरस्कार की दृष्टि से देखा जाता हैं।

आज भारत की जनता “जगद्गुरु शंकराचार्य”, स्वामी दयानन्द और लोकमान्य तिलक को आदर की दृष्टि से क्यों देखती हैं?  टॉलस्टाय, वीरवर मेकस्वानी, ह. ईसा व ह. मूसा आज तक यूरोप निवासियों के हृदय पर राज्य क्यों कर रहे हैं? क्या उनकी विद्या के सामने संसार ने सिर नहीं झुकाया। जनता ने उनके सदाचार का महत्व माना। इसीलिये उनका पूजन कर रही हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य, स्वामी दयानन्द एक संन्यासी थे। लो. तिलक बी.ए., एल.एल.बी. थे। इस कारण किसी ने उनका आदर नहीं किया। कितने ही बी.ए., एल.एल.बी. मारे मारे फिरते हैं। उन्हें कौन पूछता हैं। प्रत्युत ऐसा हुआ कि ज्यों−ही उनके चरित्र का विकास हुआ त्यों−ही गर्वीली डिग्रियाँ लुप्त प्रायः हो गई। सदाचार को देखते ही गर्वीली विद्या ने अपना प्रधान पद छोड़ दिया। यह मुंह छिपाकर भाग गई। आज स्व. शंकराचार्य व स्व. दयानन्द व लो. तिलक के नाम के सामने उनकी डिग्रियाँ लगाना, उनका अपमान करना हैं। विद्या ने जो पद उन्हें दिया था, सदाचार ने उससे अधिक पद प्रदान किया। वे पुरुष धन्य हैं, जिन्हें सदाचार का ध्यान हैं। कल्पना कीजिए कि कोई व्यक्ति महा पण्डित विद्वान और तार्किक हैं, पर शराबी, वेश्यागामी, झूठा या स्वार्थी हैं। क्या वह लोगों का प्रिय बन सकता हैं? कदापि नहीं। इसके विरुद्ध कोई मनुष्य जाति का नीच और मूर्ख हैं, परन्तु सबको प्रेम करने वाला, सत्यवक्ता, धैर्यवान और छल रहित हैं, क्या उसका आदर नहीं होगा? होगा अवश्य होगा। बस, इसीलिये कहता हूँ कि सदाचार के सामने विद्या कोई वस्तु नहीं। यदि आप विद्वान नहीं हैं, तो निःसंदेह आप को विद्वान बनना कठिन हैं। परन्तु सदाचारी बनना सरल हैं।



मित्रता क्यों की जाती है?


मित्रता क्यों की जाती है?
(दार्शनिक सिसरो)

क्या कोई मनुष्य किसी दूसरे मनुष्य से इस कारण मित्रता करता हैं कि वह पारस्परिक प्रत्युपकारों से वह लाभ प्राप्त करे जो अकेला रह कर नहीं कर सकता? या मित्रता का बन्धन किसी प्राकृतिक ऐसे उदार नियम से संबंधित हैं, जिसके द्वारा एक मनुष्य हृदय दूसरे के हृदय के साथ अधिकाँश में उदारता और निस्वार्थता की भावना के साथ जा जुड़ता हैं?

उपरोक्त प्रश्नों की मीमाँसा करते हुए हमें यह जानना चाहिए कि मित्रता के बन्धन का प्रधान और वास्तविक हेतु प्रेम हैं। कभी कभी यह प्रेम वास्तविक न होकर कृत्रिम भी हुआ करता हैं, परन्तु इससे यह नहीं कहा जा सकता कि मित्रता का भवन केवल स्वार्थ की ही आधार शिला पर स्थिर हैं।

सच्ची मित्रता में एक प्रकार की ऐसी स्वाभाविक सत्यता हैं, जो कृत्रिम और बनावटी स्नेह में कदापि नहीं पाई जा सकती। मेरा तो इसीलिए ऐसा विश्वास हैं कि मित्रता की उत्पत्ति मनुष्य की दरिद्रता पर न होकर किसी हार्दिक और विशेष प्रकार के स्वाभाविक विचार पर निर्भर हैं, जिसके द्वारा एक समान मन वाले दो व्यक्ति परस्पर स्वयमेव संबंधित हो जाते हैं।

यह पुनीत आध्यात्मिक स्नेह भावना पशुओं में भी देखी जाती हैं। मातायें क्या अपने बच्चों से किसी प्रकार का बदला चाहने की आशा से प्रेम करती हैं? बेचारे पशु जिनको न तो अपनी दीनता का ज्ञान हैं, न उन्नति की आकाँक्षा हैं और न किसी सुनहरे भविष्य का प्रलोभन हैं, भला वे अपने बच्चों से किस प्रत्युपकार की आशा करते होंगे? सच तो यह हैं कि प्रेम करना जीव का एक आत्मिक गुण हैं। यह गुण मनुष्य में अधिक मात्रा में प्रकट होता हैं, इसलिए वह मित्रता की ओर आकर्षित होता है।

जिसके आचरण और स्वभाव हमारे समान ही हों अथवा किसी ऐसे मनुष्य को जिसका अन्तःकरण ईमानदारी और नेकी से परिपूर्ण हो, किसी ऐसे मनुष्य को देखते ही हमारा मन उसकी ओर आकर्षित हो जाता हैं। सच तो यह हैं कि मनुष्य के अन्तःकरण पर प्रभाव डालने वाला नेकी के समान और कोई दूसरा पदार्थ नहीं हैं। धर्म का प्रभाव यहाँ तक प्रत्यक्ष हैं कि जिन व्यक्तियों का नाम हमको केवल इतिहासों से ही ज्ञात हैं और उनको गुजरे चिर काल व्यतीत हो गया, उनके धार्मिक गुणों से भी हम ऐसे मुग्ध हो जाते हैं कि उनके सुख में सुखी और दुख में दुखी होने लगते हैं।

मित्रता जैसे उदार बन्धन के लिए ऐसा विचार करना कि उसकी उत्पत्ति केवल दीनता पर ही हैं अर्थात् एक मनुष्य दूसरे से मित्रता केवल इसीलिए करता हैं कि वह उससे कुछ लाभ उठाने और अपनी अपूर्णता को उसकी सहायता से पूर्ण करें, मित्रता को अत्यन्त ही तुच्छ और घृणित समझना हैं। यदि यह बात सत्य होती तो वे ही लोग मित्रता जोड़ने में अग्रसर होते, जिनमें अधिक अवगुण और अभाव हों, परन्तु ऐसे उदाहरण कहीं दिखाई नहीं पड़ते। इनके विपरीत यह देखा गया हैं कि जो व्यक्ति आत्मनिर्भर हैं, सुयोग्य हैं, गुणवान हैं, वे ही दूसरों के साथ प्रेम व्यवहार करने को अधिक प्रवृत्त होते हैं। वे ही अधिकतर उत्तम मित्र सिद्ध होते हैं।

सच तो यह हैं कि परोपकार अपने उत्तम कार्यों का व्यापार करने से घृणा करता हैं और उदार चरित्र व्यक्ति अपनी स्वाभाविक उदारता का आचरण करते दूसरों को सुख पहुँचाने में आनन्द मानते हैं, वे बदला पाने के लिए अच्छा व्यवहार नहीं करते। मेरा निश्चित विश्वास हैं कि सच्ची मित्रता लाभ प्राप्त करने की व्यापार बुद्धि से नहीं जुड़ती, वरन् इसलिए जुड़ती हैं कि मित्रभाव के निस्वार्थ बर्ताव से एक प्रकार का जो आध्यात्मिक सुख मिलता हैं, वह प्राप्त हो।


आशीर्वाद.

आशीर्वाद.

वह युवक गरीब था। वह संत के पास जाता था। वह उनके यहां आश्रम की साफ सफाई करता और फिर अपने काम पर चला जाता था। अक्सर वह संत से अपने लिये आशीर्वाद मांगता और कहता था कि आप आशीर्वाद दें तो मेरे पास ढेर सारा पैसा और संपत्ति आ जाये।

संत ने कहा :- तुम क्या इसलिये ही इस आश्रम की सेवा करते हो?

युवक ने पूरी ईमानदारी से कहा-हां, मेरा उद्देश्य तो यही है कि ढेर सारी संपत्ति आये। इसलिये ही सर्वशक्तिमान का दर्शन करने आपके यहां आता हूं। किराये का मकान है, पटरी पर सामान लगाकर बेचता हूं। पता नहीं नीली छतरी वाला मेरी कब सुनेगा?

संत ने कहा-‘चिंता मत करो। वह सभी को अवसर देता हैं।

युवक ने निराशा में कहा-‘पता नहीं कब सुनेगा?’

संत ने हंसकर कहा-‘जब तुम्हारे सामने अवसर आयेगा तो नीली छतरी वाला आवाज नहीं देगा। चुपचाप तुम्हारे लिये रास्ता खोलता जायेगा।’

युवक चला गया। समय ने पलटा खाया। वह अधिक धन कमाने लगा। वह इतना व्यस्त हो गया कि उसने आश्रम में जाना ही छोड़ दिया। कुछ बरस बाद वह एक दिन सुबह वैसे ही उस आश्रम पहुंचा और झाड़ू लगाने लगा।

संत ने उसे देखकर आश्चर्य जताया और कहा-‘क्या बात है? इतने बरसों बाद तुम यहां आये हो? सुना है कि बहुत बड़े सेठ बन गये हो।’

हां उसने कहा-‘बहुत धन कमाया। बच्चों की अच्छे घरों में शादी की। पैसे की कोई कमी नहीं। ढेर सारे रिश्ते बन गये हैं पर ऐसा लगता है कि सभी पैसे के लिये रिश्ता निभा रहे हैं। बहुत संपत्ति है, पर दिल में चैन नहीं है। ऐसा लगता था कि यहां रोज मंदिर आता रहूं, पर आ नहीं सका। आज तय किया कि यहीं आकर मुझे चैन मिल सकता है। वह धन दौलत तो बस दिखावा है। नीली छतरी वाले ने सब दिया पर जिंदगी का चैन नहीं दिया।

संत के कहा-‘पर तुमने वह उससे मांगा ही कब था। वैसे तुम भी तो सर्वशक्तिमान की इस आश्रम की सेवा धन मांगने के लिये कर रहे थे, तो फिर दूसरों को क्यों दोष देते हो? जो तुमने मांगा था, वह मिल गया। फिर अब फिर इस आश्रम की सेवा करने क्यों आ गये? करो, हो सकता है कि दिल में चैन भी मिल जाये। हम तो तुम्हें न पहले रोकते थे, न अब रोकेंगे। न पहले कुछ मांगा था, न अब मांगेंगे।’

उसने उदास होते हुए उनके चरणों में माथा टेक दिया और कहा- ‘अब कुछ मांगने के लिये यहां सेवा नहीं करूंगा। बस दिल को शांति मिल जाये।’

संत ने कहा-‘पहले यह तय करो कि कुछ मांगने के लिये आश्रम की सेवा नहीं करोगे या बदले में दिल की शांति चाहिये। सच तो यह है कि चाहे कुछ भी मांगने से मिल जाये पर दिल का चैन नहीं मिलता। इसलिये पहले वाले ही रास्ते पर चलो कि सेवा के बदले कुछ मांगना नहीं है।’

वह उदास भाव से संत को देखने लगा और फिर बोला-‘मुझे कुछ नहीं चाहिये। बस मुझे सेवा करने दीजिये।’

तपस्या का फल.

तपस्या का फल.

भगवान शिव को भांग-धतूरा मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान को भांग-धतूरा चढ़ाने से, वे प्रसन्न होते हैं। भांग व धतूरा नशीले पदार्थ हैं। आमजन इनका सेवन नशे के लिए करते हैं। लाइफ मैनेजमेंट के अनुसार भगवान शिव को भांग-धतूरा चढ़ाने का अर्थ है, अपनी बुराइयों को भगवान को समर्पित करना। यानी अगर आप किसी प्रकार का नशा करते हैं, तो इसे भगवान को अर्पित करे दें और भविष्य में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन न करने का संकल्प लें। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी और जीवन सुखमय होगा।

भगवान शंकर को पति के रूप में पाने हेतु माता-पार्वती कठोर तपस्या कर रही थी। उनकी तपस्या पूर्णता की ओर थी। एक समय वह भगवान के चिंतन में ध्यान मग्न बैठी थी। उसी समय उन्हें एक बालक के डुबने की चीख सुनाई दी। माता तुरंत उठकर वहां पहुंची। उन्होंने देखा एक मगरमच्छ बालक को पानी के भीतर खींच रहा है।

बालक अपनी जान बचाने के लिए प्रयास कर रहा है, तथा मगरमच्छ उसे आहार बनाने का। करुणामयी मां को बालक पर दया आ गई। उन्होंने मगरमच्छ से निवेदन किया कि बालक को छोड़ दीजिए, इसे आहार न बनाएं। मगरमच्छ बोला माता यह मेरा आहार है, मुझे हर छठे दिन उदर पूर्ति हेतु जो पहले मिलता है, उसे मेरा आहार ब्रह्मा ने निश्चित किया है। माता ने फिर कहा आप इसे छोड़ दे, इसके बदले मैं अपनी तपस्या का फल दूँगी। ग्राह ने कहा ठीक है। माता ने उसी समय संकल्प कर अपनी पूरी तपस्या का पुण्य फल उस ग्राह को दे दिया।

ग्राह तपस्या के फल को प्राप्त कर सूर्य की भांति चमक उठा। उसकी बुद्धि भी शुद्ध हो गई। उसने कहां माता आप अपना पुण्य वापस ले लें। मैं इस बालक को यू हीं छोड़ दूंगा। माता ने मना कर दिया तथा बालक को गोद में लेकर ममतामयी माता दुलारने लगी। बालक को सुरक्षित लौटाकर, माता ने अपने स्थान पर वापस आकर तप शुरु कर दिया। भगवान शिव तुरंत ही वहां प्रकट हो गए, और बोले पार्वती अब तुम्हें तप करने की आवश्यकता नहीं है। हर प्राणी में मेरा ही वास है, तुमने उस ग्राह को तप का फल दिया, वह मुझे ही प्राप्त हुआ। अत: तुम्हारा तप फल अनंत गुना हो गया। तुमने करुणावश द्रवित होकर किसी प्राणी की रक्षा की, अत: मैं तुम पर प्रसन्न हूं, तथा तुम्हें पत्नी रूप में स्वीकार करता हूं।

कथा का सारंश यही है कि जो परहित की कामना करता है। उस पर परमात्मा की असीम कृपा होती है। जो व्यक्ति असहायों की सहायता, दयालु प्रेमी करुणाकारी होता है। ईश्वर उसको स्वीकार करते हैं। यह कथा शिवपुराण में उल्लेखित है।

योग से मन को काबू में करें.


योग से मन को काबू में करें.
(सद्गुरु जग्गी वासुदेव)

सद्‌गुरु: सत्य की खोज अपने आप में एक बहुत बड़ा छलावा है, क्योंकि जिसे हम ‘सत्य’ कहते हैं, वह हमेशा और हर कहीं मौजूद होता है। हमें उसे खोजना या ढूंढना नहीं है। वह तो हमेशा मौजूद है। फिलहाल समस्या सिर्फ यह है कि आप जीवन का अनुभव सिर्फ सीमित आयाम के जरिये ही करने में सक्षम हैं – जिसे मन कहते हैं।

पतंजलि ने योग को ‘चित्त वृत्ति निरोध’ कहा है। इसका मतलब है कि अगर आप मन की चंचलता या गतिविधियों को स्थिर कर सकते हैं, तो आप योग को प्राप्त कर सकते हैं। आपकी चेतनता में सब कुछ एक हो जाता है। योग में मन को स्थिर करने के लिए अनेक उपकरण और उपाय हैं। हम अपने जीवन में बहुत सारी चीजें करते हैं, ऐसी प्रक्रियाओं से गुजरते हैं, जिन्हें हम अपनी उपलब्धियां कहते हैं, मगर मन की चंचलता से परे जाना सबसे बुनियादी चीज और सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। यह इंसान को उसकी खोज, अंदर और बाहर के अंतर, हर चीज से मुक्त कर देता है। सिर्फ अपने मन को स्थिर करके वह एक चरम संभावना बन सकता है।

दातर लोगों का मकसद अपने जीवन में खुशी और शांति हासिल करना होता है। हम अपने जीवन में जो खुशी और शांति जानते हैं, वह आम तौर पर इतनी नाजुक और क्षणिक होती है कि वह हमेशा बाहरी स्थितियों के अधीन होती है। इसलिए ज्यादातर लोग एक सटीक बाहरी स्थिति बनाए रखने की कोशिश में पूरा जीवन बिता देते हैं, जो हासिल करना असंभव है। योग आंतरिक स्थिति पर जोर देता है। अगर आप एक सटीक आंतरिक स्थिति पैदा कर सकते हैं, तो बाहरी स्थिति चाहे जैसी भी हो, आप पूर्ण आनंद और शांति में मग्न हो सकते हैं।

मौन नायक.

यह मुझे दक्षिण भारतीय योग परंपरा की एक कहानी की याद दिला देता है। एक बार तत्वार्य नामक एक शिष्य था। उसे अपने जीवन में एक बहुत महान गुरु का सान्निध्य मिला था, जिनका नाम स्वरूपानंद था।

यह गुरु मौन रहते थे। इंसान के रूप में वे कभी-कभार बात भी करते थे, मगर एक गुरु के रूप में उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला था। वह एक मौन गुरु थे। तत्वार्य को अपने गुरु के साथ अपार आनंद और खुशी मिलती थी, उसने अपने गुरु के लिए एक भरणी रची। भरणी तमिल में एक प्रकार की रचना होती है, जिसे आम तौर पर सिर्फ महान नायकों के लिए रचा जाता है।

समाज में विरोध हुआ और कहा गया कि ऐसे व्यक्ति के लिए भरणी नहीं लिखी जा सकती, जिसने कभी अपना मुंह खोला तक न हो और चुपचाप बैठे रहने के सिवा और कुछ न किया हो। यह सिर्फ किसी महान विजेता या महानायक के लिए ही रचा जा सकता है – जैसे किसी ने एक हजार हाथियों को मारा हो। इस इंसान ने कभी अपना मुंह तक नहीं खोला है। निश्चित रूप से वह भरणी लिखे जाने के काबिल नहीं हैं। तत्वार्य ने कहा, ‘नहीं, मेरे गुरु इससे कहीं ज्यादा के लायक हैं, मगर मैं उनके लिए सिर्फ इतना ही कर सकता हूं।’

शहर में इस बारे में खूब बहस और चर्चा हुई। फिर तत्वार्य ने तय किया कि इस मुद्दे को सुलझाने का तरीका सिर्फ यही है कि इन लोगों को अपने गुरु के पास ले जाया जाए। उसके गुरु एक पेड़ के नीचे मौन बैठे थे। वे सब जाकर वहां बैठ गए और तत्वर्य ने गुरु के सामने समस्या रखी – ‘मैंने आपके सम्मान में एक भरणी रची है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि भरणी सिर्फ महान नायकों के लिए ही रची जा सकती है।’

गुरु ने सारी बात सुनी और चुपचाप बैठे रहे। सभी लोग चुपचाप बैठे रहे। घंटों बीत गए, वे चुपचाप बैठे रहे। दिन बीत गया और वे चुपचाप बैठे रहे। इस तरह सब लोग वहां आठ दिनों तक यूं ही बैठे रहे। उन सभी के आठ दिनों तक मौन बैठे रहने के बाद, स्वरूपानंद ने अपने मन को सक्रिय किया। तब अचानक सबकी विचार प्रक्रिया भी सक्रिय हो गई। तब जाकर उन्हें महसूस हुआ कि असली नायक तो यह है, जिसने ‘मन’ और ‘अहं’ नाम के इन मतवाले हाथियों को वश में कर लिया था। आठ दिनों तक गुरु के साथ बैठने के दौरान ये दोनों हाथी शांत और स्थिर थे। फिर उन्होंने कहा, ‘यही वह इंसान है, जो वाकई भरणी के लायक है।’

‘लू’ लगना और उसका उपचार.


‘लू’ लगना और उसका उपचार.
(वैद्य श्री गोपीनाथ जी गुप्ता के एक लेख का आवश्यक अंश)

गरमी के दिनों में तेज धूप और गरम हवा में जाने से या तेज गरमी के समय हवा के बन्द होने से, गरमी के समय में शराब पीने से, परिश्रम करने से, और रेल के छोटे डब्बे में तेज गरमी के समय बहुत से, आदमियों के भेड़ बकरियों की तरह भर जाने से एक दम शरीर गर्म हो जाता है और शरीर में गर्मी बढ़कर बेहोशी होने लगती हैं, उसे ‘लू लगना’ कहते हैं।

यह रोग प्रायः दोपहर को हुआ करता हैं, परन्तु बहुत गरम देशों में रात को भी हो जाया करता हैं।

जो लोग गरमी के समय बारीक या काले रंग के कपड़े पहन कर धूप में घूमते हैं, उनको लू लगने का अधिक डर रहता हैं।

लक्षण- धूप में जाने या गरम हवा लगने के साथ ही सर दर्द होता हैं, और सर में चक्कर आता हैं। आंखें लाल हो जाती हैं, और फिर जोर का बुखार चढ़ आता हैं। बुखार बहुत ही तेज होता हैं। कभी-कभी तो 108 डिग्री से भी ऊपर पहुँच जाता हैं। बेचैनी और घबराहट बहुत अधिक होती हैं। प्यास बढ़ जाती हैं। दिल जोर-जोर से धड़कने लगता हैं। साँस लेने में भी कठिनाई होती हैं। पेशाब भी बार बार आता हैं।

यदि शीघ्र ही उचित उपाय नहीं किया जाता या उपाय सफल नहीं होता, तो बेहोशी हो जाती हैं और कभी-कभी तो इसी बेहोशी में कुछ मिनटों में ही प्राण पखेरू उड़ जाते हैं।

अगर गरमी का असर थोड़ा हुआ तो बुखार नहीं आता, बल्कि शरीर की गरमी कम हो जाती है और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है शरीर ठंडा और चिपचिपा मालूम देता हैं। जी मिचलाता और उल्टी होती हैं। आंखों की पुतलियाँ फैल जाती हैं और रोगी को एकदम कमजोरी आ जाती हैं।

किसी-किसी को खूब पसीना आता हैं, और दम फूल जाता हैं। कभी-कभी इस दशा में भी बेहोशी होकर और दिल की धड़कन बन्द हो मृत्यु हो जाती हैं।

पूर्व उपाय.

1-लू से बचने के लिए गरमी के दिनों में नंगे पैर धूप में न जाना चाहिये। या तो छतरी लेनी चाहिये या अगर साफा बाँधा हो तो उसका छोर कमर तक लटकता रहना चाहिये, जिससे रीढ़ की हड्डी धूप के असर से बची रहे। काले रंग के कपड़े भी न पहनने चाहिए।

2- गरमी के दिनों में माँस, मछली, अंडा, गर्म मसाला, चाय और शराब आदि गरम चीजों से बचना चाहिये। कब्ज न रहने देना चाहिये। रोजाना प्रातःकाल और दोपहर को ठण्डे पानी से नहाना चाहिये। प्रातःकाल छाछ (तक्र मट्ठा) या दही की लस्सी पीना लाभदायक हैं।

जिन्हें कभी एक बार यह रोग हो चुका हो उन्हें बहुत सावधान रहना चाहिये।

लू लगे रोगी को फौरन ठण्डी जगह में आराम से लिटा दें। ठण्डा पानी पिलावें। मिल सके तो बरफ चुसावें। सिर पर ठण्डा पानी बहुत देर तक न डालते रहना चाहिये।

अगर रोगी बेहोश हो जाय तो बार-बार मुँह पर ठण्डे पानी के छींटें दें, और सिर पर 1-2 घड़ा ठण्डा पानी डलवा दें।

यह ध्यान रखना चाहिये कि रोगी को ठण्डे पसीने आते हों, या साँस जोर जोर से आने लगे और नाड़ी कमजोर हो जाये तो पानी न डालकर सिर्फ मुँह पर जोर जोर से ठण्डे पानी के छींटे मारें।

रोगी को तेज बुखार हो तो ऊपर वाला ठण्डा इलाज इतनी देर तक करें कि बुखार हल्का हो जाये,

अगर बुखार बहुत तेज न हो तो सिर्फ नीचे लिखे हुए इलाज से ही आराम हो जाता हैं:-

1- एक सफेद चादर को छाछ (तक्र) में थोड़ी देर औटावें फिर निकाल कर बिलकुल ठण्डा करके उसमें रोगी को लपेट दें।

2- रोगी की नाभि पर काँसी या ताँबे का गहरा कटोरा या थाली रखकर उस में ऊपर से ठण्डे पानी की धार बहुत देर तक छोड़ते रहें।

3- काँसी की थाली रोगी के शरीर पर ऊपर से नीचे तक फिरावें।

4- एक कच्चा- बड़ा सा आम लेकर भूबल (गरम राख) में दबा दें। जब वह नरम हो जाये तो छीलकर गूदा निकाल लें और उस ठण्डे पानी में मिलाकर, मिसरी या खाँड़ मिलाकर रोगी को पिला दें। यदि कब्ज हो तो इसमें दो तोले इमली का गूदा भी मलकर छान लेना चाहिये। या गाय के ताजे दही में ठण्डा पानी मिलाकर लहसी बना कर पिलावें।

5- बेहोशी को दूर करने के लिये कोई खुशबू सुंघाना लाभदायक है।

6- पंखे को ठण्डे पानी में भिगो कर, उससे धीरे धीरे हवा करते रहें। पंखा खस का हो तो बहुत अच्छा हैं।

7- गाय के ताजे और मीठे दही को पानी में मिलाकर लस्सी बनावें और खाँड डाल कर पिलावें। (बरफ से ठण्डा कर लिया जाए तो और भी अच्छा हैं)।

8- शरबत फालसा-पके हुये फालसों को मलकर कपड़े में निचोड़ कर 20 तोले रस निकालें और उसमें 40 तोले खाँड़ मिलाकर, पका कर, शरबत बनावें। इस शरबत को पानी में मिलाकर पीने से गरमी की वमन (उल्टी) प्यास ओर दस्तों में बहुत लाभ होता हैं। लू लगने से होने वाले सब विकारों को दूर करता हैं।

9- पके फालसे को निचोड़ कर निकाला हुआ रस 4 तोले, गुलाब का अर्क 4 तोले और बरफ से ठण्डा करके पिलावें। इससे भी लू के विकार नष्ट होते हैं।

10- सूखा धनिया 3 माशा और काहू के बीज 3 माशे लेकर पानी के साथ पीसकर कपड़े में छान लें और उसमें 4 तोले अर्क गुलाब तथा 2 तोले चन्दन शरबत या अनार अथवा फालसे का शरबत मिलाकर पिलावें। (शरबत न हो तो खाँड़ से मीठा करके पिलावें)।

11-गुलाब के अर्क में सफेद चन्दन घिस कर उसमें रुमाल भिगो कर रोगी के सिर पर रखें और उसे सूखने न दें। इसी पानी को पंखे पर छिड़क कर उससे हवा करें। इससे गरमी और लू की बेहोशी दूर हो जाती हैं।

12- रोगी को केले के हरे पत्तों पर सुलाना लाभदायक हैं।

13- खमीरा गाजुर्वो सादा 1 तोला, चाँदी के वर्क में लपेट कर, या आँवले का मुरब्बा चाँदी के वर्क में लपेट कर, या खमीरा मरबारीदा-पानी या अर्क गाजबाँ के साथ सेवन करने से लू के रोगी को लाभ होता हैं।

पथ्य-बुखार उतरने और रोगी के होश हवाश ठीक होने पर जौ का पानी पिलावें या भुने हुए जौ का सत्तू गुड़ के शरबत में घोलकर पिलावें अथवा गाय के दही की ताजी छाछ दें।

आराम होने के बाद भी लौकी, तुरई आदि ठण्डे शाक देते रहें और कुछ दिनों तक गरम चीजों से परहेज रखें।



(अखंड ज्योति-5/1944)



प्रेम का भगवान्‌.


प्रेम का भगवान्‌.
(स्वामी विवेकानन्दजी)

एक बादशाह जंगल में शिकार खेलने गया, वहां उसे एक साधु मिले। कुछ समय तक साधु का संग करने पर बादशाह को बड़ी प्रसन्नता हुई, और उसने साधु को कुछ देना चाहा। साधु ने कहा, ‘नहीं, मैं अपनी स्थिति में पूर्ण रूप से सन्तुष्ट हूं। खाने के लिये ये वृक्ष मुझे यथेष्ट फल दे देते हैं, ये रमणीय पवित्र सलिला नदियां मुझे आवश्यकतानुसार जल प्रदान करती हैं, और सोने के लिये तो पहाड़ों की गुफाएं बनी ही हैं। तुम राजा हो या सम्राट्‌, मुझे तुमसे कुछ भी लेना नहीं है।’ सम्राट्‌ ने कहा, ‘स्वामीजी! मुझे पवित्र करने और मेरा जीवन सफल करने के लिये ही कुछ लीजिये और कृपापूर्वक एक बार मेरी राजधानी में पदार्पण कीजिये।’ बहुत दबाव पर साधु ने सम्राट्‌ के साथ उसके नगर में जाना स्वीकार कर लिया। साधु बादशाह के महल में पहुंचा, वहां चारों ओर हीरे-पन्ने मोती-माणिक आदि जवाहिरात और सोने, चाँदी के पदार्थ पड़े थे, सभी ओर ऐश्वर्य और वैभव के चिन्ह दिखायी देते थे। वहां पहुंचने पर सम्राट्‌ ने साधु से कहा, ‘महाराज! आप तनिक विश्राम कीजिये, इतने में, मैं प्रार्थना कर लेता हूं’ यह कह बादशाह एक कोने में जाकर दीन वाणी से इस प्रकार प्रार्थना करने लगा,-‘प्रभो! मुझे और भी अधिक ऐश्वर्य, और भी अधिक सन्तान तथा और भी राज्य प्रदान कीजिये।’ इतना सुनते ही साधु उठकर जाने लगे। बादशाह ने पीछे दौड़कर मूछा, ‘महाराज! कहां जा रहे हैं, मेरी सेवा स्वीकार किये बिना ही कैसे लौट रहे हैं?’ साधु ने बादशाह की ओर मुख फिराकर कहा, ‘भिखारी! मैं तुझ भिखारी से भीख नहीं माँगता, तू मुझे क्या दे सकता है, तू तो स्वयं ही भीख माँगता है?’

वास्तव में सम्राट्‌ की प्रार्थना प्रेम की भाषा में नहीं थी। यदि भगवान्‌ से ऐसी प्रार्थना की जा सकती हो तो फिर प्रेम और दुकानदारी में भेद ही क्या रह जायगा? अतएव प्रेम का सर्वप्रथम यही लक्षण है कि, उसमें क्रय-विक्रय नहीं है - प्रेम तो सदा दिया ही करता है, वह कभी लेता नहीं; - प्रेम दाता है, गृहीता नहीं है। भगवान्‌ का भक्त कहता है कि ‘भगवान्‌ चाहें तो मैं अपना सर्वस्व उसके अर्पण कर सकता हूं, परन्तु उससे मैं कुछ भी लेना नहीं चाहता। इस जगत्‌ की कोई भी वस्तु मुझे नहीं चाहिये। उससे किये बिना रहा नहीं जाता, इसीलिये प्रेम करता हूं; इस प्रेम के परिवर्तन में उससे किसी प्रकार की कृपा-भिक्षा नहीं चाहता। ईश्‍वर सर्वशक्तिमान‌ है, या नहीं, यह जानने की मुझे कोई आवश्यकता नहीं; कारण, मैं न तो उससे कोई शक्ति चाहता हूं और न उसकी किसी शक्ति का विकास ही देखना चाहता हूं, वह मेरे प्रेम का भगवान्‌ है। बस, इतना ही जान लेना मेरे लिये बहुत है। इसके अतिरिक्त मैं और कुछ भी नहीं जानना चाहता।




सांख्य दर्शन.-तत्व


सांख्य दर्शन-तत्व.

तत्त्वसमास सांख्यदर्शन – दुखों की निवृत्ति का साधन तत्त्वों का यथार्थ ज्ञान हैं। दुःख की जड़ अज्ञान हैं। जितना अधिक ज्ञान होगा, उतना ही अधिक दुःख कम होगा। जितना कम ज्ञान होगा, उतना ही दुःख अधिक होगा। जिस तत्त्व का जितना यथार्थ ज्ञान होता जाएगा, उससे उतनी ही दुख निवृत्तिरूप सुख की प्राप्ति होती जायेगी। जब सारे तत्वों से यथार्थ ज्ञान हो जाएगा, तो सारे तत्त्वों से अभय रूप सुख का लाभ होगा। अतः सारे तत्त्वों का यथार्थ ज्ञान ही सारे दुखों की जड़ काटना हैं। तत्त्वों का संक्षेप में वर्णन निम्नानुसार हैं।

१. जडतत्त्व – दुख निवृत्ति की इच्छा करने वाले से भिन्न, उससे विपरीत धर्म वाला कोई दूसरा तत्त्व है, जिसका स्वाभाविक धर्म दुःख और जड़ता है।

चौबीस जड-तत्त्वों के प्रथम दो भेद प्रकृति और विकृति है, उनमे से आठ प्रकृतियाँ है, और सोलह विकृतियां हैं।

आठ प्रकीर्तियों में प्रधान (मूल प्रकृति), महत्तत्त्व, अहंकार और पांच तन्मात्राएँ – शब्द – तन्मात्रा, स्पर्श – तन्मात्रा, रूप तन्मात्रा, रस – तन्मात्रा और गंध – तन्मात्रा।

सोलह विकृतियाँ है – पांच स्थूल-भूत आकाश, वायु, अग्नि, जल, और पृथ्वी और ग्यारह इन्द्रियाँ जिनमे पांच ज्ञानेन्द्रियाँ श्रोत्र, त्वचा, नेत्र, रसना और घ्राण तथा पांच कर्मेन्द्रियाँ – वाणी, हस्त, पाद, उपस्थ और गुदा एवं ग्यारहवाँ- मन।

जो किसी नए तत्त्व के उत्त्पत्ति का कारण हो, उसको प्रकृति कहते है, और जिसके आगे कोई नया तत्त्व उत्पन्न न हो, उसको विकृत्ति कहते है।

२. चेतन-तत्त्व (पुरुष) – पच्चीसवाँ चेतनतत्त्व पुरुष है, जो तीन अर्थों का बोधक है।

(१) चेतन-तत्त्व - व्यष्टि (पिण्ड) - शरीरों से मिश्रित।

(२) चेतन- तत्त्व - (ब्रह्माण्ड) समष्टि जगत से मिश्रित।

(३) शुद्ध चेतन-तत्त्व - जडतत्त्व से निखरा हुआ केवल शुद्ध ज्ञानस्वरूप।

३. प्रकृति के तीन गुण – चौबीसों जडतत्त्व तीन गुणों यथा सत्त्व, रजस और तमस हैं।

सत्त्व का स्वभाव प्रकाश, रजस का क्रिया और तमस की स्थिति है। 


जो वस्तु स्थिर है (उसमे तमस प्रधान होता है, रजस और सत्त्व गौण रूप में रहते है), उसमे क्रिया उत्पन्न होती हो जाती है (तो उसमे रजस प्रधान होता है, सत्त्व और तमस गौण रूप में होता है)


वेगवाली क्रिया के पीछे उसमे प्रकाश प्रकट हो जाता है (तो उसमे सत्त्व प्रधान होता है, रजस और तमस गौण रूप में होता है), जो प्रकाशवाली है, वह समयान्तर में प्रकाशहीन हो जाती है औरअंत में क्रियाहीन भी हो जाती है। 


ये तीनो स्वभाव प्रत्येक वस्तु में पाये जाते है। पुरुष के अतिरिक्त जो कुछ भी हैं, यह सब त्रिगुणात्मक ही है।

गुणों का असली रूप (साम्य परिणाम) दृष्टिगोचर नहीं होता है, जो विषम परिणाम दृष्टिगोचर होता है वह माया जैसा है और विनाशी है।
(१) गुणों का प्रथम विषम परिणाम ‘महत्तत्त्व’ है, जिसमे कर्तापन का अहंकार बीजरूप में छिपा हुआ है।

हे अर्जुन ! मेरी योनि (गर्भ रखने का स्थान) महत्तत्त्व है, उसी में मैं गर्भ रखता हूँ (अपने ज्ञान का प्रकाश डालता हूँ) और उसी से संभूतों की उत्पत्ति होती है | (गीता १४/३)

हे अर्जुन ! सब योनियों में जो शरीर उत्पन्न होते हैं, उन सबकी योनि महत्त्व हैं और उसमे बीज को डालने वाला मैं चेतन तत्त्व पिता हूँ। (गीता १४/४)


(२). महत्तत्त्व का विषम परिणाम ‘अहंकार’ –
पुरुष (चेतनतत्त्व) से प्रतिबिंबित महत्तत्त्व ही (सत्त्व में रजस और तमस की अधिकता से विकृत हो कर) अहंकार रूप से व्यक्त भाव में बहिर्मुख हो रहा हैं।

कर्तापन अहंकार में हैं न की पुरुष में।

(३). अहंकार का विषम परिणाम ‘ग्रहणरूप ११ इन्द्रिय’ –

(४). अहंकार का विषम परिणाम ‘ ग्राह्यरूप ५ तन्मात्राएँ ‘ –

(५). तन्मात्राओं का विषम परिणाम ‘ग्राह्यरूप पांच स्थूलभूत’ –

४. सृष्टि और प्रलय – इन सोलह विकृतियों का, जो तीनो गुणों के केवक विकार हैं, रज पर तम के अधिक प्रभाव से वर्तमान स्थूल रूप को छोड़ कर अपने अहंकार और पाँचो तन्मात्राओं में क्रम से लीन हो जाने का नाम प्रलय हैं। और प्रकृतियों से, इनका संपर्क रज के अधिक प्रभाव के कारण फिर विकृति रूप में प्रकट होने का नाम सृष्टि हैं।

सृष्टि के पीछे प्रलय, प्रलय के पीछे सृष्टि – यह क्रम अनादि से चला आ रहा हैं।

५. सृष्टि के तीन भेद –

(१) अध्यात्म – जो सीधे अपने से साथ सम्बन्ध रखने वाला हैं, जैसे बुद्धि, अहंकार,मन, इन्द्रियाँ और शरीर। इनसे आध्यात्मिक सुख दुःख होता हैं, जो दो प्रकार का हैं – शारीरिक और मानसिक।

शरीर का बलवान, फुर्तीला और स्वस्थ होना शारीरिक सुख हैं और दुर्बल, अस्वस्थ और रोगी होना शारीरिक दुःख।

इसी प्रकार शुभ संकल्प, शान्ति, वैराग्य आदि मानसिक सुख हैं, और ईर्ष्या, तृष्णा, शोक, राग, द्वेष आदि मानसिक दुःख हैं।


(२) अधिभूत – जो अन्य प्राणियों की भिन्न – भिन्न सृष्टि से संबंध रखने वाला हैं, जैसे गो,अश्व, पशु- पक्षी आदि। इनसे मिलने वाला सुख दुःख आधिभौतिक हैं, दूध, घी, सवारी, सांप का काटना आदि।

(३) अधिदैव – जो दिव्य शक्तियों की सृष्टि से संबंध रखने वाला हैं, जैसे पृथ्वी, सूर्य आदि। इनसे मिलने वाला प्रकाश, वृष्टि आदि आधिदैविक सुख दुःख हैं।

६. पांच वृत्तियाँ – प्रमाण, विपर्यय, विकल्प, निद्रा और स्मृति।

७. पांच ज्ञानेन्द्रियाँ – नेत्र, श्रोत्र, घ्राण, रसना और त्वचा।

८. पाँच प्राण – पाँच वायु (प्राण) हैं – प्राण, अपान, समान, व्यान, उदान।

प्राण –  वायु का निवास स्थान हृदय हैं। यह शरीर के ऊपरी भाग में रहता हुआ ऊपर  की इन्द्रियों का काम संचालन करता हैं।

अपान – वायु का निवास स्थान गुदा के निकट हैं, और शरीर के निचले भाग में संचालन करता हैं, निचली इन्द्रियों द्वारा मॉल मूत्र के त्याग आदि का काम उसके आश्रित हैं।

सामान – वायु शरीर के मध्य भाग नाभि में रहता हुआ ह्रदय से गुदा तक संचार करता  हैं,खाए पिए अन्न, जल आदि के रस को सब अंगों में बराबर बाँटना उसका काम हैं।

व्यान –  वायु सारी स्थूल, सूक्ष्म और अतिसूक्ष्म नाड़ियों में घूमता हुआ, शरीर के प्रत्येक भाग में रुधिर का संचार करता हैं।

उदान – वायु शरीर को शरीरांतर वा लोकान्तर में ले जाता हैं।

९. पाँच कर्मेन्द्रियाँ – बोलना, पकड़ना, चलना, मूत्र त्याग और मल त्याग – ये पाँच शारीरिक कर्म हैं। इन पाँच कर्मों को करने वाली वाणी, हस्त, पाद, उपस्थ और गुदा – ये पाँच शक्तियाँ कर्मेन्द्रियों कहलाती हैं।

१० पाँच गाँठ वाली अविद्या – पाँच प्रकार की हैं – अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष और  अभिनिवेश।

अनित्य में नित्य, अपवित्र में पवित्र, दुःख में सुख, और अनात्मा में आत्मा का ज्ञान अविद्या हैं।

बुद्धि में आत्मबुद्धि अस्मिता हैं।

सुख की इच्छा अर्थात लोभ की वृत्ति का नाम राग हैं।

सुख- साधन में विघ्न डालने वालों के प्रति घृणा अथवा द्वेष वृत्ति द्वेष हैं।

मृत्यु के भय से वृत्ति का नाम अभिनिवेश हैं।

इनको क्रम से तमस, मोह, महामोह, तामिस्त्र और अन्धतामिस्त्र कहते हैं।

११. अठ्ठाईस अशक्तियां – इन्द्रियों के 11 वध बुद्धि के साथ मिलकर, ९ तुष्टि और ८ सिद्धि के वध मिलाकर २८ प्रकार की अशक्ति हैं।

१२. नौ तुष्टियां – तुष्टि, उपरति अथवा उपरामता हट को कहते हैं। अर्थात मोक्ष प्राप्ति से पहले ही साधनों को छोड़ कर संतुष्ट हो जाने का नाम तुष्टि हैं। तुष्टियों में चार आध्यात्मिक हैं – प्रकृति – तुष्टि, उपादान – तुष्टि, काल – तुष्टि और भाग्य – तुष्टि एवं पाँच बाह्य हैं – जो आत्मा साक्षात्कार से पूर्व ही उसके साधन रूप वैराग्य से होती हैं – शब्द तुष्टि, स्पर्श तुष्टि, रूप तुष्टि, रस तुष्टि और गंध तुष्टि।

१३. आठ सिद्धियां –

(१) ऊह – सिद्धि – पूर्व जन्म के संस्कारों से स्वयं, इस सृष्टि को देख भाल कर नित्य – अनित्य, चित्त – अचित्त के निर्णय से २४ तत्त्वों का यथार्त ज्ञान होना।

(२) शब्द – सिद्धि – विवेकी गुरु के उपदेश से ज्ञान होना।

(३) अध्ययन सिद्धि – वेद आदि शास्त्रों के अध्ययन से ज्ञान होना।

(4) सुहृदय प्राप्ति सिद्धि – वे सिद्ध पुरुष जो स्वयं मनुष्यों का अज्ञान मिटाने के लिए घूम रहे हैं, उनमे से किसी दयालु के मिल जाने से ज्ञान प्राप्त होना।

(५) दान सिद्धि – वे योगी जो अपने खाने पीने की आवश्यकताओं से निरपेक्ष हो कर आत्मसाक्षात्कार में लगे हुए हैं, उनकी भोजन आदि सब प्रकार की आवश्यनकताओं को श्रद्धा भक्ति के साथ पूरा करने से उनके प्रसाद से ज्ञान लाभ करना।

उपर्युक्त पाँच प्रकार की सिद्धियाँ तत्व ज्ञान के उपाय हैं, और निम्न तीन सिद्धियाँ उनके फल हैं –

(६) आध्यात्मिक दुःख –हान* – सभी आध्यात्मिक दुखों का मिट जाना।

(७) आधिभौतिक दुःख –हान* – सभी आधिभौतिक दुखों का मिट जाना।

(८) आधिदैविक दुःख –हान* – सभी आधिदैविक दुखों का मिट जाना।

१३. दस मूल धर्म – अस्तित्व, संयोग, वियोग, शेषवृत्तित्त्व, अर्थवत्त्व, परार्थ्य, अन्यता,                    अकर्तृत्व और बहुत्व।

१४. सृष्टि का रूप – जैसे लोक (संसार) कामों में प्रवृत्त होता हैं (भूख मिटाने के लिए भोजन में प्रवृत होते हैं) इसी प्रकार पुरुष के मोक्ष के लिए प्रधान अर्थात प्रकृति प्रवृत हो रही हैं।

१५. चौदह प्रकार की प्राणी सृष्टि – आठ प्रकार की दैवी सृष्टि हैं – ब्राह्म, प्राजापत्य, ऐन्द्र, दैव, गान्धर्व, प्रित्र्य, विदेह और प्रकृति लय। यह आठ प्रकार का दैव सर्ग हैं, जो कर्मोपासना का फल हैं। देव सर्ग मनुष्य से सूक्ष्म होने के कारण प्रत्यक्ष नहीं हो सकता।

नवां मानुष सर्ग हैं, अर्थात मनुष्य सृष्टि हैं।

और अंत में मनुष्य से नीचे पशु, पक्षी, सरीसृप, कीट और स्थावर – इन पाँच का तिर्यक सर्ग हैं।

१६. बन्ध और मोक्ष के तीन प्रकार – वैकृतिक, दाक्षिणिक और प्राकृतिक।

वैकृतिक बन्ध – जो आत्मसाक्षात्कार से शून्य राजसी प्रवृत्ति वाले मनुष्य जिनके कर्म सत्त्वगुण, तमोगुण दोनों से मिश्रित हैं, वे इन वैकृतिक वासनाओं के अधीन, उसी भूमि में मनुष्य लोक में जन्म लेते हैं।

दाक्षिणिक बन्ध–
आत्मसाक्षात्कार से शून्य, फल कामना के अधीन होकर केवल सकाम इष्ट– पूर्त आदि परोपकार और अहिंसात्मक सात्त्विक कर्मों में लगे हुए हैं, वे इन सात्त्विक भावनाओं के अधीन होकर ६ देव सर्गों में सात्त्विक वासनाओं का फल भोग कर आत्मसाक्षात्कार के लिए (पिछली भूमिकी योग्यता को लिए हुए) फिर मनुष्य जन्म लेते हैं।

प्राकृतिक बन्ध – जो योगी आत्मसाक्षात्कार से शून्य रहकर केवल इन भूमियों के आनंद में रहते हैं और विवेक ख्याति द्वारा स्वरूपस्थिति का यत्न नहीं करते, वे उच्च कुल वाले योगियों के घर (पिछली भूमि की योग्यता को प्राप्त किये हुए) फिर जन्म लेते हैं।

इन तीनों बंधनों से छूटना तीन प्रकार का मोक्ष हैं।
यदि संसार की उत्पत्ति करने वाला कोई ईश्वर माना जाता हैं, तो जीवों के बन्ध और दुखों का उत्तरदायित्व भी उसी पर आ जाता हैं।

17. तीन प्रमाण – प्रत्यक्ष, आगम तथा अनुमान।

हेय – दुःख तीन प्रकार की चोट पहुँचाता हैं – आध्यात्मिक, आदिभौतिक एवं आधिदैविक। इनके दूर करने के साधन यद्यपि विद्यमान हैं और श्रौत कर्मों से इनका प्रतिकार हो जाता हैं, किन्तु इनका नितान्त अभाव नहीं होता; क्योंकि इनका बीज बना ही रहता हैं।

हेय- हेतु – इस दुःख की जड़ अज्ञान, अविद्या, अविवेक हैं। जितना अज्ञान दूर होता जाता हैं, उतना ही दुःख का अभाव होता जाता हैं।

हान* – दुःख का नितान्त अभाव, अज्ञान अर्थात अविद्या का सर्वथा नाश हो जाना हैं।

हानोपाय – सारे तत्त्वों का विवेकपूर्ण यथार्त ज्ञान हैं। जिस जिस तत्त्व का यथार्त ज्ञान होता जाएगा, उस उस तत्त्व के दुःख की निवृत्ति होती जायेगी। सारे तत्त्वों का विवेकपूर्ण ज्ञान होने से सारे दुखों की निवृत्ति हो जाती हैं।




अच्छाई और बुराई में फंसा इंसान.


अच्छाई और बुराई में फंसा इंसान.
(सद्गुरु जग्गी वासुदेव)

हमे बचपन से सिखाया जाता है, ये-ये चीजें अच्छी हैं. और वो चीजें बुरी हैं। समय के साथ अच्छे और बुरे का यही भेद कैसे हमारे लिए बंधन बन जाता है? सद्‌गुरु हमें बता रहे हैं कि हमारे भीतर किसी भी तरह का भेद घटित होने से मौन की स्थिति पैदा नहीं हो सकती। 

अच्छाई, बुराई और दोनों से परे की शिक्षा.

ऐसे बहुत से गुरु हैं, जिन्होंने लोगों को अच्छाई का पाठ पढ़ाया है। कुछ लोग दूसरों को बुराई का सबक भी सिखाते हैं। परंतु ऐसे गुरु भी हुए हैं, जो अपनी ओर से अच्छाई और बुराई, दोनों को नष्ट करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, ताकि जीवन जैसा है, वैसे ही जीया जा सके, उसे अच्छाई और अहंकार की सोच और भावनाओं के अनुसार न जिया जाए। तभी एक व्यक्ति जान सकेगा कि अपने भीतर से मौन होना किसे कहते हैं। अच्छे लोग चुप नहीं रह सकते। बुरे लोग भी चुप नहीं रह सकते। केवल वही लोग जो इन दोनों बातों पर ध्यान नहीं देते, जो जीवन की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हैं, वे ही सही मायनों में मौन साध सकते हैं। 


यह और यह.

मौन का अर्थ है कि आपके भीतर कुछ नहीं चल रहा। मौन का अर्थ यह नहीं कि मुझे पक्षियों की चहचहाहट या बादलों की गर्जन या सूरज उगने का पता नहीं चलेगा। मौन का अर्थ है कि मैंने शोर करना बंद कर दिया है।

हर जगह, यही सवाल बार-बार सामने आता है - ‘मुझे कितनी आध्यात्मिकता करनी चाहिए?’ आप जितना भी करेंगे, हमेशा परेशानी में ही रहेंगे। आपको केवल यह और यह करना है।
सारा शोर बुनियादी तौर पर इसलिए ही सामने आता है; क्योंकि आपने यह और वह का विभाजन पैदा कर दिया है। जहां यह और वह होगा, वहां मौन नहीं हो सकता। जहां यह और यह होगा, वहीं मौन हो सकता है।

हर जगह, यही सवाल बार-बार सामने आता है - ‘मुझे कितनी आध्यात्मिकता करनी चाहिए?’ आप जितना भी करेंगे, हमेशा परेशानी में ही रहेंगे। आपको केवल यह और यह करना है। बाकी सब उसमें फिट होना चाहिए, तब सब ठीक होगा। अगर आपने यह और वह किया, तो आप संकट से घिर जाएंगे और यह काम नहीं कर सकेगा। जिन लोगों ने दूसरों को अच्छाई सिखाने की कोशिश की, उसकी वजह ये थी कि उस समय समाज, पथ से इतना भटक चुका था, कि सामाजिक सिस्टम में थोड़े संतुलन की भावना लाने के लिए और लोगों को उस समय की उलझन से निकालने के लिए ही, उन्होंने उसका विपरीत सिखाया।

एक समय लोगों को सिखाया गया, ‘आंख के बदले आंख’, और फिर एक आदमी आया जिसने आ कर कहा, ‘अगर कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल भी आगे कर दो।’ यह सिर्फ इसलिए था कि उस समय के मौजूद बंधनों से लोगों को निकाला जा सके। अगर उन्होंने उन्हें और जीवित रहने दिया होता, तो वे यह भी बताते कि अगर किसी को गाल पर थप्पड़ मारना पड़े तो कैसे मारना चाहिए। संभव है, उन्होंने वही सिखाया हो, जिसकी जरूरत थी। बाकी हिस्सा, लोग अपने-आप ही सीख पाने में सक्षम थे।
अच्छे और बुरे की सोच.

अच्छाई का हर विचार केवल अलग तरह के पूर्वाग्रहों को पैदा करता है। जब आप किसी एक चीज़ को अच्छा और दूसरे को बुरा कहते हैं, तो आपका बोध बुरी तरह से विकृत हो जाता है। आपके पास खुद को उससे निकालने का रास्ता नहीं रहता।
योग का मूल भाव यही है कि उन सब बातों को नष्ट कर दिया जाए जो पहले तो आपको अच्छी लगती हैं, लेकिन बाद में आपके उलझन का कारण बन जाती हैं।
भले ही आप इसे जैसे भी देखें, यह ऐसा ही रहेगा। इसे नष्ट करने के लिए ही हमने योग बनाया। यही वजह है कि योग के पहले शिक्षक शिव, संहारक कहलाते हैं। योग का मूल भाव यही है कि उन सब बातों को नष्ट कर दिया जाए जो पहले तो आपको अच्छी लगती हैं, लेकिन बाद में आपके उलझन का कारण बन जाती हैं।

जब शिव ने योग सिखाया तो उन्होंने ऐसा अनेक अलग.अलग तरीकों से किया। एक स्तर पर, उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत करीब है। उन्होंने पार्वती से कहा, ‘तुम मेरी गोद में बैठ जाओ, बस, यही योग है।’ यह तो किसी स्त्री को अपनी गोद में बिठाने की, पुरुष की चाल लगती है। नहीं, क्योंकि उन्होंने केवल पार्वती को गोद में ही नहीं बिठाया बल्कि अपना आधा अंश विसर्जित करके पार्वती को अपना ही अंश बना लिया। जब पार्वती ने कई तरह के प्रश्न किए तो वे बोले, ‘तुम चिंता मत करो। बस मेरी गोद में बैठ जाओ, बस यही सब कुछ है। बस मेरी गोद में बैठो, बाकी सब हो जाएगा।’ परंतु किसी और को उन्होंने विस्तृत तरीके सिखाए, मानो सत्य मीलों दूर हो, और कैसे उन लाखों मील की दूरी तय की जा सकती है। एक ही व्यक्ति दोनों तरह से बात करता दिखता है।
सत्य के बारे में कुछ करने की जरूरत नहीं है.

यही सबसे सुंदर बात है कि वे सत्य को नहीं, अपने आगे बैठे लोगों के बारे में कुछ कर रहे हैं। क्योंकि सत्य के बारे में कुछ नहीं किया जा सकता और कुछ करने की जरुरत भी नहीं है। संसार ने यही भूल की है।
जिस स्थिति में लोग इस पल हैं, उसी स्थिति में उनके बारे में कुछ करना, और परम तत्व के बारे में कुछ न करनाए ही योग विज्ञान का सार है।
वे लगातार उस परम तत्व के बारे में कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कभी लोगों के बारे में कुछ करने की कोशिश नहीं की। वे हमेशा भगवान के बारे में कुछ करने की कोशिश करते हैं, जिसे वे परम मानते हैं। जब आप उस परम तत्व के बारे में कुछ करने लगते हैं, तो आप कई तरह के काल्पनिक भटकावों से घिर जाते हैं।

यौगिक सिस्टम में कभी भी परम तत्व के बारे में कुछ नहीं किया जाता। यह लोगों के बारे में ही कुछ करता है। परम तत्व के लिए तो कुछ करने की आवश्यकता ही नहीं - यह तो परम है ही। जो व्यक्ति फिलहाल कुछ ख़ास तरह की सीमाओं से घिरा है, उसके बारे में कुछ करने की जरूरत है। अगर आप डाँक्टर के पास जाते हैं, तो उसका काम आपको देखना होता है। आप उससे यह अपेक्षा नहीं करते कि वह आंखें मूंद कर प्रार्थना करे। आप उसके पास इसलिए नहीं गए। आप चाहते हैं कि वह आपके शरीर की जांच करके देखे कि आपको क्या हुआ है।

इसी तरह, लोग कई तरह की बातों से गुज़रते हैं। जो परम है, वह किसी मुश्किल से नहीं गुजर रहा। अलग.अलग लोग जूझ रहे हैं। एक.एक व्यक्ति अपने जीवन में घटने वाली छोटी-छोटी बातों की वजह से उतार-चढ़ाव से गुज़र रहा है। उस व्यक्ति के बारे में कुछ करने की जरूरत है। जिस स्थिति में लोग इस पल हैं, उसी स्थिति में उनके बारे में कुछ करना, और परम तत्व के बारे में कुछ न करना, ही योग विज्ञान का सार है।

छाया पुरुष- हमारा समर्थ सूक्ष्म शरीर.


छाया पुरुष-
हमारा समर्थ सूक्ष्म शरीर.

मरणोत्तर जीवन के उपरान्त कितनी ही आत्माएँ प्रेत या पितर के रूप में अपने, अस्तित्व का परिचय देती रहती हैं। पर अन्वेषकों ने ऐसा भी पाया है कि जीवित व्यक्ति भी अपने ''ईथरीक प्रबल'' का परिचय प्राप्त करते हैं। इसे पुरातन ग्रन्थों में छाया पुरुष कहा गया है। दर्पण की सहायता से अपनी काया को एक अन्य काया के रूप में अनुभव करने से कुछ समय उपरान्त यह छाया पुरुष न केवल पृथक में दृष्टिगोचर होने लगता है, वरन् कई बार एक सहायक की तरह हाथ बटाने सहयोग देने में उसकी सत्ता काम करती हुई दिखाई पड़ती है।

यह छाया पुरुष अपना ही सूक्ष्म शरीर है जो जीवन काल में आमतौर से काया के साथ गुँथा रहता है और उसका परिचय यदा-कदा ही मिलता है। कई बार ऐसे स्वप्न आते हैं कि हम कहीं गये हैं या कोई हमारे पास आया है। उनमें जो वार्तालाप हुआ है वह सर्वथा सार्थक था। बताई या देखी हुई घटनाएँ सर्वथा सही निकली।

मृतात्माओं से सम्बन्ध बनाना, उनसे वार्त्तालाप करना या सहयोग लेना पूर्णतया अपने हाथ में होता। इसमें उन आत्माओं का सहयोग भी चाहिए। वे अन्यत्र जन्म ले चुकी हों या सहयोग न करना चाहें तो वे प्रयोग सफल नहीं होते। पर अपने ही छाया पुरुष को साधने का अभ्यास किया जाय तो उनकी सत्ता का परिचय तो मिलने ही लगता है। वह क्या सहयोग कर सकता है, यह इस बात पर निर्भर रहता है कि उसके पीछे आत्मबल का कितना अनुपात है।

ऐसी घटनाएँ तो पूर्वकाल में भी घटित होती थीं पर उन्हें मति विभ्रम (इल्युजन) या दिवा स्वप्न कह कर टाल दिया जाता था। पर अब चूँकि इस विषय पर व्यापक खोज-बीन होने लगी है और परा मनोविज्ञानियों ने ऐसे घटनाक्रम का संकलन और पर्यवेक्षण करना आरम्भ किया है तो प्रतीत हुआ कि यह भी अन्तराल की एक विशेष क्षमता है। कितने ही व्यक्ति अदृश्य दर्शन, भविष्य कथन आदि की क्षमताएँ विशेष प्रयत्नपूर्वक अर्जित करते है, पर कितने ही ऐसे भी होते हैं, जिनमें ऐसी अद्भुत क्षमताएँ अनायास ही उभर आती हैं। भारतीय मान्यताओं के आधार पर यह किसी पुरातन अभ्यास का प्रतिफल होना चाहिए। जो पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं करते, वे भी मनुष्य को अति मानवी-अतीन्द्रिय क्षमताओं को अनेक प्रमाणों के आधार पर मान्यता देते हैं। उनका विचार है कि कुछ व्यक्तियों में ऐसा उभार अनायास भी हो सकता है। भले ही उसका कारण कुछ भी क्यों न हो?

योग साधना में अन्य देवी- देवताओं या आत्माओं को सिद्ध करने की अपेक्षा अपने ही छाया पुरुष को सिद्ध कर लेना अधिक सरल है। भले ही उसकी सामर्थ्य प्रत्यक्ष शरीर के अनुरूप प्रकृति की सीमा में या स्वल्प ही क्यों न हो।

जर्मनी के महान् विद्वान जॉन गेटे ने अपने व्यक्तिगत अनुभव का उल्लेख किया है कि वह अपने मित्र फ्रेडरिक से मिलने गया। भावनापूर्ण विदाई के उपरान्त वह वापस लौटा तो उसे बादल में ही वैसे ही घोडे़ पर सवार अपनी ही छायाचलती दिखी। उसकी पोशाक दूसरे प्रकार की थी। कुछ वर्ष बाद यह उस मित्र से फिर मिलने गया तो उसे ठीक वैसी ही पोशाक पहनने का अनायास सुयोग बन गया, जैसा कि उसने पूर्व आगमन के समय अपने छाया पुरुष को पहने देखा था। परामनोविज्ञानियों ने और भी कितनी ही घटनाएँ इस सन्दर्भ में नोट की हैं। इनमें एक प० जर्मनी की कुमारी फ्रेलिक की है, जो अपने सूक्ष्म शरीर को आसमान में उड़ते देखती थी, और कहाँ क्या हो रहा है, यह देखती थी। साथ ही स्थूल शरीर को वे पीछे सड़क पर चलते हुए भी देखती थी। उड़ते हुए उसने जहाँ जो देखा था, पीछे पता लगाने पर वह दृश्य सही पाया गया।

ब्रिटेन की परामनोविज्ञान क्षेत्र की शोधकर्त्री श्रीमती रोजा ने इस विषय पर जो घटनाएँ घटित होते पाई उनका वर्णन अपनी पुस्तक "ई० एस० पी०, ए० पर्सनल मैनुएल" में विस्तारपूर्वक लिखा है। उनका कथन है कि इसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। सही एवं गलत कामों में से एक का चुनाव करते समय जो अन्तर्द्वन्द्व काम करता है, उसमें हमारे दो व्यक्तियों का परिचय मिलता है। इसी प्रकार सही सिद्ध होने वाले स्वप्नों में भी प्राय: अपने ही सूक्ष्म शरीर की क्षमता काम करती है।

इस पतन की गवाहियों में श्रीमती हेवुड का वर्णन है जिससे उनका छाया पुरुष उनके देखते देखते - अनेक इच्छित काम कर दिया करता था। इसी सन्दर्भ में एक पुस्तक लिखी है- एडमण्ड गर्नी ने जिसका नाम है ''फैन्टेमप्र आफ दि लिविंग'' इनमें उसने ऐसे घटनाक्रमों का उल्लेख किया है कि एक ही व्यक्ति एक समय में दो जगह, दो प्रकार के काम करता हुआ देखा गया।

नार्वे में ऐसे अनेक जन श्रुतियों प्रचलित हैं, जिनमें छाया पुरुषों के कारण सम्पन्न हुए क्रिया-कलापों का मनोरंजक वर्णन है। वहाँ इन्हें पूर्णसत्य न सही अर्द्ध सत्य तो माना ही जाता है। इसी प्रकार योरोप के कई देशों में ऐसी गाथाओं की पुष्टि कई प्रामाणिक व्यक्ति भी करते देखे गये हैं, जो मरणोत्तर जीवन में न सही जीवन काल में मनुष्य के दुहरे व्यक्तित्व की साक्षी देते हैं।

इंग्लैण्ड के पादरी चार्ल्स इवीडल ने अपनी पुस्तक ''मेन्स सर्वाइवल आफ्टर डेथ'' में जहाँ मरणोत्तर जीवन के उपरान्त चेतना का अस्तित्व बना रहने सम्बन्धी प्रमाणों का उल्लेख किया है। वहाँ उनमें सूक्ष्म शरीर और सूक्ष्म शरीर की विवेचना भी की है। कहते हैं जीवित रहने वाले लोग सूक्ष्म शरीर पर ध्यान नहीं देते अन्यथा उसे भी एक अभिन्न मित्र की तरह विकसित किया और काम में लाया जा सकता है। इस सन्दर्भ में उनने अपनी जानकारी की अनेकों घटनाओं का विवरण भी दिया है, जिससे सिद्ध होता है कि जीवन काल में भी सूक्ष्म शरीर की सत्ता बराबर काम करती रहती है। यह मनुष्यों के प्रयत्नों पर निर्भर है कि उसे प्रसुप्त स्थिति में पड़ा रहने दे या प्रयत्नपूर्वक विकसित करके अपने लिए एक अतिरिक्त सहायक उत्पन्न करने का लाभ उठायें।

विश्वविख्यात लेखक मोपासा को तो जीवन के अन्तिम दिनों छाया पुरुष के साथ इतना अधिक तन्मय देखा गया कि वे स्थूल शरीर का मोह त्यागकर सूक्ष्म चेतना और सूक्ष्म जगत को ही अपना कार्य क्षेत्र बनाने का निश्चय कर चुके थे, और इसके उपरान्त वे कम दिन ही जीवित रहे।

भारतीय योग विद्या के अन्तर्गत अनेक ऋद्धि-सिद्धियों का वर्णन आता है। उनमें से जो विशुद्ध भावात्मक हैं, उन्हें छोड़कर जो अलौकिकताएँ उपलब्ध होती हैं, उनका निमित्त कारण सुविकसित सूक्ष्म शरीर ही है। उसी के माध्यम से अमिमा, लघिमा, महिमा, परकाया प्रवेश, आदि की शक्तियों को प्राप्त कर सकना सम्भव होता है। जिन्हें अतीन्द्रिय क्षमता कहा जाता है, और अचेतन मन की विशिष्टता बताया जाता है। वह भी प्रकारान्तर से ऐसे सूक्ष्म शरीर के किया-कलाप ही हैं, जो एक ही सूक्ष्म शरीर के अन्तर्गत दो व्यक्तित्व रह सकने की बात को प्रामाणिक करते थे। छाया पुरुष साधना इसी योग परिकर का एक छोटा प्रयोग है, जिसे कोई चाहे तो सरलतापूर्वक विकसित कर सकता है, और उसके सहज उपलब्ध सहयोग का लाभ उठा सकता है।


(गायत्री की पंचकोशी साधना एवं उपलब्धियां)

पंच तन्मात्राओं का पंच ज्ञानेन्द्रियों से सम्बन्ध.


पंच तन्मात्राओं का
पंच ज्ञानेन्द्रियों से सम्बन्ध.

आकाश की तन्मात्रा 'शब्द' है। वह कान द्वारा हमें अनुभव होता है। कान भी आकाश तत्व की प्रधानता वाली इन्द्रिय हैं।

अग्नि तत्व की तन्मात्रा 'रूप' है। यह अग्नि- प्रधान इन्द्रिय नेत्र द्वारा अनुभव किया जाता है। रूप को आँखें ही देखती हैं। जल तत्व की तन्मात्रा 'रस' है। रस का जल-प्रधान इन्द्रिय जिह्वा द्वारा अनुभव होता है, षटरसों का खट्टे, मीठे, खारी, तीखे, कड़ुवे, कसैले का स्वाद जीभ पहचानती है। पृथ्वी तत्व की तमन्मात्रा 'गन्ध' को पृथ्वी गुण प्रधान नासिका इन्द्रिय मालूम करती है। इसी प्रकार वायु की तन्मात्रा 'स्पर्श' का ज्ञान त्वचा को होता है। त्वचा में फैले हुए ज्ञान तन्तु दूसरी वस्तुओं का ताप, भार, घनत्व एवं उसके स्पर्श की प्रतिक्रिया का अनुभव कराते हैं।

इन्द्रियों में तन्मात्राओं का अनुभव कराने की शक्ति न हो तो संसार का और शरीर का सम्बन्ध ही टूट जाय। जीव को संसार में जीवन-यापन की सुविधा भले ही हो पर किसी प्रकार का आनन्द शेष न रहेगा। संसार के विविध पदार्थों में जो हमें मनमोहक आकर्षण प्रतीत होते हैं उनका एकमात्र कारण 'तन्मात्र' शक्ति है। कल्पना कीजिये कि हम संसार के किसी पदार्थ के रूप में को न देख सकें तो सर्वत्र मौन एवं नीरवता ही रहेगी। स्वाद न चख सकें तो खाने में कोई अन्तर न रहेगा। गंध का अनुभव न हो तो हानिकारक सड़ाँध और उपयोगी उपवन में क्या फर्क किया जा सकेगा। त्वचा की शक्ति न हो तो सर्दी, गर्मी, स्नान, वायु- सेवन, कोमल शैय्या के सेवन आदि से कोई प्रयोजन न रह जायेगा।

परमात्मा ने पंच तत्वों में तन्मात्रायें उत्पन्न कर और उनके अनुभव के लिये शरीर में ज्ञानेन्द्रियाँ बनाकर, शरीर और संसार को आपस में घनिष्ठ आकर्षण के साथ सम्बद्ध कर दिया है। यदि पंचतत्व केवल स्थूल ही होते, उनमें तन्मात्रायें न होतीं तो इन्द्रियों को संसार के किसी पदार्थ में कुछ आनन्द न आता। सब कुछ नीरस निरर्थक और बेकार-सा दीख पड़ता। यदि तत्वों में तन्मात्रायें होती पर शरीर में ज्ञानेन्द्रियाँ न होतीं तो जैसे वायु में फिरते रहने वाले कीटाणु केवल जीवन धारण ही करते हैं, उन्हें संसार में किसी प्रकार की रसानुभूति नहीं होती, इसी प्रकार मानव-जीवन भी नीरस हो जाता है। इन्द्रियों की संवेदना-शक्ति और तत्वों की तन्मात्रायें मिलकर प्राणी को ऐसे अनेक शारीरिक और मानसिक रस अनुभव कराती हैं, जिनके लोभ से वह जीवन धारण किये रहता है। इस संसार को छोड़ना नहीं चाहता। उसकी यह चाहना ही जन्म-मरण के चक्र में भव-बन्धन में बँधे रहने के लिए बाध्य करती है।

आत्मा की ओर न मुड़कर, आत्म-कल्याण में प्रवृत्त न होकर सांसारिक वस्तुओं को संग्रह करने की, उनका स्वामी बनने की, उनके सम्पर्क की रसानुभूति को चखते रहने की लालसा में मनुष्य डूबा रहता है। रंग-बिरगे खिलौने से खेलने में जैसे बच्चे बेतरह तन्मय हो जाते हैं और खाना-पीना सभी भूलकर खेल में लगे रहते हैं, उसी प्रकार तन्मात्राओं के खिलौने मन में ऐसे बस जाते हैं, इतने सुहावने लगते हैं कि उनसे खेलना छोड़ने की इच्छा नहीं होती, कई दृष्टियों से कष्टकर जीवन व्यतीत करते हुए भी लोग मरने को तैयार नहीं होते, मृत्यु का नाम सुनते ही काँपते हैं, इसको एकमात्र कारण यही है कि सांसारिक पदार्थों की तन्मात्राओं में जो मोहक आकर्षण हैं, वह कष्ट और अभाव की तुलना में मोहक और सरल है। कष्ट सहते हुए भी प्राणी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं होता।

पाँच इन्द्रियों के खूँटे से, पाँच तन्मात्राओं के रस्सों से जीव बँधा हुआ है। यह रस्से बड़े ही आकर्षक हैं, इन रस्सों में चमकीला रंगीन रेशम और सुनहरी कलावत्तू लगा हुआ है। खूँटे चाँदी सोने के बने हुए हैं, उनमें हीरे जवाहरात जगमगा रहे हैं। जीवनरूपी घोड़ा इन रस्सों से बँधा है। वह बन्धन के दुःख को भूल जाता है और रस्सों तथा खूँटों की सुन्दरता को देखकर छुटकारे की इच्छा तक करना छोड़ देता है। उसे वह बन्धन भी अच्छा लगता है। दिन भर गाड़ी में जुतने और चाबुक खाने के कष्टों को भी इन चमकीले रस्सों और खूँटों की तुलना में कुछ नहीं समझता। इसी बुद्धि की अदूरदर्शिता की, वास्तविकता न समझने को शास्त्रों में अविद्या माया, भ्रान्ति आदि नियमों को पुकारा गया है और इस भूल से बचने के लिए अनेक प्रकार की धार्मिक कथा, गाथाओं, उपासनाओं एवं साधनाओं का विधान किया गया है।

इन्द्रिय तथा तन्मात्राओं के मिश्रण से खुजली उत्पन्न होती है, उसे खुजाने के लिए मनुष्य के विविध विचार और कार्य होते हैं, वह दिन रात इसी खाज को खुजाने के लिए गोरख धन्धे में लगा रहता है, मन को वश में करने एवं एकाग्र करने में बड़ी बाधा, यह खुजली है,  जो दूसरी ओर चित्त को जाने ही नहीं देती। खुजाने में जो मजा आता है, उसकी तुलना में और सब बातें हल्की मालूम होती हैं। इसलिए एकाग्रता की साधना पर से मन अक्सर उचट जाता है

तन्मात्राओं की रसानुभूति घोड़े की रस्सी अथवा खुजली के समान है। यह बहुत ही हल्की, छोटी और महत्वहीन वस्तु है। यह भावना अन्त:भूति में जमाने के लिए मनोमय कोश की सुव्यवस्था के लिए तन्मात्राओं की साधना के अभ्यास बताये गये हैं। इन साधनाओं से अन्तःकरण यह अनुभव कर लेता है कि ''तन्मात्रायें अनात्म वस्तु हैं।'' यह जड़ पंच-तत्वों की सूक्ष्म प्रक्रिया मात्र है। यह मनोमय कोश में खुजली की तरह चिपट जाती है और एक निरर्थक से झमेले गोरखधन्धे में हमें फँसा कर लक्ष्य प्राप्ति से वंचित कर देती है। इसलिए इनकी वास्तविकता व्यर्थता एवं तुच्छता को भली प्रकार समझ लेना चाहिए।

आगे चलकर पाँचों तन्मात्राओं की छोटी- छोटी सरल साधनायें बताई जायेंगी, जिनकी साधना करने से बुद्धि यह अनुभव कर लेती है कि शब्द रूप रस, गंध, स्पर्श का जीवन को चलाने में केवल उतना ही उपयोग है, जितना मशीन के पुर्जों में तेल का। इनमें आसक्त होने की आवश्यक नहीं है।

दूसरी बात यह भी है कि: मन स्वयं एक इन्द्रिय है। उसका लगाव सदा तन्मात्राओं की ओर रहता है। मन का विषय ही रसानुभूति है। साधनात्मक रसानुभूति में उसे लगा दिया जाय तो वह अपने विषय में भी लगता है और जो सूक्ष्म परिश्रम करना पड़ता है उसके कारण अति सूक्ष्म मनःशक्तियों का जागरण होने से अनेक प्रकार के मानसिक लाभ भी होते हैं।

(गायत्री की पंचकोशी साधना एवं उपलब्धियां)

पथरी का इलाज.


पथरी का इलाज.
(एक जानकार के अनुसार उसी के शब्दों में)

परहेज(विशेष).

जिसको भी शरीर मे पथरी है, वो चुना कभी ना खाएं, क्योंकि पथरी होने का मुख्य कारण आपके शरीर मे अधिक मात्रा मे कैलशियम का होना है। जिनके शरीर मे पथरी हुई है।


आयुर्वेदिक इलाज.

पखानबेद नाम का एक पौधा होता है। उसे पथरचट भी कुछ लोग बोलते है। उसके पत्तों को पानी मे उबाल कर काढ़ा बना ले। प्रात:काल और रात्रि में इस काढ़े को लेने से 7 से 15 दिन मे पूरी पथरी खत्म हो जाती हैं। कई बार तो इससे भी जल्दी खत्म हो जाती हैं।


होमियोपेथी इलाज.


होमियोपेथी मे एक दवा है। आपको किसी भी होमियोपेथी के दुकान पर मिलेगी उसका नाम हैं- “BERBERIS VULGARIS”, दवा के आगे लिखा रहता हैं-“MOTHER TINCHER”, यह उसकी पोटेंसी हैं।


ये BERBERIS VULGARIS दवा भी पथरचट नाम के पोधे से बनी है। बस फर्क इतना हैं कि यह dilutions form मे हैं। पथरचट पोधे का botanical name “BERBERIS VULGARIS” ही हैं।

अब इस दवा की 10-15 बूंदों को एक चौथाई (1/ 4) कप गुण गुने पानी मे मिलाकर दिन मे चार बार (सुबह,दोपहर,शाम और रात) लेना है। चार बार अधिक से अधिक और कम से कम तीन बार| इसको लगातार एक से डेढ़ महीने तक लेना है। कभी कभी दो महीने भी लग जाते है।

जितने भी stone है, कही भी हो गोलब्लेडर (gall bladder) मे हो या फिर किडनी मे हो,या युनिद्रा के आसपास हो,या फिर मुत्रपिंड मे हो। वो सभी स्टोन को पिघलाकर निकाल देता हे|

99% केस मे डेढ़ से दो महीने मे ही सब टूट कर निकाल देता हैं। कभी कभी हो सकता हैं, तीन महीने लेना पड़े। दो महिने बाद सोनोग्राफी करवा लीजिए आपको पता चल जायेगा कि कितना टूट गया याने निकल गया है, और कितना रह गया है। अगर रह गया हैं, तो थोड़े दिन और ले लीजिए। यह दवा का साइड इफेक्ट नहीं है।

यह तो हुआ stone टूट के निकल गया। अब दोबारा यह ना बने, उसके लिए एक और होमियोपेथी मे दवा है, “CHINA 1000” । प्रवाही स्वरुप की इस दवा के एक ही दिन सुबह-दोपहर-शाम मे दो-दो बूंद सीधे जीभ पर डाल दीजिए| सिर्फ एक ही दिन मे तीन बार ले लीजिए फिर भविष्य मे कभी भी स्टोन नहीं बनेगा।

उपरोक्त दोनों में से कोई एक इलाज करके पथरी से मुक्त हुआ जा सकता हैं।

हयग्रीवावतार की कथा.


हयग्रीवावतार की कथा.

एक समय की बात है। हयग्रीव नाम का एक परम पराक्रमी दैत्य हुआ। उसने नदी के तट पर भगवती महामया की प्रसनन्ता के लिए बड़ी कठोर तपस्या की। वह बहुत दिनों तक बिना कुछ खाये भगवती के मायाबीज एकाक्षर महामन्त्र का जप करता रहा। उसकी इंन्द्रियाँ उसके वश में हो चुकी थीं। सभी भोगों का उसने त्याग कर दिया था। उसकी कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवती ने उसे तामसी शक्ति के रुप में दर्शन दिया। भगवती महामाया ने उससे कहा महाभाग! तुम्हारी तपस्या सफल हुई। मैं तुम पर परम प्रसन्न हूँ। तुम्हारी जो भी इच्छा हो मैं उसे पूर्ण करने के लिये तैंयार हूँ। वत्स! वर माँगो।


भगवती की दया और प्रेम से ओतप्रोत वाणी सुनकर हयग्रीव की प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा। उसके नेत्र आनन्द के अश्रुओं से भर गये। उसने भगवती की स्तुति करते हुए कहा – कल्याणमयी देवी! आपको नमस्कार है। आप महामाया हैं। सृष्टि, स्थिति और संहार करना आपका स्वाभाविक गुण है। आपकी कृपा से कुछ भी असम्भव नही है। यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो मुझे अमर होने का वरदान देने की कृपा करें।


देवी ने कहा – दैत्यराज! संसार में जिनका जन्म होता है, उसकी मृत्यु निश्चित है। प्रकृति के इस विधान से कोई नहीं बच सकता है। किसी का सदा के लिये अमर होना असम्भव है। अमर देवताओं को भी पुण्य समाप्त होने पर मृत्यु लोक में जाना पड़ता है। अतः तुम अमरत्व के अतिरिक्त कोई और वर मांगों।


हयग्रीव बोला- अच्छा तो हयग्रीव के हाथों ही मेरी मृत्यु हो। दूसरे मुझे ना मार सकें। मेरे मन की यही अभिलाषा है। आप उसे पूर्ण करने की कृपा करें। ऐसा ही हो यह कहकर भगवती अन्तर्धान हो गयीं। 


हयग्रीव असीम आनन्द का अनुभव करते हुए अपने घर चला गया। वह दुष्ट देवी के वर के प्रभाव से अज्ञेय हो गया। त्रिलोकी में कोई भी ऐसा नहीं था, जो उस दुष्ट को मार सके। उसने ब्रह्माजी से वेदों को छीन लिया और देवताओं तथा मुनियों को सताने लगा। यज्ञादि कर्म बन्द हो गये और सृष्टि की व्यवस्था बिगड़ने लगी। 

ब्रह्मादि देवता भगवान विष्णु के पास गये, किन्तु वे योगनिद्रा में निमग्र थे। उनके धनुष की डोरी चढ़ी हुई थी। ब्रह्माजी ने उनको जगाने के लिये वम्री नामक एक कीड़ा उत्पन्न किया। ब्रह्माजी की प्रेरणा से उसने धनुष की प्रत्यंचा काट दी। उस समय बड़ा भयंकर शब्द हुआ और भगवान विष्णु का मस्तक कटकर अदृश्य हो गया। सिररहित भगवान के धड़को देखकर देवताओं के दुःख की सीमा ना रही। लोगों ने इस विचित्र घटना को देख कर भगवती की स्तुति की। 

भगवती प्रकट हुईं। उन्होंने कहा – देवताओ चिन्ता मत करो। मेरी कृपा से तुम्हारा मंगल ही होगा। ब्रह्माजी एक घोड़े का मस्तक काट कर भगवान के धड़ से जोड़ दें। इससे भगवान का हयग्रीवावतार होगा। वे उसी रूप में दुष्ट हयग्रीव दैत्य का वध करेंगे। ऐसा कह कर भगवती अन्तर्धान हो गयीं।

भगवती के कथनानुसार उसी क्षण ब्रह्मा जी ने एक घोंड़े का मस्तक उतारकर भगवान के धड़ से जोड़ दिया। भगवती के कृपा प्रसाद से उसी क्षण भगवान विष्णु का हयग्रीवावतार हो गया। फिर भगवान का हयग्रीव दैत्य से भयानक युद्ध हुआ। अन्त में भगवान के हाथों हयग्रीव की मृत्यु हुई। हयग्रीव को मार कर भगवान ने वेदों को बह्माजी को पुनः समर्पित कर दिया और देवताओं तथा मुनियों का संकट निवारण किया।

जीवन में बस कृपा ही कृपा.


जीवन में बस कृपा ही कृपा.
(सद्गुरु जग्गी वासुदेव)

कृपा पाने का सबसे आसान तरीका है, भक्ति। भक्ति कोई सौदाबाजी नहीं है। भक्‍ति कोई चालाकी नहीं है। फिर भक्ति है क्या? भक्‍ति के बारे में आज लोगों के दिमाग में तमाम तरह की गलतफहमियां हैं। आइए देखते हैं सद्‌गुरु का भक्ति और कृपा के महत्व पर क्या कहना है।

प्रश्न:-


कुछ लोगों के जीवन में भरपूर कृपा है, और उनका जीवन आनंदमय है, जबकि कुछ लोग हर छोटी छोटी चीज़ को लेकर जीवन के साथ जूझ रहे हैं। ऐसा क्‍यों है?

उत्तर:-


सद्‌गुरु: अगर आप खुद को एक मशीन के रूप में देखें तो आपके पास शरीर है, दिमाग है, आपके पास सब कुछ है। जिसे आप कृपा कहते हैं, वो एक चिकनाई की तरह होती है। आपका इंजन कितना भी मजबूत क्यों न हो, बिना इस चिकनाई के आप हर जगह अटक जाएगें। इस पृथ्वी पर अनेक लोग हैं, जो बुद्धिमान हैं, क्षमतावान है, लेकिन जीवन के हर मोड़ पर वो अटक जाते हैं, क्योंकि उनके पास कृपा की चिकनाई नहीं होती। कुछ लोगों के जीवन में भरपूर कृपा है, और उनका जीवन आनंदमय है, जबकि कुछ लोग हर छोटी छोटी चीज़ को लेकर जीवन के साथ जूझ रहे हैं।

जीवन के सफर को आनंदमय बनाने के लिए कृपा प्राप्त करना होगा, और इसे पाने का सबसे आसान तरीका भक्ति है। लेकिन बुद्धि बहुत चालाक है, यह किसी का भक्त नहीं बन सकती। आप भक्ति गीत गा सकते हैं, लेकिन आपकी बुद्धि तर्क करती है, हिसाब लगाती है। एक मतलबी बुद्धि कभी भी भक्ति नहीं कर सकती।। ऐसे में भक्त बनने की कोशिश करना समय और जीवन दोनों की बरबादी है। मैनें बहुत सारे भक्ति गीत व संगीत सुने हैं, वास्तव में इनमें कोई भक्ति नहीं होती, इनमें ईश्वर से केवल व्यापार झलकता है।

भक्‍ति तो एक गुण है.

एक भक्त किसी व्यक्ति का भक्त नहीं होता, भक्ति तो एक गुण है। भक्ति का अर्थ है- खुद को किसी एक दिशा या लक्ष्य में 100 फीसदी सौंप देना। यदि आप निरंतर एक दिशा में केन्द्रित हैं, तो आप भक्त हैं। जब कोई व्यक्ति ऐसा हो जाता है कि उसके विचार, भावनायें और सब कुछ एकाग्र हो जाये, तब वह कृपा का पात्र हो जाता है, उसके ऊपर कृपा होना स्वाभाविक है। आप किसके प्रति समर्पित हैं या किसके भक्त हैं, मुद्दा यह नहीं है। यदि आप सोचते हैं कि मैं भक्त बनना चाहता हूँ या मैं भक्ति करना चाहता हूँ, लेकिन आपके मन में कहीं यह संदेह है कि ईश्वर है भी, या नहीं, फिर आप भ्रम में हैं। आपको यह समझ लेना जरूरी है कि ईश्वर का अस्तित्व नहीं है, लेकिन जहाँ भक्त है, वहाँ ईश्वर अवश्य निवास करता है।

भक्ति इसलिये नहीं आई, क्योंकि भगवान हैं। चूंकि भक्ति है, इसीलिये भगवान हैं।

भक्ति की शक्ति कुछ ऐसी है कि वह सृष्टा का सृजन कर सकती है। जिसे मैं भक्ति कहता हूँ, उसकी गहराई ऐसी है कि यदि ईश्वर नहीं भी हो, तो भी वह उसका सृजन कर सकती है, उसको उतार सकती है। एक तार्किक बुद्धि को हमेशा भक्ति से एलर्जी होती है, क्योंकि तथाकथित भक्तों ने केवल अपनी मूर्खता ही दिखाई है। भय को भक्ति के रूप में पेश किया गया। अधिकांश लोगों ने अपनी कुटिलता को भक्ति के रूप में पेश किया। एक बुद्धिमान व्यक्ति ही भक्ति का आनन्द जान सकता है, कोई मूर्ख नहीं। भक्ति के बिना आपके जीवन में कोई गहराई नहीं होती। भक्ति के बिना आपका जीवन छिछला हो जाता है। यदि आप तर्क विचार करें तो सभी कुछ निरर्थक है। यदि आप अपनी तार्किक बुद्धि की पैनी धार चला कर देखें, तो यह संपूर्ण सृष्टि, आप स्वंय और दुनिया में कोई भी किसी काम का नहीं है। जब भक्ति आती है, तभी जीवन में गहराई आती है। भक्ति का अर्थ मंदिर जा कर राम-राम कहना नहीं है। वो इन्सान जो अपने एकमात्र लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त है, वह जो भी काम कर रहा है, उसमें वह पूरी तरह से समर्पित है, वही सच्चा भक्त है। उसे भक्ति के लिए किसी देवता की आवश्यकता नहीं होती और वहां ईश्वर मौजूद रहेंगे। भक्ति इसलिये नहीं आई, क्योंकि भगवान हैं। चूंकि भक्ति है, इसीलिये भगवान हैं।

भक्ति का अर्थ मंदिर जा कर राम-राम कहना नहीं है। वो इन्सान जो अपने एकमात्र लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त है, वह जो भी काम कर रहा है उसमें वह पूरी तरह से समर्पित है, वही सच्चा भक्त है।

भक्ति को एक भावनात्मक अनुभव के रूप में जानना एक बात है, और उसे जीवन के परम आनंदकारी आयाम के रूप में जानना अलग चीज है। भक्ति को एक भावना के रूप में जानने से आपका जीवन शायद थोड़ा मधुर हो जाय, पर भक्ति जीवन को बस मधुर बनाने के लिये नहीं है। आप अभी जिस तरह से हैं, भक्ति उसे पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिये है। भक्ति इसके लिये नहीं है कि आप थोड़ा और सुधर जाएं, भक्ति स्वयं को मिटाने के लिए, विसर्जित करने के लिए है। जो स्वयं को विसर्जित करने को तैयार है, वही सच्चा भक्त है।

रक्षा-बंधन - (वैदिक-रीति).

रक्षा-बंधन-
(वैदिक-रीति).

दानवों से युध्द में देवता पराजित होने लगे, तब आचार्य वृहस्पति ने उपाय स्वरूप रक्षा-सूत्र में द्रव्य, मन्त्रों से अभिमंत्रित कर, देवताओं के हाथ में बांध दिया था, जिससे विजय मिली। इसे वैदिक राखी कहते हैं, जो पवित्र, शुभ और कल्याणकारी होती हैं।

वैदिक रक्षा बंधन तैयार करने के लिए ऊनी, सूती या रेशमी-पीले रंग का छोटा सा कपडा लें। उसमे दूर्वा(घास), अक्षत(साबूत चांवल), केसर, चन्दन और सरसों(साबूत दाने), इनको मिलाकर या अन्य विकल्प से कपडे में बांध कर सिलाई कर दें, फिर कलावे को जोड़कर, राखी का आकार दे दें। इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी।

इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई एक राखी को सर्वप्रथम भगवान के चित्र पर अर्पित करें। फिर बहनें अपने भाई को, माता अपने बच्चों को, दादी अपने पोते को शुभ संकल्प करके बांधे। इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधते हैं, वह पुत्र- पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्षभर सुखी रहते हैं।

राखी बांधते समय, यह मन्त्र मन ही मन दुहराना चाहिए.

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबद्धनामि रक्षे मा चल मा चल।।


शिष्य गुरु को रक्षासूत्र बांधते समय यह मन में दुहरायें.

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां रक्षबद्धनामि रक्षे मा चल मा चल।।


रक्षासूत्र बांधते समय मिठाई या गुड़ से मुंह मीठा कराना ही उत्तम रहता है।

पांच वस्तुओं का महत्त्व.

दूर्वा (घास) - जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर बो देने पर तेजी से फैलता है, और अनेक गुणित संख्या में उग जाता है। उसी प्रकार रक्षा बंधन पर भी कामना की जाती है कि भाई का वंश और उसमें सदगुणों का विकास तेजी से हो। सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बढ़ती जाए। दूर्वा विघ्नहर्ता गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिसे राखी बांध रहे हैं, उनके जीवन में विघ्नों का नाश हो जाए।

अक्षत (साबूत-चावल) - हमारी परस्पर एक दूजे के प्रति श्रद्धा कभी क्षत-विक्षत ना हो सदा अक्षत रहे।

केसर - केसर की प्रकृति तेज होती है, अर्थात हम जिसे राखी बांध रहे हैं, वह तेजस्वी हो। उनके जीवन में आध्यात्मिकता का तेज, भक्ति का तेज कभी कम ना हो।

चन्दन - चन्दन की प्रकृति शीतल होती है, और यह सुगंध देता है। उसी प्रकार उनके जीवन में शीतलता बनी रहे, कभी मानसिक तनाव ना हो। साथ ही उनके जीवन में परोपकार, सदाचार और संयम की सुगंध फैलती रहे।

सरसों (साबूत दाने) के दाने - सरसों की प्रकृति तीक्ष्ण होती है, अर्थात इससे यह संकेत मिलता है कि समाज के दुर्गुणों को, कंटकों को समाप्त करने में हम तीक्ष्ण बनें। सरसो के दाने भाई की नजर उतारने और बुरी नजर से भाई को बचाने के लिए भी प्रयोग में लाए जाते हैं।

देश सेवा का मार्ग.


देश सेवा का मार्ग.


प्लेटो ने एक स्थान पर लिखा है कि -’किसी देश का इससे अधिक सौभाग्य क्या हो सकता है कि उसमें श्रेष्ठ आचरण वाले स्त्री पुरुषों का बाहुल्य हो।’ कवि बाल्ट व्हाइट मैन का कथन है कि-’किसी देश की महत्ता उसके ऊँचे भवनों, शिक्षालयों, सम्पत्ति कोषों से नहीं हो सकती। बलवान् और चरित्रवान् व्यक्ति ही अपने देश को महान बना सकते हैं। वह बड़ा ही भाग्यशाली राष्ट्र है, जिसके निवासी उच्च आचरण को अपना आदर्श मानते हों। जर्मनी के भाग्य विधाता हिटलर ने एक स्थान पर लिखा है-हमारे देश को निर्बल स्वास्थ्य वाले धुरन्धर विद्वानों की अपेक्षा ऐसे व्यक्तियों की अत्यधिक आवश्यकता है, जो भले ही कम पढ़े लिखे हों परन्तु वे स्वस्थ हों, सदाचारी हों, आत्म विश्वासी हों और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले हों।’

देश की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि हम उच्च आचरण वाले, निर्भीक, साहसी सदाचारी और स्वस्थ मनुष्यों की संख्या बढ़ावें। सुख, स्वराज्य, सुशासन तब तक किसी देश में स्थिर नहीं रह सकता, जब तक कि वहाँ के निवासी मानवोचित गुणों वाले न हों, वे मानवता का उत्तरदायित्व अनुभव न करते हों। निर्बलता, कायरता, भीरुता, छल, पाखंड और प्रवंचना का जब तक जोर रहेगा, तब तक दासता और दुर्भाग्य हमारा पल्ला नहीं छोड़ सकते। महात्मा गाँधी का कथन है कि “शारीरिक और मानसिक स्वस्थता की आवश्यकता जो लोग अनुभव करते हों और जो अपने को सब दृष्टियों से बलवान बनाने के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहें, ऐसे ही देश सेवकों की भारत माता को आवश्यकता है।



(अखंड ज्योति-5/1944)