श्री सत्यनारायण भगवान व्रत कथा और आरती.


श्री सत्यनारायण भगवान
व्रत कथा और आरती.


“प्रथम अध्याय”

एक समय नैमिशारन्य में अठ्ठासी हजार ऋषियों ने श्री सूतजी से पूछा - हे प्रभु; इस कलयुग में वेद विद्या रहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिलेगी तथा उनका उद्धार कैसे होगा? इसलिए हे मुनिश्रेष्ठ; कोई ऐसा व्रत कहिये, जिससे थोड़े समय में पुण्य प्राप्त होवे तथा मनवांछित फल मिले, ऐसी कथा सुनने की हमारी इक्षा है. सर्वशास्त्र--ज्ञाता सूतजी बोले - हे वैष्णवों में पूज्य; आप सबने सर्व प्राणियों के हित की बात पूछी है. अब मै उस श्रेष्ठ व्रत को आप लोगो से कहूँगा, जिस व्रत को नारद जी ने लक्ष्मी नारायण से पूछा था.


एक समय योगीराज, नारदजी दूसरो के हित की इक्षा से अनेक लोको में घुमते हुए मृत्युलोक में आ पहुंचे. वहां बहुत योनियों में जन्मे हुए प्रायः सभी मनुष्यों को अपने कर्मो के द्वारा अनेक दुखो से पीड़ित देखकर सोचा कि किस यत्न के करने से निश्चय ही इनके दुखो का नाश हो सकेगा. नारद ऐसा मन में सोचकर विष्णुलोक को गए. वहां श्वेत वर्ण और चार भुजाओ वाले देवो के ईश नारायण को, जिनके हाथो में शंख, चक्, गदा और पदम् थे तथा वरमाला पहने हुए थे, देखकर स्तुति करने लगे. हे भगवान! आप अत्यंत शक्ति से सम्पन्न है, मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती; आपका आदि मध्य और अंत नहीं है. निर्गुण स्वरूप सृष्टि के कारण भूत व् भक्तो के दुखो को नष्ट करने वाले हो. आपको मेरा नमस्कार है.


नारदजी से इस प्रकार की स्तुति सुनकर विष्णु भगवान बोले की हे मुनिश्रेष्ठ; आपके मन में क्या है? आपका यहाँ किस काम के लिए आगमन हुआ है, निः संकोच कहो. तब नारद मुनि बोले - मृत्युलोक में सब मनुष्य, जो अनेक योनियों में पैदा हुए है, अपने कर्मो के द्वारा अनेक प्रकार के दुखो से दुखित हो रहे है. हे नाथ मुझ पर दया रखते हो तो बतलाइए कि उन मनुष्यों के सब दुःख थोड़े से प्रयत्न से ही कैसे दूर हो सकते है? श्री भगवान जी बोले - हे नारद; मनुष्यों की भलाई के लिए तुमने बहुत अच्छी बात पूछी है. जिस व्रत के करने से मनुष्य मोह से छुट जाता है, मै वह कहता हूँ, सुनो बहुत पुण्य देने वाला, स्वर्ग तथा मनुष्य लोक दोनों में दुर्लभ एक उत्तम व्रत है. आज मै प्रेमवश होकर तुमसे कहता हूँ. सत्यनाराण का यह व्रत अच्छी तरह विधान पूर्वक करके मनुष्य तुरन्त ही वहाँ सुख भोगकर मरने पर मोक्ष को प्राप्त होता है. श्री भगवान के वचन सुनकर नारद मुनि बोले - उस व्रत का क्या फल है? क्या विधान है? किसने यह व्रत किया है और किस दिन यह व्रत करना चाहिए. विस्तार से बताइए.

भगवान बोले - दुःख, शोक आदि को दूर करने वाला, धन धान्य को बढाने वाला, सौभाग्य तथा सन्तान को देने वाला, यह व्रत सब स्थानों पर विजयी करने वाला है. भक्ति और श्रद्धा के साथ किसी भी दिन मनुष्य श्री सत्यनारायण भगवान की शाम के समय ब्राह्मणों और बंधुओ - बांधवों के साथ धर्मपरायण होकर पूजा करे. भक्ति भाव से नैवेद्य, केले का खम्ब, घी, दूध और गेंहू का चूर्ण सवाया लेवे. गेंहू के अभाव में साठी का चूर्ण, शक्कर तथा गुढ़ ले और सब भक्षण योग्य पदार्थ जमा करके भगवान को अर्पण कर देवे तथा बंधुओ सहित ब्राह्मणों को भोजन करावे तत्पश्चात स्वयं भोजन करे, नृत्य - गीत आदि का आचरण कर सत्यनारायण भगवान को स्मरण करते हुए समय व्यतीत करे. इस तरह व्रत करने पर मनुष्यों की इक्षा निश्चय ही पूरी होती है. विशेषकर कलि -काल में भूमि पर यही मोक्ष का सरल उपाय है.
॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा प्रथम अध्याय सम्पूर्ण ॥

“द्वितीय अध्याय”

सूतजी बोले - हे ऋषियों; जिन्होंने पहले समय में इस व्रत को किया है, उनका वृतान्त कहता हूँ, ध्यान से सुनो. सुंदर काशीपुरी नगरी में अति निर्धन ब्राह्मण रहता था. वह भूख और प्यास से बेचैन हुआ, नित्य ही पृथ्वी पर घूमता था. ब्राह्मणों से प्रेम करने वाले भगवान ने ब्राह्मण को दुखी देखकर बूढ़े ब्राह्मण का रूप धर कर उसके पास जा आदर के साथ पूछा - हे विप्र; नित्य दुखी हुआ, पृथ्वी पर क्यों घूमता है? हे श्रेष्ठ ब्राह्मण; यह सब मुझसे कहो. मै सुनना चाहता हूँ.

ब्राह्मण बोला - मै बहुत निर्धन ब्राह्मण हूँ, भिक्षा के लिए पृथ्वी पर फिरता हूँ. हे भगवन; यदि आप इसका उपाय जानते हो, तो कृपा कर कहो. वृद्ध ब्राह्मण बोला कि सत्यनारायण भगवान मनोवांछित फल को देने वाले है. इसलिए हे ब्राह्मण! तु उनका पूजन कर, जिसके करने से मनुष्य सब दुखो से मुक्त होता है. ब्राह्मण को व्रत का सारा विधान बतलाकर बूढ़े ब्राह्मण का रूप धारण करने वाले सत्यनारायण भगवान अन्तर्धान हो गये. जिस व्रत को वृद्ध ब्राह्मण ने बतलाया है, मै उसको अवश्य करूंगा. यह निश्चय करने पर उस ब्राह्मण को भी नींद नहीं आई. वह सबेरे ही उठ, सत्यनारायण के व्रत का निश्चय कर भिक्षा के लिए चला. उस दिन उसको भिक्षा में बहुत सा धन मिला, जिससे बन्धु बांधवों के साथ उसने सत्यनारायण का व्रत किया. उसके करने से वह ब्राह्मण सब दुखो से छुटकर, अनेक प्रकार की सम्पत्तियों से युक्त हुआ. उस समय से वह ब्राह्मण हर मास व्रत करने लगा. इस तरह सत्यनारायण भगवान के व्रत को जो करेगा, सब पापो से छुटकर, मोक्ष को प्राप्त होगा. आगे जो पृथ्वी पर सत्यनारायण का व्रत करेगा, वह मनुष्य सब दुखो से छुट जायेगा. इस तरह नारदजी ने सत्यनारायण का कहा हुआ यह व्रत तुमसे कह . हे विप्र; अब मै और क्या कहू. ऋषि बोले - हे मुनीश्वर; संसार में इस ब्राह्मण से सुनकर किस -किस ने इस व्रत को किया, हम सब वह सुनना चाहते है. इसके लिए हमारे मन में श्रद्धा है. सूतजी बोले - हे मुनियों; जिस जिसने इस व्रत को किया है, वह सब सुनो. एक समय वह ब्राह्मण धन और ऐश्वर्य के अनुसार बन्धु - बान्धवों के साथ व्रत करने को तैयार हुआ, उसी समय एक लकड़ी बेचने वाला बुढा आदमी आया और बाहर लकड़ियों को रखकर ब्राह्मण के मकान में गया. प्यास से दुखी लकड़हारा उनको व्रत करते देखकर ब्राह्मण को नमस्कार करके पूछने लगा कि आप यह क्या कर रहे है और इसके करने से क्या फल मिलता है? कृपा करके मुझसे कहो.

ब्राह्मण ने कहा - सब मनोकामनाओ को पूरा करने वाला यह सत्यनारायण भगवान का व्रत है. इसकी ही कृपा से मेरे यहाँ धन धान्य आदि की वृद्धि हुई है. ब्राह्मण से व्रत के बारे में जानकर लकड़हारा बहुत प्रसन्न हुआ चरणा मृत ले और प्रसाद खाने के बाद अपने घर को आया. लकड़हारे ने मन में इस प्रकार का संकल्प किया कि आज ग्राम में लकड़ी बेचने से जो धन मिलेगा. उसी से सत्यनारायण देव का उत्तम व्रत करूंगा. यह मन में विचार कर वह बुढा लकडहारा लकड़िया अपने सिर पर रखकर, जिस नगर में धनवान लोग रहते थे, वह ऐसे सुंदर नगर में गया. उस दिन वहां पर बूढ़े को उन लकड़ियों का दाम पहले दिनों से चौगुना मिला. तब वह बुढा लकड़हारा दाम ले और अति प्रसन्न होकर पक्के केले की फली, शक्कर, घी, दूध, दही और गेंहू का चूर्ण इत्यादि सत्यनारायण भगवान के व्रत की कुल सामग्रियों को लेकर अपने घर गया. फिर उसने अपने भाइयो को बुलाकर विधि के साथ भगवान् का पूजन और व्रत किया. उस व्रत के प्रभाव से बुढा लकड़हारा धन, धान्य आदि से युक्त हुआ और संसार के समस्त सुख भोगकर बैकुंठ को चला गया.
॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा द्वितीय अध्याय सम्पूर्ण ॥

“तृतीय अध्याय”

श्री सूतजी बोले- हे श्रेष्ठ मुनियो! अब मैं आगे की एक कथा कहता हूँ। प्राचीन काल में उल्कामुख नाम का एक महान ज्ञानी राजा था। वह जितेन्द्रिय और सत्यवक्ता था। प्रतिदिन मन्दिरों में जाता तथा गरीबों को धन देकर उनके दुःख दूर करता था। उसकी पत्‍नी कमल के समान सुन्दर मुख वाली और सती साध्वी थी। एक दिन भद्रशीला नदी के तट पर वे दोनों विधि विधान सहित श्री सत्यनारायण भगवान का व्रत कर रहे थे। उस समय वहाँ साधु नामक एक वैश्य आया। उसके पास व्यापार के लिए बहुत-सा धन था। वह वैश्य नाव को नदी किनारे पर ठहराकर राजा के पास आया। राजा को व्रत करते हुए देखकर उसने विनम्रतापूर्वक पूछा- हे राजन! यह आप क्या कर रहे हैं? मेरी सुनने की इच्छा है। कृपया आप यह मुझे भी समझाइये। महाराज उल्कामुख ने कहा- हे साधु वैश्य! मैं अपने बन्धु-बान्धवों के साथ पुत्र की प्राप्ति के लिए श्री सत्यनारायण भगवान का व्रत व पूजन कर रहा हूँ। राजा के वचन सुनकर साधु नामक वैश्य ने आदर से कहा- हे राजन! मुझे भी इसका सम्पूर्ण विधि विधान बताएं। मैं भी आपके कहे अनुसार इस व्रत को करूँगा। मेरी भी कोई सन्तान नहीं है। मुझे विश्वास है, इस उत्तम व्रत को करने से अवश्य ही मुझे भी सन्तान होगी। राजा से व्रत के सब विधान सुन, व्यापार से निवृत्त हो, वह वैश्य सुखपूर्वक अपने घर आया। उसने अपनी पत्‍नी को सन्तान देने वाले उस व्रत के विषय में सुनाया और प्रण किया कि जब मेरे सन्तान होगी, तब मैं इस व्रत को करूँगा। वैश्य ने यह वचन अपनी पत्‍नी लीलावती से भी कहे। एक दिन उसकी पत्‍नी लीलावती श्री सत्यनारायण भगवान की कृपा से गर्भवती हो गई। दसवें महीने में उसने एक अति सुन्दर कन्या को जन्म दिया। दिनों-दिन वह कन्या इस तरह बढ़्ने लगी, जैसे शुक्लपक्ष का चन्द्रमा बढ़ता है। कन्या का नाम उन्होंने कलावती रखा। तब लीलावती ने मीठे शब्दों में अपने पति को याद दिलाया कि आपने जो भगवान का व्रत करने का सङ्कल्प किया था, अब आप उसे पूरा कीजिये। साधु वैश्य ने कहा- हे प्रिय! मैं कलावती के विवाह पर इस व्रत को करूँगा। इस प्रकार अपनी पत्‍नी को आश्वासन दे, वह व्यापार करने विदेश चला गया।

कलावती पितृगृह में वृद्धि को प्राप्त हो गई। लौटने पर साधु ने जब नगर में सखियों के साथ अपनी वयस्क होती पुत्री को खेलते देखा, तो उसे उसके विवाह की चिन्ता हुई, तब उसने एक दूत को बुलाकर कहा कि उसकी पुत्री के लिए कोई सुयोग्य वर देखकर लाए। दूत साधु नामक वैश्य की आज्ञा पाकर कन्चननगर पहुँचा और देख-भालकर वैश्य की कन्या के लिए एक सुयोग्य वणिक पुत्र ले आया। उस सुयोग्य लड़के के साथ साधू नामक वैश्य ने, अपने बन्धु-बान्धवों सहित प्रसन्नचित्त होकर अपनी पुत्री का विवाह कर दिया। दुर्भाग्य से वह विवाह के समय भी सत्यनारायण भगवान का व्रत करना भूल गया। इस पर श्री सत्यनारायण भगवान अत्यन्त क्रोधित हो गए। उन्होंने वैश्य को श्राप दिया कि तुम्हें दारुण दुःख प्राप्त होगा। और फिर अपने कार्य में कुशल वह वैश्य अपने दामाद सहित नावों का बेड़ा लेकर व्यापार करने के लिए सागर के समीप स्थित रत्‍नसारपुर नगर में गया। रत्‍नसारपुर पर चन्द्रकेतु नामक राजा राज करता था। दोनों ससुर-जमाई चन्द्रकेतु राजा के उस नगर में व्यापार करने लगे। एक दिन भगवान सत्यनारायण की माया से प्रेरित एक चोर राजा चन्द्रकेतु का धन चुराकर भाग रहा था। राजा के दूतों को अपने पीछे तेजी से आते देखकर चोर ने घबराकर राजा के धन को वैश्य की नाव में चुपचाप रख दिया, जहाँ वे ससुर-जमाई ठहरे हुए थे और भाग गया। जब दूतों ने उस वैश्य के पास राजा के धन को रखा देखा तो उन्होंने उन ससुर-दामाद को ही चोर समझा। वे उन ससुर-दामाद दोनों को बाँधकर ले गए और राजा के समीप जाकर बोले- आपका धन चुराने वाले ये दो चोर हम पकड़कर लाए हैं, देखकर आज्ञा दें। तब राजा ने बिना उस वैश्य की बात सुने उन्हे कारागार में डालने की आज्ञा दे दी। इस प्रकार राजा की आज्ञा से उनको कारावास में डाल दिया गया तथा उनका सारा धन भी छीन लिया गया। सत्यनारायण भगवान के श्राप के कारण उस वैश्य की पत्‍नी लीलावती व पुत्री कलावती भी घर पर बहुत दुःखी हुईं। उनका सारा धन चोर चुराकर ले गए। मानसिक व शारीरिक पीड़ा तथा भूख-प्यास से अति दुःखी हो भोजन की आस मे कलावती एक ब्राह्मण के घर गई। उसने ब्राह्मण को श्री सत्यनारायण भगवान का व्रत विधिपूर्वक करते देखा। उसने कथा सुनी तथा श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रात को घर आई। माता ने कलावती से पूछा- हे पुत्री! तू अब तक कहाँ रही, मैं तेरे लिए बहुत चिन्तित थी। माता के शब्द सुन कलावती बोली- हे माता! मैंने एक ब्राह्मण के घर श्री सत्यनारायण भगवान का व्रत होते देखा है और मेरी भी उस उत्तम व्रत को करने की इच्छा है। माता ने कन्या के वचन सुनकर सत्यनारायण भगवान के पूजन की तैयारी की। उसने बन्धुओं सहित श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन व व्रत किया और वर माँगा कि मेरे पति और दामाद शीघ्र ही घर लौट आएँ। साथ ही विनती की कि हे प्रभु! अगर हमसे कोई भूल हुई हो तो हम सबका अपराध क्षमा करो। श्री सत्यनारायण भगवान इस व्रत से प्रसन्न हो गए। उन्होंने राजा चन्द्रकेतु को स्वप्न में दर्शन देकर कहा – हे राजन! जिन दोनों वैश्यों को तुमने बन्दी बना रखा है, वे निर्दोष हैं, उन्हें प्रातः ही छोड़ दो। उनका सब धन जो तुमने अधिग्रहित किया है, लौटा दो, अन्यथा मैं तुम्हारा राज्य, धन, पुत्रादि सब नष्ट कर दूँगा। राजा से ऐसे वचन कहकर भगवान अन्तर्ध्यान हो गए। और फिर प्रातः काल राजा चन्द्रकेतु ने दरबार में सबको अपना स्वप्न सुनाया और सैनिकों को आज्ञा दी कि दोनों वैश्यों को कैद से मुक्त कर दरबार में ले आयें। दोनों ने आते ही राजा को प्रणाम किया। राजा ने कोमल वचनों में कहा- हे महानुभावों! तुम्हें अज्ञानतावश ऐसा कठिन दुःख प्राप्त हुआ है। अब तुम्हें कोई भय नहीं है, तुम मुक्त हो। इसके बाद राजा ने उनको नये-नये वस्त्राभूषण पहनवाए तथा उनका जितना धन लिया था, उससे दुगना लौटाकर आदर से विदा किया। दोनों वैश्य अपने घर को चल दिये।
॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा तृतीय अध्याय सम्पूर्ण ।।

“चतुर्थ अध्याय”

सूतजी ने आगे कहा- वैश्य ने यात्रा आरम्भ की और अपने नगर को चला। उनके थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर दण्डी वेषधारी श्री सत्यनारायण भगवान ने उसकी परीक्षा लेने हेतु उससे पूछा- हे वैश्य! तेरी नाव में क्या है? अभिमानि वणिक हँसता हुआ बोला- हे दण्डी! आप क्यों पूछते हैं? क्या धन लेने की कामना है? मेरी नाव में तो बेल के पत्ते भरे हैं।

वैश्य के ऐसे वचन सुनकर दण्डी वेशधारी श्री सत्यनारायण भगवान बोले- तुम्हारा वचन सत्य हो! ऐसा कहकर वे वहाँ से चले गए और कुछ दूर जाकर समुद्र के तट पर बैठ गए।

दण्डी महाराज के जाने के पश्‍चात वैश्य ने नित्य-क्रिया से निवृत्त होने के बाद नाव को ऊँची उठी देखकर अचम्भा किया तथा नाव में बेल-पत्ते आदि देखकर मूर्च्छित हो जमीन पर गिर पड़ा। मूर्च्छा खुलने पर अति शोक करने लगा। तब उसके दामाद ने कहा- आप शोक न करें। यह दण्डी महाराज का श्राप है, अतः हमें उनकी शरण में ही चलना चाहिये, वही हमारे दुःखों का अन्त करेंगे। दामाद के वचन सुनकर वह वैश्य दण्डी भगवान के पास पहुँचा और अत्यन्त भक्तिभाव से पश्चाताप करते हुए बोला- मैंने जो आपसे असत्य वचन कहे थे, उनके लिए मुझे क्षमा करें। ऐसा कहकर वह शोकातुर हो रोने लगा। तब दण्डी भगवान बोले- हे वणिक पुत्र! मेरी आज्ञा से ही बार-बार तुझे दुख कष्ट प्राप्त हुआ है, तू मेरी पूजा से विमुख हुआ है। तब उस वैश्य ने कहा- हे भगवन! आपकी माया को ब्रह्मा आदि देवता भी नहीं जान पाते, तब मैं मुर्ख भला कैसे जान सकता हूँ। आप प्रसन्न होइये, मैं अपनी क्षमता अनुसार आपकी पूजा करूँगा। मेरी रक्षा कीजिये और मेरी नौका को पहले के समान धन से परिपूर्ण कर दीजिये।

उसके भक्ति से परिपूर्ण वचन सुनकर श्री सत्यनारायण भगवान प्रसन्न हो गए और उसकी इच्छानुसार वर देकर अन्तर्ध्यान हो गए। तब ससुर व दामाद दोनों ने नाव पर आकर देखा कि नाव धन से परिपूर्ण है। फिर वह विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण का पूजन कर साथियों सहित अपने नगर को चला। जब वह अपने नगर के निकट पहुँचा तब उसने एक दूत को अपने घर भेजा। दूत ने साधु नामक वैश्य के घर जाकर उसकी पत्‍नी को नमस्कार किया और कहा- आपके पति अपने जमाता सहित इस नगर मे समीप आ गए हैं। लीलावती और उसकी कन्या कलावती उस समय भगवान का पूजन कर रही थीं। दूत का वचन सुनकर साधु की पत्‍नी ने बड़े हर्ष के साथ सत्यनारायण भगवान का पूजन पूर्ण किया और अपनी पुत्री से कहा- मैं अपने पति के दर्शन को जाती हूँ, तू पूजन पूर्ण कर शीघ्र आ जाना। परन्तु कलावती पूजन एवम् प्रसाद छोड़कर अपने पति के दर्शन के लिए चली गई।

पूजन एवम् प्रसाद की अवज्ञा के कारण भगवान सत्यनारायण ने रुष्ट हो, उसके पति को नाव सहित पानी में डुबो दिया। कलावती अपने पति को न पाकर रोती हुई जमीन पर गिर पड़ी। नौका को डूबा हुआ तथा कन्या को रोती हुई देख साधु नामक वैश्य द्रवित हो बोला- हे प्रभु! मुझसे या मेरे परिवार से अज्ञानतावश जो अपराध हुआ है, उसे क्षमा करें।

उसके ऐसे वचन सुनकर सत्यदेव भगवान प्रसन्न हो गए। आकाशवाणी हुई- हे वैश्य! तेरी पुत्री मेरा प्रसाद छोड़कर आई है, इसलिए इसका पति अदृश्य हुआ है। यदि वह घर जाकर प्रसाद ग्रहण कर लौटे तो इसे इसका पति अवश्य मिलेगा। आकाशवाणी सुनकर कलावती ने घर पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और फिर आकर अपने पति को पूर्व रूप में पाकर वह अति प्रसन्न हुई तथा उसने अपने पति के दर्शन किये। तत्पश्‍चात साधु वैश्य ने वहीं बन्धु-बान्धवों सहित सत्यदेव का विधिपूर्वक पूजन किया। वह इस लोक के सभी प्रकार के सुख भोगकर अन्त में मोक्ष को प्राप्त हुआ।
॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा चतुर्थ अध्याय सम्पूर्ण ॥

“पञ्चम अध्याय”

श्री सूतजी बोले– हे ऋषिगण! मैं एक और कथा कहता हूँ, आप सभी ध्यान से सुनो- सदा प्रजा के लिए चिन्तित तुङ्गध्वज नाम का एक राजा था। उसने भगवान सत्यनारायण का प्रसाद त्यागकर बहुत कष्ट पाया। एक समय राजा वन में वन्य पशुओं को मारकर बड़ वृक्ष के नीचे आया। वहाँ उसने ग्वालों को भक्ति-भाव से बन्धु-बान्धवों सहित श्री सत्यनारायणजी का पूजन करते देखा। परन्तु राजा देखकर भी अभिमान के कारण न तो वहाँ गया और न ही सत्यदेव भगवान को नमस्कार ही किया। जब ग्वालों ने भगवान का प्रसाद उसके सामने रखा तो वह प्रसाद छोड़कर अपने नगर को चला गया। नगर में पहुँचकर उसने देखा कि उसका सारा राज्य नष्ट हो गया है। वह समझ गया कि यह सब भगवान सत्यदेव ने रुष्ट होकर किया है। तब वह वन में वापस आया और ग्वालों के समीप जाकर विधिपूर्वक पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया तो सत्यनारायण की कृपा से सब-कुछ पहले जैसा ही हो गया और लम्बे समय तक सुख भोगकर मरणोपरान्त वह मोक्ष को प्राप्त हुआ।

जो मनुष्य इस श्रेष्ठ दुर्लभ व्रत को करेगा, श्री सत्यनारायण भगवान की कृपा से उसे धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी। निर्धन, धनी और बन्दी, बन्धनों से मुक्त होकर निर्भय हो जाता है। सन्तानहीन को सन्तान प्राप्त होती है तथा सब इच्छाएँ पूर्ण कर अन्त में वह बैकुण्ठ धाम को जाता है।

अब उनके बारे में भी जानिए, जिन्होंने पहले इस व्रत को किया, अब उनके दूसरे जन्म की कथा भी सुनिये।

शतानन्द नामक वृद्ध ब्राह्मण ने सुदामा के रूप में जन्म लेकर श्रीकृष्ण की भक्ति एवम् सेवा कर बैकुण्ठ प्राप्त किया। उल्कामुख नामक महाराज, राजा दशरथ बने और श्री रङ्गनाथ का पूजन कर मोक्ष को प्राप्त हुए। साधु नाम के वैश्य ने धर्मात्मा व सत्यप्रतिज्ञ राजा मोरध्वज बनकर अपने पुत्र को आरे से चीरकर बैकुण्ठ धाम प्राप्त किया। महाराज तुङ्ग्ध्वज स्वयंभू मनु बने? उन्होंने बहुत से लोगों को भगवान की भक्ति में लीन कराकर बैकुण्ठ धाम प्राप्त किया। लकड़हारा अगले जन्म में गुह नामक निषाद राजा बना, जिसने राम के चरणों की सेवा कर अपने सभी जन्मों को सँवार लिया।
॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा पञ्चम अध्याय सम्पूर्ण ॥


“श्री सत्यनारायण भगवान जी की आरती”

जय श्री लक्ष्मी रमणा स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।
सत्यनारायण स्वामी जन पातक हरणा ।।
रत्त्न जड़ित सिंहासन अदूभुत छवि राजै ।
नाद करद निरन्तर घण्टा ध्वनि बाजै ।।
प्रकट भये कलि कारण द्विज को दर्श दियो ।
बूढ़ा ब्राह्मण बन के कंचन महल कियो ।।
दुर्बल भील कराल जिन पर कृपा करी ।
चन्द्रचूढ़ इक राजा तिनकी विपत हरी ।।
वैश्य मनोरथ पायो श्रद्धा तज दीनी ।
सो फल भोग्यो प्रभु जी फेर स्तुति कीन्ही ।।
भाव भक्ति के कारण छिन – छिन रूप धरयो ।
श्रद्धा धारण कीनी जन को काज सरयो ।।
ग्वाल बाल संग राजा बन में भक्ति करी ।
मनवांछित फल दीना दीनदयाल हरी ।।
चढ़त प्रसाद सवाया कदली फल मेवा ।
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा ।।
श्री सत्यनारायण जी की आरती जो कोई गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे ।।

...
बोलो सत्यनारायण भगवान् की जय

पञ्च पवित्र कन्यायें.


पञ्च पवित्र कन्यायें.

अहिल्या द्रोपदी कुन्ती तारा मन्दोदरी तथा।
पंचकन्या स्वरानित्यम महापातका नाशका।।


पुराणानुसार पांच स्त्रियां विवाहिता होने पर भी कन्याओं के समान ही पवित्र मानी गई है। अहिल्या, द्रौपदी, कुन्ती, तारा और मंदोदरी।

हिन्दू धर्म से जुड़ी पौराणिक कथाओं में ज्यादातर प्रसिद्ध पात्र पुरुषों के ही हैं। पुरुषों को ही महायोद्धा, अवतार आदि का दर्जा दिया गया और उन्हीं से जुड़े चमत्कारों का भी वर्णन हुआ। लेकिन उनके जीवन से जुड़ी महिलाएं, जिनके बिना उनका अपने उद्देश्यों को प्राप्त करना तक मुश्किल था, उन्हें मात्र एक भूमिका में लाकर छोड़ दिया गया।

यही वजह है कि पौराणिक स्त्रियां जैसे मंदोदरी रावण की अर्धांगिनी के तौर पर, तारा को बाली की पत्नी के बतौर, अहिल्या को गौतम ऋषि की पत्नी के रूप में, कुंती और द्रौपदी को पांडवों की माता और पत्नी के रूप में ही जाना जाता है।

हिन्दू धर्म में इन पांचों स्त्रियों को पंचकन्याओं का दर्जा दिया गया है। जिस स्वरूप में हम अपने पौराणिक इतिहास को देखते हैं, उसे विशिष्ट स्वरूप को गढ़ने का श्रेय इन स्त्रियों को देना शायद अतिश्योक्ति नहीं कहा जाएगा।

पंचकन्याओं का जीवन.

मंदोदरी, अहिल्या और तारा का संबंध रामायण काल से है, वहीं द्रौपदी और कुंती, महाभारत से संबंधित हैं। ये पांचों स्त्रियां दिव्य थीं, एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध होने के बाद भी इन्हें बेहद पवित्र माना गया। आइए जानते हैं पंचकन्याओं के बारे में, क्या रहा, इनका जीवन।

पंचकन्या 1 : अहिल्या की पौराणिक कथा.

पद्मपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार देवराज इन्द्र स्वर्गलोक में अप्सराओं से घिरे रहने के बाद भी कामवासना से घिरे रहते थे। एक दिन वो धरती पर विचरण कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक कुटिया के बाहर गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या दैनिक कार्यों में व्यस्त हैं। अहिल्या इतनी सुंदर और रूपवती थी कि इन्द्र उन्हें देखकर मोहित हो गए।

इस तरह इन्द्र रोजाना देवी अहिल्या को देखने के लिए कुटिया के बाहर आने लगे। धीरे-धीरे उन्हें गौतम ऋषि की दिनचर्या के बारे में पता चलने लगा। इन्द्र को अहिल्या के रूप को पाने की एक युक्ति सूझी। उन्होंने सुबह गौतम ऋषि के वेश में आकर अहिल्या के साथ कामक्रीडा करने की योजना बनाई क्योंकि सूर्य उदय होने से पूर्व ही गौतम ऋषि नदी में स्नान करने के लिए चले जाते थे।

इसके बाद करीब 2-3 घंटे बाद पूजा करने के बाद आते थे। इन्द्र आधी रात से ही कुटिया के बाहर छिपकर ऋषि के जाने की प्रतीक्षा करने लगे। इस दौरान इन्द्र की कामेच्छा उनपर इतनी हावी हो गई कि उन्हें एक और योजना सूझी। उन्होंने अपनी माया से ऐसा वातावरण बनाया जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि सुबह हो गई हो। ये देखकर गौतम ऋषि कुटिया से बाहर चले गए। उनके जाने के कुछ समय बाद इन्द्र ने गौतम ऋषि का वेश बनाकर कुटिया में प्रवेश किया। उन्होंने आते ही कहा अहिल्या से प्रणय निवेदन किया.।

अपने पति द्वारा इस तरह के विचित्र व्यवहार को देखकर पहले तो देवी अहिल्या को शंका हुई लेकिन इन्द्र के छल-कपट से सराबोर मीठी बातों को सुनकर अहिल्या भी अपने पति के स्नेह में सबकुछ भूल बैठी। दूसरी तरफ नदी के पास जाने पर गौतम ऋषि ने आसपास का वातावरण देखा जिससे उन्हें अनुभव हुआ कि अभी भोर नहीं हुई है। वो किसी अनहोनी की कल्पना करके अपने घर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनके वेश में कोई दूसरा पुरुष उनकी पत्नी के साथ रति क्रियाएं कर रहा है।

ये देखते ही वो क्रोध से व्याकुल हो उठे। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ने जब अपने पति को अपने सामने खड़ा पाया तो उन्हें सारी बात समझ में आने लगी। अंजाने में किए गए अपराध को सोचकर उनका चेहरा पीला पड़ गया। इन्द्र भी भयभीत हो गए। क्रोध से भरकर गौतम ऋषि ने इन्द्र से कहा ‘मूर्ख, तूने मेरी पत्नी का स्त्रीत्व भंग किया है। उसकी योनि को पाने की इच्छा मात्र के लिए तूने इतना बड़ा अपराध कर दिया। यदि तुझे स्त्री योनि को पाने की इतनी ही लालसा है तो मैं तुझे श्राप देता हूं कि अभी इसी समय तेरे पूरे शरीर पर हजार योनियां उत्पन्न हो जाएगी’।

कुछ ही पलों में श्राप का प्रभाव इन्द्र के शरीर पर पड़ने लगा और उनके पूरे शरीर पर स्त्री योनियां निकल आई। ये देखकर इन्द्र आत्मग्लानिता से भर उठे। उन्होंने हाथ जोड़कर गौतम ऋषि से श्राप मुक्ति की प्रार्थना की। ऋषि ने इन्द्र पर दया करते हुए हजार योनियों को हजार आंखों में बदल दिया। वहीं दूसरी ओर अपनी पत्नी को शिला में बदल दिया। बाद में प्रभु श्रीराम ने उनका पैरों से स्पर्श कर उद्धार किया।

इन्द्र को ‘देवराज’ की उपाधि देने के साथ ही उन्हें देवताओं का राजा भी माना जाता है लेकिन उनकी पूजा एक भगवान के तौर पर नहीं की जाती। इन्द्र द्वारा ऐसे ही अपराधों के कारण उन्हें दूसरे देवताओं की तुलना में ज्यादा आदर- सत्कार नहीं दिया जाता।

पंचकन्या 2 : तारा की पौराणिक कथा.

किष्किंधा की महारानी और बाली की पत्नी तारा का पंचकन्याओं में दूसरा स्थान है। कुछ ग्रंथों के अनुसार तारा, बृहस्पति की पौत्री थीं, तो कुछ के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकली, मणियों में से एक मणि तारा थी। तारा इतनी खूबसूरत थी कि देवता और असुर सभी उनसे विवाह करना चाहते थे।

बाली की पत्नी.

बाली और सुषेण, समुद्र मंथन में देवताओं के सहायक थे। जब तारा क्षीर सागर से निकली तब दोनों ने ही उनसे विवाह करने की इच्छा प्रकट की। बाली, तारा के दाहिनी तरफ खड़ा था और सुषेण उनकी बाईं ओर। तब विष्णु ने इस समस्या का हल किया कि जो व्यक्ति कन्या की दाहिनी ओर खड़ा होता है, वह उसका पति और बाईं ओर खड़ा होने वाला उसका पिता होता है। ऐसे में बालि को तारा का पति घोषित किया गया।

सुग्रीव के साथ युद्ध.

असुरों के साथ युद्ध के दौरान बाली की मृत्यु को प्राप्त जैसी अफवाह उड़ने पर सुग्रीव ने बाली की पत्नी के साथ विवाह कर खुद को किष्किंधा का सम्राट घोषित कर दिया। लेकिन जब बाली वापस आया तब उसने अपने भाई से राज्य और अपनी पत्नी को हासिल करने के लिए आक्रमण कर दिया।

बाली ने सुग्रीव को अपने राज्य से बाहर कर दिया और साथ ही उसकी प्रिय पत्नी रुमा को अपने पास ही रखा। जब सुग्रीव को राम का साथ प्राप्त हुआ तब उसने वापस आकर फिर बाली को युद्ध के लिए ललकारा।

तारा समझ गई कि सुग्रीव के पास अकेले बाली का सामना करने की ताकत नहीं है, इसलिए हो ना हो उसे राम का समर्थन प्राप्त हुआ है। उसने बाली को समझाने की कोशिश भी की लेकिन बाली ने समझा कि सुग्रीव को बचाने के लिए तारा उसका पक्ष ले रही है। बाली ने तारा को अनसुना कर, सुग्रीव से युद्ध करने चला गया।

जब राम की सहायता से सुग्रीव ने बाली का वध किया तो मृत्यु शैया पर रहते हुए बाली ने अपने भाई सुग्रीव से कहा कि वे हर मामले में तारा का सुझाव अवश्य लें, तारा के परामर्श के बिना कोई भी कदम उठाना भारी पड़ सकता है।

पंचकन्या 3 : मंदोदरी की पौराणिक कथा.

मंदोदरी तीसरा नाम है, असुर सम्राट रावण की पत्नी मंदोदरी का, जिसने रावण की हर बुरे कदम पर खेद प्रकट किया और उसे हर बुरा काम करने से रोका। हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में मंदोदरी को एक ऐसी स्त्री के रूप में दर्शाया गया है, जो हमेशा सत्य के मार्ग पर चली। मंदोदरी, असुर राजा मयासुर और हेमा नामक अप्सरा की पुत्री थी। मंदोदरी की सुंदरता पर मुग्ध होकर रावण ने उससे विवाह किया था।

पंच कन्याओं में से एक मंदोदरी को चिर कुमारी के नाम से भी जाना जाता है। मंदोदरी अपने पति द्वारा किए गए बुरे कार्यों से अच्छी तरह वाकिफ थी, वह हमेशा रावण को यही सलाह देती थी कि बुराई के मार्ग को त्याग कर सत्य की शरण में आ जाए, लेकिन अपनी ताकत पर गुमान करने वाले रावण ने कभी मंदोदरी की बात को गंभीरता से नहीं लिया।

रावण की मृत्यु के पश्चात, भगवान राम के कहने पर विभीषण ने मंदोदरी से विवाह किया था।

पंचकन्या 4 : कुंती की पौराणिक कथा.

रामायण काल के बाद चौथा नाम आता है, कुंती का। हस्तिनापुर के राजा पांडु की पत्नी और तीन ज्येष्ठ पांडवों की माता, कुंती को ऋषि दुर्वासा ने एक ऐसा मंत्र दिया था, जिसके अनुसार वह जिस भी देवता का ध्यान कर उस मंत्र का जाप करेंगी, वह देवता उन्हें पुत्र रत्न प्रदान करेगा।

कुंती को इस मंत्र के प्रभावों को जानना था, इसलिए एक दिन उन्होंने भगवान सूर्य का ध्यान कर, उस मंत्र का जाप आरंभ किया। सूर्य देव प्रकट हुए और उन्हें एक पुत्र प्रदान किया। वह पुत्र कर्ण था, लेकिन उस समय कुंती अविवाहित थी, इसलिए उन्हें कर्ण का त्याग करना पड़ा।

स्वयंवर में कुंती और पांडु का विवाह हुआ। पांडु को एक ऋषि द्वारा यह श्राप मिला हुआ था कि जब भी वह किसी स्त्री का स्पर्श करेगा, उसकी मृत्यु हो जाएगी। पांडु की मृत्यु के पश्चात कुंती ने धर्म देव को याद कर उनसे युधिष्ठिर, वायु देव से भीम और इन्द्र देव से अर्जुन को प्राप्त किया।

पांडु की दूसरी पत्नी माद्री ने कुंती से इस मंत्र का जाप कर पुत्र प्राप्त करने की अनुमति मांगी, जिसे कुंती ने स्वीकार कर लिया। अश्विनी कुमार को याद कर माद्री ने उनसे नकुल और सहदेव को प्राप्त किया।

पंच कन्या 5 : द्रौपदी की पौराणिक कथा.
महाभारत की नायिका द्रौपदी भी पंच कन्याओं में से एक हैं। पांच पतियों की पत्नी बनने वाली द्रौपदी का व्यक्तित्व काफी मजबूत था। स्वयंवर के दौरान अर्जुन को अपना पति स्वीकार करने वाली द्रौपदी को कुंती के कहने पर पांचों भाइयों की पत्नी बनकर रहना पड़ा।

द्रौपदी को वेद व्यास ने यह वरदान दिया था कि पांचों भाइयों की पत्नी होने के बाद भी उसका कौमार्य कायम रहेगा। प्रत्येक पांडव से द्रौपदी को एक-एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। चौपड़ के खेल में हारने के बाद जब पांडवों को अज्ञातवास और वनवास की सजा हुई, तब द्रौपदी ने भी उनके साथ सजा का पालन किया। कुरुक्षेत्र के युद्ध में अपने पुत्र, पिता और भाई को खोने वाली द्रौपदी को कुछ ग्रंथों में देवी का अवतार भी कहा जाता है।

प्राचीन भारत के दस दैवीय प्राणी.


प्राचीन भारत के दस दैवीय प्राणी.

भगवान श्रीराम और उनके पूर्व का काल, प्राणियों की विचित्रताओं और भिन्नताओं का काल था। इस काल में धरती पर विचित्र किस्म के लोग और प्रजातियां रहती थीं, लेकिन प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से ये प्रजातियां अब लुप्त हो गई हैं।

आज यह समझ पाना मुश्‍किल है कि कोई पक्षी कैसे बोल सकता है, जबकि वैज्ञानिक अब पक्षियों की भाषा समझने में सक्षम हो रहे हैं। आज यह भी समझ से परे है कि कोई विचित्र प्राणी या पशु कैसे बोल सकता है और किस तरह मानव समूह के साथ रहकर अपना जीवन-यापन कर सकता है?

प्राचीनकाल में बंदर, भालू आदि की आकृति के मानव होते थे। इसी तरह अन्य कई प्रजातियां थीं, जो मानवों के संपर्क में थीं। ऐसे ही 10 पौराणिक प्राणियों के बारे में जानकारी निम्नानुसार हैं:-

पहला रहस्यमयी प्राणी कामधेनु गाय. 


विष के बाद, मथे जाते हुए समुद्र के चारों ओर बड़े जोर की आवाज उत्पन्न हुई। देव और असुरों ने जब सिर उठाकर देखा तो पता चला कि यह साक्षात सुरभि कामधेनु गाय थी। इस गाय को काले, श्वेत, पीले, हरे तथा लाल रंग की सैकड़ों गौएं घेरे हुई थीं।

कामधेनु गाय की उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। यह एक चमत्कारी गाय होती थी, जिसके दर्शन मात्र से ही सभी तरह के दु:ख-दर्द दूर हो जाते थे। दैवीय शक्तियों से संपन्न, यह गाय जिसके भी पास होती थी, उसे चमत्कारिक लाभ मिलता था। इस गाय का दूध अमृत के समान माना जाता था। श्रीराम के पूर्व परशुराम के समकालीन ऋषि वशिष्ठ के पास कामधेनु गाय थी।

हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है. 


यह कामधेनु गाय सबसे पहले वरुणदेव के पास थी। कश्यप ने वरुण से कामधेनु मांगी थी, लेकिन बाद में लौटाई नहीं। अत: वरुण के शाप से वे अगले जन्म में ग्वाले हुए। यह कामधेनु गाय अंत में ऋषि वशिष्ठ के पास रही।

कामधेनु के लिए गुरु वशिष्ठ से विश्वामित्र सहित कई अन्य राजाओं ने कई बार युद्ध किया, लेकिन उन्होंने कामधेनु गाय, किसी को भी नहीं दी। गाय के इस झगड़े में गुरु वशिष्ठ के 100 पुत्र मारे गए थे। अंत में यह गाय ऋषि परशुराम ने ले ली थी। 


हिन्दुओं के लिए गाय सबसे पवित्र है। इस धरती पर पहले गायों की कुछ ही प्रजातियां होती थीं। प्रारंभिक काल में एक ही प्रजाति थी। माना जाता है कि आज से लगभग 9,500 वर्ष पूर्व गुरु वशिष्ठ ने गाय के कुल का विस्तार किया और उन्होंने गाय की नई प्रजातियों को भी बनाया, तब गाय की 8 या 10 नस्लें ही थीं, जिनका नाम कामधेनु, कपिला, देवनी, नंदनी, भौमा आदि था। कहते हैं कि सभी गायों की पीठ पर सिर से लेकर पूंछ तक एक ऐसी नाड़ी होती है जिससे स्वर्ण का उत्पादन होता रहता है। उसमें भी काली गाय की नाड़ी को सूर्यकेतु कहते हैं, जिस पर प्रतिदिन हाथ फेरने से हृदयरोग नहीं होता है।

भारत में आजकल गाय की प्रमुख 28 नस्लें पाई जाती हैं। गायों की यूं तो कई नस्लें होती हैं, लेकिन भारत में मुख्‍यत: साहीवाल (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार), गिर (दक्षिण काठियावाड़), थारपारकर (जोधपुर, जैसलमेर, कच्छ), करन फ्राइ (राजस्थान) आदि हैं। विदेशी नस्लों में जर्सी गाय सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह गाय दूध भी ‍अधिक देती है। गाय कई रंगों- जैसे सफेद, काली, लाल, बादामी तथा चितकबरी होती है। भारतीय गाय छोटी होती है, जबकि विदेशी गाय का शरीर थोड़ा भारी होता है।

दूसरा रहस्यमयी प्राणी गरूड़. 


माना जाता है कि गिद्धों (गरूड़) की एक ऐसी प्रजाति थी, जो बुद्धिमान मानी जाती थी। भगवान विष्णु का वाहन है, गरूड़। गरूड़ एक शक्तिशाली, चमत्कारिक और रहस्यमयी पक्षी था। प्रजापति कश्यप की पत्नी विनीता के दो पुत्र हुए- गरूड़ और अरुण। गरूड़जी विष्णु की शरण में चले गए और अरुणजी सूर्य के सारथी हुए। भगवान गरूड़ के नाम पर एक पुराण भी है, जिसे 'गरूड़ ‍पुराण' कहते हैं। पुराणों में गरूड़ की शक्ति और महिमा का वर्णन मिलता है।

जब रावण के पुत्र मेघनाथ ने श्रीराम से युद्ध करते हुए श्रीराम को नागपाश से बांध दिया था, तब देवर्षि नारद के कहने पर गिद्धराज गरूड़ ने नागपाश के समस्त नागों को खाकर श्रीराम को नागपाश के बंधन से मुक्त कर दिया था। भगवान राम के इस तरह नागपाश में बंध जाने पर श्रीराम के भगवान होने पर गरूड़ को संदेह हो गया था।

गरूड़ का संदेह दूर करने के लिए देवर्षि नारद उन्हें ब्रह्माजी के पास भेज देते हैं। ब्रह्माजी उनको शंकरजी के पास भेज देते हैं। भगवान शंकर ने भी गरूड़ को उनका संदेह मिटाने के लिए काकभुशुण्डिजी नाम के एक कौवे के पास भेज दिया। अंत में काकभुशुण्डिजी ने राम के चरित्र की पवित्र कथा सुनाकर गरूड़ के संदेह को दूर किया।

लोमश ऋषि के शाप के चलते काकभुशुण्डि कौवा बन गए थे। लोमश ऋषि ने शाप से मु‍क्त होने के लिए उन्हें राम मंत्र और इच्छामृत्यु का वरदान दिया। कौवे के रूप में ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत किया। वाल्मीकि से पहले ही काकभुशुण्डि ने रामायण गिद्धराज गरूड़ को सुना दी थी। इससे पूर्व हनुमानजी ने संपूर्ण रामायण पाठ लिखकर समुद्र में फेंक दी थी। वाल्मीकि श्रीराम के समकालीन थे और उन्होंने रामायण तब लिखी, जब रावण-वध के बाद राम का राज्याभिषेक हो चुका था।

तीसरे चमत्कारिक और रहस्यमयी प्राणी - सम्पाती और जटायु. 


ये दोनों पक्षी श्रीराम के काल में थे। प्रजापति कश्यप की पत्नी विनीता के 2 पुत्र हुए- गरूड़ और अरुण। गरूड़जी विष्णु की शरण में चले गए और अरुणजी सूर्य के सारथी हुए। सम्पाती और जटायु इन्हीं अरुण के पुत्र थे।

पुराणों के अनुसार सम्पाती बड़ा था और जटायु छोटा। ये दोनों विंध्याचल पर्वत की तलहटी में रहने वाले निशाकर ऋषि की सेवा करते थे। सम्पाती और जटायु ये दोनों भी दंडकारण्य क्षेत्र में रहते थे, खासकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में इनकी जाति के पक्षियों की संख्या अधिक थी। छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में गिद्धराज जटायु का मंदिर है। स्थानीय मान्यता के अनुसार दंडकारण्य के आकाश में ही रावण और जटायु का युद्ध हुआ था और जटायु के कुछ अंग दंडकारण्य में आ गिरे थे, इसीलिए यहां एक मंदिर है।

दूसरी ओर मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील में 'जटाशंकर' नाम का एक स्थान है, जिसके बारे में कहा जाता है कि गिद्धराज जटायु वहां तपस्या करते थे। जटायु पहला ऐसा पक्षी था, जो राम के लिए शहीद हो गया था। जटायु का जन्म कहां हुआ, यह पता नहीं, लेकिन उनकी मृत्यु दंडकारण्य में हुई।

बचपन में सम्पाती और जटायु ने सूर्य-मंडल को स्पर्श करने के उद्देश्य से लंबी उड़ान भरी। सूर्य के असह्य तेज से व्याकुल होकर जटायु तो बीच से लौट आए, किंतु सम्पाती उड़ते ही गए। सूर्य के निकट पहुंचने पर सूर्य के ताप से सम्पाती के पंख जल गए और वे समुद्र तट पर गिरकर चेतनाशून्य हो गए। चन्द्रमा नामक मुनि ने उन पर दया करके उनका उपचार किया और त्रेता में सीताजी की खोज करने वाले वानरों के दर्शन से पुन: उनके पंख जमने का आशीर्वाद दिया।

जब जटायु नासिक के पंचवटी में रहते थे तब एक दिन आखेट के समय महाराज दशरथ से उनकी मुलाकात हुई और तभी से वे और दशरथ-मित्र बन गए। वनवास के समय जब भगवान श्रीराम पंचवटी में पर्णकुटी बनाकर रहने लगे, तब पहली बार जटायु से उनका परिचय हुआ।

जटायु के बाद रास्ते में सम्पाती के पुत्र सुपार्श्व ने सीता को ले जा रहे रावण को रोका और उससे युद्ध के लिए तैयार हो गया। किंतु रावण उसके सामने गिड़गिड़ाने लगा और इस तरह वह, वहां से बचकर निकल आया। बाद में जब अंगद आदि सीता की खोज करते हुए सम्पाती से मिले तो उन्होंने जटायु की मृत्यु का समाचार दिया। सम्पाती ने तब अंगद को रावण द्वारा सीताहरण की पुष्टि की और अपनी दूरदृष्टि से देखकर बताया कि वे अशोक वाटिका में सुरक्षित बैठी हैं। इस प्रकार रामकथा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्ध-बंधु सम्पाती और जटायु अमर हो गए।

चौथा रहस्यमयी प्राणी - उच्चैः श्रवा घोड़ा. 


घोड़े तो कई हुए लेकिन श्वेत रंग का उच्चैःश्रवा घोड़ा सबसे तेज और उड़ने वाला घोड़ा माना जाता था। अब इसकी कोई भी प्रजाति धरती पर नहीं बची। यह इंद्र के पास था। उच्चै:श्रवा का पोषण अमृत से होता है। यह अश्वों का राजा है। उच्चै:श्रवा के कई अर्थ हैं, जैसे जिसका यश ऊंचा हो, जिसके कान ऊंचे हों अथवा जो ऊंचा सुनता हो।

समुद्र मंथन के दौरान निकले उच्चै:श्रवा घोड़े को दैत्यराज बलि ने रख लिया था।

पांचवां रहस्यमयी प्राणी - ऐरावत हाथी.

हाथी तो सभी अच्‍छे और सुंदर नजर आते हैं लेकिन सफेद हाथी को देखना अद्भुत है। ऐरावत (हाथी) सफेद और हाथियों का राजा था। 'इरा' का अर्थ जल है, अत: 'इरावत' (समुद्र) से उत्पन्न हाथी को 'ऐरावत' नाम दिया गया है। हालांकि इरावती का पुत्र होने के कारण ही उनको 'ऐरावत' कहा गया है।

यह हाथी देवताओं और असुरों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के दौरान निकली 14 मूल्यवान वस्तुओं में से एक था। मंथन से प्राप्त रत्नों के बंटवारे के समय ऐरावत, इन्द्र को दे दिया गया था। 4 दांतों वाला सफेद हाथी मिलना अब मुश्किल है।

महाभारत, भीष्म पर्व के अष्टम अध्याय में भारतवर्ष से उत्तर के भू-भाग को उत्तर कुरु के बदले 'ऐरावत' कहा गया है। जैन साहित्य में भी यही नाम आया है। उत्तर का भू-भाग अर्थात तिब्बत, मंगोलिया और रूस के साइबेरिया तक का हिस्सा। हालांकि उत्तर कुरु भू-भाग उत्तरी ध्रुव के पास था, संभवत: इसी क्षेत्र में यह हाथी पाया जाता रहा होगा।

छठा प्राणी – शेषनाग.

भारत में पाई जाने वाली नाग प्रजातियों और नाग के बारे में बहुत ज्यादा विरोधाभास नहीं है। सभी कश्यप ऋषि की संतानें हैं। पुराणों के अनुसार कश्मीर में कश्यप ऋषि का राज था। आज भी कश्मीर में अनंतनाग, शेषनाग आदि नाम से स्थान हैं। शेषनाग ने भगवान विष्णु की शैया बनना स्वीकार किया था।

ऋषि कश्यप का कुल.


कश्यप ऋषि की पत्नी कद्रू से उन्हें 8 पुत्र मिले जिनके नाम क्रमश: इस प्रकार हैं- 1. अनंत (शेष), 2. वासुकि, 3. तक्षक, 4. कर्कोटक, 5. पद्म, 6. महापद्म, 7. शंख और 8. कुलिक। कश्मीर का अनंतनाग इलाका अनंतनाग समुदायों का गढ़ था, उसी तरह कश्मीर के बहुत सारे अन्य इलाके भी दूसरे पुत्रों के अधीन थे।

शेषनाग सारी सृष्टि के विनाश के पश्चात भी बचे रहते हैं, इसीलिए इनका नाम 'शेष' हैं। शेषनाग के हजार मस्तक हैं और वे स्वर्ण पर्वत पर रहते हैं। वे नील वस्त्र धारण करते हैं। लक्ष्मण और बलराम को शेषनाग का ही अवतार माना जाता है। विष्णु की तरह शेषनाग के भी कई अवतार हैं। पुराणों में इन्हें सहस्रशीर्ष या 100 फन वाला कहा गया है।

पौराणिक कथा के अनुसार कद्रू के बेटों में सबसे पराक्रमी शेषनाग थे, लेकिन वे अपनी माता और भाइयों के व्यवहार से रुष्ट रहते थे, क्योंकि उनका शरीर नाग के समान था। वे सभी को छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करने चले गए थे। उनकी इच्छा थी कि वे इस शरीर का त्याग कर दें। मां, भाइयों तथा सौतेले भाइयों अरुण और गरुड़ के प्रति द्वेषभाव ही उनकी सांसारिक विरक्ति का कारण था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि उनकी बुद्धि सदैव धर्म में लगी रहे। साथ ही ब्रह्मा ने उन्हें आदेश दिया कि वे पृथ्वी को अपने फन पर संभालकर धारण करें जिससे कि वह हिलना बंद कर दे तथा स्थिर रह सके। शेषनाग के पृथ्वी के नीचे जाते ही नागों ने उसके छोटे भाई वासुकि का राज्यतिलक कर दिया था।

दस फन वाला सांप.

सभी जीव-जंतुओं में गाय के बाद सांप ही एक ऐसा जीव है जिसका हिन्दू धर्म में ऊंचा स्थान है। सांप एक रहस्यमय प्राणी है। देशभर के गांवों में आज भी लोगों के शरीर में नागदेवता की सवारी आती है। भारत में नागों की पूजा के प्रचलन के पीछे कई रहस्य छिपे हुए हैं। माना जाता है कि नागों की एक सिद्ध और चमत्कारिक प्रजाति हुआ करती थी, जो मानवों की सभी मनोकामना पूर्ण कर देती थी। उल्लेखनीय है कि नाग और सर्प में फर्क है। सभी नाग कद्रू के पुत्र थे जबकि सर्प क्रोधवशा के।

पौराणिक कथाओं के अनुसार पाताल लोक में कहीं एक जगह नागलोक था, जहां मानव आकृति में नाग रहते थे। कहते हैं कि 7 तरह के पाताल में से एक महातल में ही नागलोक बसा था, जहां कश्यप की पत्नी कद्रू और क्रोधवशा से उत्पन्न हुए अनेक सिरों वाले नाग और सर्पों का एक समुदाय रहता था। उनमें कहुक, तक्षक, कालिया और सुषेण आदि प्रधान नाग थे।

नागकन्या.

कुंती पुत्र अर्जुन ने पाताल लोक की एक नागकन्या से विवाह किया था, जिसका नाम उलूपी था। वह विधवा थी। अर्जुन से विवाह करने के पहले उलूपी का विवाह एक नाग से हुआ था जिसको गरूड़ ने खा लिया था। अर्जुन और नागकन्या उलूपी के पुत्र थे, अरावन जिनका दक्षिण भारत में मंदिर है और हिजड़े लोग उनको अपना पति मानते हैं। भीम के पुत्र घटोत्कच का विवाह भी एक नागकन्या से ही हुआ था जिसका नाम अहिलवती था ‍और जिसका पुत्र वीर योद्धा बर्बरीक था। वर्तमान में इच्छाधारी नाग और नागिन की कहानियां प्रचलन में हैं।

प्राचीनकाल में नागों पर आधारित नाग प्रजाति के मानव कश्मीर में निवास करते थे। आज भी कश्मीर के बहुत से स्थानों के नाम नागकुल के नामों पर ही आधारित हैं, जैसे अनंतनाग शहर, शेषनाग झील। बाद में ये सभी नागकुल के लोग झारखंड और छत्तीसगढ़ में आकर बस गए थे, जो उस काल में दंडकारण्य कहलाता था।

वर्तमान में 2 और 5 फन वाले नाग पाए जाते हैं, लेकिन 10 फनों के नागों की प्रजाति अब लुप्त हो गई है।

उड़ने वाला और इच्छाधारी नाग.

माना जाता है कि 100 वर्ष से ज्यादा उम्र होने के बाद सर्प में उड़ने की शक्ति आ जाती है। सर्प कई प्रकार के होते हैं- मणिधारी, इच्‍छाधारी, उड़ने वाले, एकफनी से लेकर दसफनी तक के सांप जिसे शेषनाग कहते हैं। नीलमणिधारी सांप को सबसे उत्तम माना जाता है। इच्छाधारी नाग के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी इच्छा से मानव, पशु या अन्य किसी भी जीव के समान रूप धारण कर सकता है।

हालांकि वैज्ञानिक अब अपने शोध के आधार पर कहने लगे हैं कि सांप विश्व का सबसे रहस्यमय प्राणी है और दक्षिण एशिया के वर्षा वनों में उड़ने वाले सांप पाए जाते हैं। उड़ने में सक्षम इन सांपों को क्रोसोपेलिया जाति से संबंधित माना जाता है। वैज्ञानिकों ने 2 और 5 फन वाले सांपों के होने की पुष्‍टि की है लेकिन 10 फन वाले सांप अभी तक नहीं देखे गए हैं।

सातवां प्राणी - मत्स्य कन्या.

मत्स्य कन्या अर्थात जलपरी। भारतीय रामायण के थाई व कम्बोडियाई संस्करणों में रावण की बेटी सुवर्णमछा (सोने की जलपरी) का उल्लेख किया गया है। वह हनुमान का लंका तक सेतु बनाने का प्रयास विफल करने की कोशिश करती है, पर अंततः उनसे प्यार करने लगती है।

भारतीय दंतकथाओं में भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का उल्लेख ,है जिसके शरीर का ऊपरी भाग मानव व निचला भाग मछली का है। इसी तरह चीन, अरब और ग्रीक की लोककथाओं में भी जलपरियों के सैकड़ों किस्से पढ़ने को मिलते हैं।

आठवां प्राणी - वानर मानव.

क्या हनुमानजी बंदर प्रजाति के थे? हनुमानजी का जन्म कपि नामक वानर जाति में हुआ था। नए शोधानुसार प्रभु श्रीराम का जन्म 10 जनवरी 5114 ईसा पूर्व अयोध्या में हुआ था। श्रीराम के जन्म के पूर्व हनुमानजी का जन्म हुआ था, अर्थात आज से लगभग 7129 वर्ष पूर्व हनुमानजी का जन्म हुआ था। शोधकर्ता कहते हैं कि आज से 9 लाख वर्ष पूर्व एक ऐसी विलक्षण वानर जाति भारतवर्ष में विद्यमान थी, जो आज से 15 से 12 हजार वर्ष पूर्व लुप्त होने लगी थी और अंतत: लुप्त हो गई। इस जाति का नाम 'कपि' था।

हनुमानजी के संबंध में यह प्रश्न प्राय: सर्वत्र उठता है कि 'क्या हनुमानजी बंदर थे?' इसके लिए कुछ लोग रामायणादि ग्रंथों में लिखे हनुमानजी और उनके सजातीय बांधव सुग्रीव अंगदादि के नाम के साथ 'वानर, कपि, शाखामृग, प्लवंगम' आदि विशेषण पढ़कर उनके बंदर प्रजाति का होने का उदाहरण देते हैं। वे यह भी कहते हैं कि उनकी पुच्छ, लांगूल, बाल्धी और लाम से लंकादहन का प्रत्यक्ष चमत्कार इसका प्रमाण है। यह ‍भी कि उनकी सभी जगह सपुच्छ प्रतिमाएं देखकर उनके पशु या बंदर जैसा होना सिद्ध होता है। रामायण में वाल्मीकिजी ने जहां उन्हें विशिष्ट पंडित, राजनीति में धुरंधर और वीर-शिरोमणि प्रकट किया है, वहीं उनको लोमेश ओर पुच्छधारी भी शतश: प्रमाणों में व्यक्त किया है।

दरअसल, आज से 9 लाख वर्ष पूर्व मानवों की एक ऐसी जाति थी, जो मुख और पूंछ से वानर समान नजर आती थी, लेकिन उस जाति की बुद्धिमत्ता और शक्ति मानवों से कहीं ज्यादा थी। अब वह जाति भारत में तो दुर्भाग्यवश विनष्ट हो गई, परंतु बाली द्वीप में अब भी पुच्छधारी जंगली मनुष्यों का अस्तित्व विद्यमान , जिनकी पूंछ प्राय: 6 इंच के लगभग अवशिष्ट रह गई है। ये सभी पुरातत्ववेत्ता अनुसंधायक एकमत से स्वीकार करते हैं कि पुराकालीन बहुत से प्राणियों की नस्ल अब सर्वथा समाप्त हो चुकी है।

नौवां रहस्यमयी प्राणी - रीछ मानव.

रामायणकाल में रीछनुमा मानव भी होते थे। जाम्बवंतजी इसका उदाहरण हैं। जाम्बवंत भी देवकुल से थे। भालू या रीछ उरसीडे (Ursidae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। हालांकि इसकी अब सिर्फ 8 जातियां ही शेष बची हैं। संस्कृत में भालू को 'ऋक्ष' कहते हैं जिससे 'रीछ' शब्द उत्पन्न हुआ है। निश्चित ही अब जाम्बवंत की जाति लुप्त हो गई है। हालांकि यह शोध का विषय है।

जाम्बवंत को आज रीछ की संज्ञा दी जाती है, लेकिन वे एक राजा होने के साथ-साथ इंजीनियर भी थे। समुद्र के तटों पर वे एक मचान को निर्मित करने की तकनीक जानते थे, जहां यंत्र लगाकर समुद्री मार्गों और पदार्थों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता था। मान्यता है कि उन्होंने एक ऐसे यंत्र का निर्माण किया था, जो सभी तरह के विषैले परमाणुओं को निगल जाता था। रावण ने इस सभी रीछों के राज्य को अपने अधीन कर लिया था। जाम्बवंत ने युद्ध में राम की सहायता की थी और उन्होंने ही हनुमानजी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था।

जब युद्ध में राम-लक्ष्मण मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से घायल हो गए थे, तब किसी को भी उस संकट से बाहर निकलने का उपाय नहीं सूझ रहा था। तब विभीषण और हनुमान जाम्बवंतजी के पास गए, तब उन्होंने हनुमानजी से हिमालय जाकर ऋषभ और कैलाश नामक पर्वत से 'संजीवनी' नामक औषधि लाने को कहा था।

माना जाता है कि रीछ या भालू इन्हीं के वंशज हैं। जाम्बवंत की उम्र बहुत लंबी थी। 5,000 वर्ष बाद उन्होंने श्रीकृष्ण के साथ एक गुफा में स्मयंतक मणि के लिए युद्ध किया था। भारत में जम्मू-कश्मीर में जाम्बवंत गुफा मंदिर है। जाम्बवंत की बेटी के साथ कृष्ण ने विवाह किया था।

अब सवाल उठता है कि क्या इंसानों के समान कोई पशु हो सकता है? जैसे रीछ प्रजाति। रामायण में जाम्बवंत को एक रीछ मानव की तरह दर्शाया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह अर्सिडी कुल का मांसाहारी, स्तनी, झबरे बालों वाला बड़ा जानवर है। यह लगभग पूरी दुनिया में कई प्रजातियों में पाया जाता है। मुख्‍यतया इसकी 5 प्रजातियां हैं- काला, श्वेत, ध्रुवीय, भूरा और स्लोथ भालू।

अमेरिका और रशिया में आज भी भालू मानव के किस्से प्रचलित हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि कभी इस तरह की प्रजाति जरूर अस्तित्व में रही होगी। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि भूरे रंग का एक विशेष प्रकार का भालू है, जिसे नेपाल में 'येति' कहते हैं। एक ब्रिटिश वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि हिमालय के मिथकीय हिम मानव 'येति' भूरे भालुओं की ही एक उपप्रजाति हो सकती है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रायन स्काइज द्वारा किए गए बालों के डीएनए परीक्षणों से पता चला है कि ये ध्रुवीय भालुओं से काफी कुछ मिलते-जुलते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भूरे भालुओं की उपप्रजातियां हो सकती हैं।

संस्कृत में भालू को 'ऋक्ष' कहते हैं। अग्निपुत्र जाम्बवंत को ऋक्षपति कहा जाता है। यह ऋक्ष बिगड़कर रीछ हो गया जिसका अर्थ होता है भालू । लेकिन क्या वे सचमुच भालू मानव थे? रामायण आदि ग्रंथों में तो उनका चित्रण ऐसा ही किया गया है। ऋक्ष शब्द संस्कृत के अंतरिक्ष शब्द से निकला है। जामवंतजी को अजर अमर होने का वरदान प्राप्त है।

प्राचीनकाल में इंद्र पुत्र, सूर्य पुत्र, चंद्र पुत्र, पवन पुत्र, वरुण पुत्र, ‍अग्नि पुत्र आदि देवताओं के पुत्रों का अधिक वर्णन मिलता है। उक्त देवताओं को स्वर्ग का निवासी कहा गया है। एक ओर जहां हनुमानजी और भीम को पवन पुत्र माना गया है, वहीं जाम्बवंतजी को अग्नि पुत्र कहा गया है। जाम्बवंत की माता एक गंधर्व कन्या थी। जब पिता देव और माता गंधर्व थीं, तो वे कैसे रीछ मानव हो सकते हैं?

एक दूसरी मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने एक ऐसा रीछ मानव बनाया था, जो दो पैरों से चल सकता था और जो मानवों से संवाद कर सकता था। पुराणों के अनुसार वानर और मानवों की तुलना में अधिक विकसित रीछ जनजाति का उल्लेख मिलता है। वानर और किंपुरुष के बीच की यह जनजाति अधिक विकसित थी। हालांकि इस संबंध में अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है।

दसवां रहस्यमयी प्राणी - येति मानव.

बिगफुट को पूरे विश्व में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। तिब्बत और नेपाल में इन्हें 'येती' का नाम दिया जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया में 'योवी' के नाम से जाना जाता है। भारत में इसे 'यति' कहते हैं।

शान्त विचारों की शक्ति.


शान्त विचारों की शक्ति.

हमारे मन में दो प्रकार के विचार आते हैं−एक उद्वेग युक्त और दूसरे शान्त। भय, क्रोध, शोक, लोभ आदि मनोवेगों से पूरित विचार उद्वेग युक्त विचार हैं और जिनके विचारों में मानसिक उद्वेगों का अभाव रहता है, उन्हें शान्त विचार कहा जाता है। हम साधारणतः विचारों के बल को उससे सम्बन्धित उद्वेगों से ही नापते हैं। जब हम देखते हैं कि कोई व्यक्ति अवश्य ही कुछ कर दिखावेगा। क्रोधातुर व्यक्ति से उतना अधिक डरने का कारण नहीं जितना कि शान्त मन के व्यक्ति से डरने का कारण है। भावावेश में आने वाले व्यक्तियों के निश्चय सदा डावाँडोल रहते हैं। भावों पर विजय प्राप्त करने वाले व्यक्ति के निश्चय स्थिर रहते हैं। वह जिस काम में लग जाता है, उसे पूर्ण करके दिखाता है।

उद्वेग पूर्ण विचार वैयक्तिक होते हैं, उनकी मानसिक शक्ति वैयक्तिक होती है, शाँत विचार बृहद् मन के विचार हैं, उनकी शक्ति अपरिमित होती है। मनुष्य जो निश्चय शान्त मन से करता है, उसमें परमात्मा का बल रहता है और उसमें अपने आप फलित होने की शक्ति होती है। अतएव जब कोई व्यक्ति अपने अथवा दूसरे व्यक्ति के कल्याण के लिये कोई निश्चय करता है और अपने निश्चय में अविश्वास नहीं करता तो वह निश्चय अवश्य फलित होता है। शान्त विचार सृजनात्मक और उद्वेगपूर्ण विचार प्रायः विनाशकारी होते हैं। किसी भी प्रकार के विचार में अपने आपको फलित करने की शक्ति होती है। पर यह शक्ति सन्देह के कारण नष्ट हो जाती है। जिन विचारों का हेतु वैयक्तिक होता है, उनमें अनेक प्रकार के सन्देह उत्पन्न होते हैं। अतएव उस विचार की शक्ति नष्ट हो जाती है। जब कोई मनुष्य अपने विचारों में किसी भी प्रकार का सन्देह नहीं लाता तो विचार स्वतः ही फलित हो जाते हैं। सन्देहों को रोकने के लिये अपनी आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास होना आवश्यक है।

अपने आपकी ही अनुकूलता ईश्वर और प्रकृति की अनुकूलता के विश्वास के रूप में मनुष्य की भावना के समक्ष आती हैं। ये भावनायें अचेतन मन की अनुभूति का प्रतिभास मात्र हैं। मनुष्य अपनी आन्तरिक अनुभूति के अनुसार अनेक प्रकार की कल्पनाओं को रचता है।

इन कल्पनाओं की वास्तविकता उसकी अज्ञात वास्तविक प्रेरणा पर निर्भर करती है। कल्पनायें वैसी ही होती हैं, जैसी की आन्तरिक प्रेरणा होती है। मनुष्य की कल्पनायें ही उसे आशावादी ओर निराशावादी बनाती है अर्थात् मन का जैसा रुख होता है, उसी प्रकार की कल्पनायें मन करने लगता है।

ईश्वरवादी विश्वास में लगता है कि ईश्वर उसे आगे ले जा रहा है और जड़वादी विश्वास करने लगता है कि प्रकृति उसे आगे ले जा रही है। प्रगति और अप्रगति के सभी प्रमाण मनुष्य के रुख पर निर्भर करते हैं।

दाह – संस्कार.


दाह – संस्कार.
(अंतिम संस्कार)

पुत्र और पौत्र यदि विधि पूर्वक अंतिम संस्कार करते हैं, तो वह पुस्तैनी कर्ज़ से मुक्त हो जाते हैं।

दाह-संस्कार के अंतगर्त छह पिंड देने की विधि है।

पहला पिंड – उत्तराभिमुख.

दूसरा पिंड - दुआर पर.

तीसरा पिंड - चौराहे पर.

चौथा पिंड - विश्राम स्थान पर.

पांचवां पिंड - चिता पर.

छटा पिंड - अस्थि -संचयन के समय.

शमशान घाट से आधा रास्ता पर रूक कर, लाश को स्वच्छ स्थान पर नहला कर चारों दिशाओं में पूजा करनी चाहिए। तब इसे शमशान भूमि पर, सिर उत्तर दिशा में करके लिटाना चाहिए।

जलाने वाली जगह को साफ़ करके, गोबर का लेप करें। जिस स्थान पर पहले कोई लाश न जली हो।

कुछ मिटटी बटोर कर, उसकी मूर्ती बना कर, पानी से छिडक कर पूजा करके अग्नि की स्थापना करें।

अग्नि की पूजा, रंगे-चावलों से करते हुए, अग्नि शक्ति को संबोधित करें: "हे अग्निदेव, इस संसार से यह प्राणी चला गया है, इस आत्मा को स्वर्ग प्रदान करें"

इस के बाद चिता का निर्माण करें / लाश को उस पर रखें /मृतक के हाथों में, और चिता पर "लाइ" के दाने रखें। इस प्रकार मृतक को 5 "लाइ" के दाने मिलने से, वह घर वालों को परेशान नहीं करता।

शमशान भूमि में, शूद्रों द्वारा पहुंचाई गई वस्तुओं से वहां पर किया गया सम्पूर्ण कर्म निष्फल हो जाता है।

किसी कारण वश उपर्युक्त पिंड न दिए जाने पर, शव राक्षसों के भक्षण-योग्य हो जाता है।

दाह - कार्य में चंडाल के घर की अग्नि, चिता की अग्नि और पापी के घर की अग्नि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

जब चिता में, शव का आधा शरीर जल जाय, उसकी खोपरी को किसी लकड़ी के डंडे से भंग करके {ताकि वह पित्तरों की दुनिया में चला जाये}, तिल मिश्रित घी अर्पित करे। पुत्र को इस समय भाभुक हो कर रोना चाहिए, ताकि वह सदा प्रसन्न रहे।

जब चिता जल कर समाप्त हो जाये, तो पहले स्त्रिओं को, बाद में पुत्रों को नहा कर, नीम वृक्ष का एक एक पत्ता खाना चाहिए। घर को जाने के समय स्त्रियों को आगे चलना चाहिए।

दोबारा घर में स्नान करने के बाद, पुत्र को पहिले गौ को खाना देकर, पत्ते की प्लेट पर स्वयं खाना, खाना चाहिए, किन्तु खाना पहले से ही बना नहीं होना चाहिए।

मृत्यु वाले स्थान को गोबर से साफ़ करके, एक दीपक (जिस का मुख दक्षिण की तरफ रहे) १२ दिन तक उस स्थान पर जलता रहना चाहिए।

अग्नि दाह "पंचक" में नहीं करना चाहिए। जो प्राणी "पंचक" में प्राण त्यागता है, उस की मुक्ति नहीं होती।

दाह - संस्कार भी नहीं करना चाहिए वरना घर में एक और मृत्यु हो सकती है।

मास के प्रारम्भ में " धनिष्ठा" नक्षत्र के अर्ध भाग से लेकर "रेवती नक्षत्र" तक का समय पंचक कहलाता है। पंचक में दाह संस्कार करना हो तो, कुश के मानवकार चार पुतले बना कर, नक्षत्र मन्त्रों से उनको अभिमंत्रित करके शव पर रख दें और उन्ही पुतलों के साथ दाह-संस्कार करें। पुत्रों द्वारा पंचक शांति भी करवानी चाहिए।

तीन दिन तक, चौराहे पर, या चिता वाली ज़मीन पर, एक मिटटी के कच्चे बर्तन में, जो की तीन लकड़ी की डंडियों से बंधा हो, दूध और पानी से भरा हुआ, अर्पण करे।

दाह क्रिया के बाद, अस्थि -संचयन क्रिया करनी चाहिए। इस के बाद दाह - क्रिया के समय 6 पिंड तथा दशगात्र के अंतर्गत 10 पिंड दान आदि की प्रिक्रिया बताई गई है।

चौथे दिन अस्थि -संचयन करनी चाहिए। यदि कोई रूकावट न हो, तो दूसरे अथवा तीसरे दिन भी कर सकते हैं।

शमशान घाट पहुंच कर, स्नान करके, गर्म दुशाला ले कर, अनाज का दान, चिता वाली जगह पर देवी -देवताओं को नमस्कार करके, ३ चक्कर काटते हुए "यामायात्वा " मन्त्र का उच्चराण करते हुए, दूध का व फिर पानी का छींटे दे कर, चिता में से अस्थिओं को इकठा करें।

अस्थिओं को "पालाष" के पत्तों पर रख कर, दूध और पानी से छिड़क कर, एक मिटटी के बर्तन में रखें। श्राद्ध की रस्म पूरी करें।

एक तिकोने ज़मीन के टुकड़े को गोबर से पोत कर, उत्तर दिशा की ओर मुख करके, 3 लाइ, तीनो दिशाओं में अर्पण करें।

अस्थियाँ इकठी करने के बाद, एक तीन टांगों वाले स्टूल पर, बिना मूंह ढके, पानी से भरा हुआ एक जार रखें।

मृतक के लिए उबला हुआ चावल के साथ, दही, घी, पानी और मिठाई अर्पण करें।

15 कदम उत्तर दिशा की ओर चल कर, ज़मीन में एक गड्ढा बना कर, अस्थिओं वाला बर्तन उस में रखें।

एक लाइ इस पर रख कर (जलने के समय जो पीड़ा हूई, उसे दूर करती है), बर्तन को किसी वाटर टैंक के पास ले जाएँ।

अस्थिओं को कई बार दूध और पानी से छिडक कर, संदल आदि से लेप कर, पूजा करें / पत्ते के डिब्बे में रख कर, अपने माथा और हृदय से छू कर, गंगा नदी के बीच में छोड़ें।

जिन की अस्थियां, पानी में 10 दिन के अंदर डूब जाती हैं, वह आत्मा ब्रह्म लोक से वापिस नहीं आती।

जितनी देर तक अस्थियाँ तैरती रहती हैं, वह स्वर्ग लोक में रहता है।

अस्थियां विसर्जन के बाद 10 दिन चलने वाली रस्में शुरू होती हैं।

अकस्मात मृत्यु.

किसी अज्ञात जगह पर होने से, और शरीर न मिलने पर, जिस दिन यह खबर मिले, दर्भा घास की प्रतिमा बना कर उस को जलाएं। इस की राख एकत्रित करके गंगा नदी में विसर्जन करें। उस दिन से 10 दिन की रस्में पूरी करें।

यदि महिला बच्चा होने से पहले मर जाए, तो बच्चे को पेट से निकाल कर, ज़मीन पर रख दें और केवल महिला को चिता दें।

27 मास तक के बच्चे को मिटटी में दबाएँ / यदि इस की मृत्यु गंगा किनारे होती है, तो इसे गंगा में बहा दें।

इन से बड़े बच्चों को चिता देनी चाहिए और अस्थियाँ गंगा में बहा दें / बच्चों को खाना और एक एक बर्तन पानी का दें।

पेट में बच्चा मरने से कोई रस्म नहीं।

शिशु के मरण पर दूध का दान, बच्चे के मरण पर दूध का बर्तन, मिठाई, खाने की वस्तुएं दें।

मलिन्शौद्शी के बाद मध्य्म्शौद्शी श्राद्ध - विष्णु और पांच देव श्राद्ध, एकादश को किये जाते हैं। विद्वान ब्राह्मणों को कुश या चावल के चूरन से ही सांड का निर्माण करके उसका उत्सर्ग करना चाहिए।

सौर - मण्डल कितना विस्तृत कितना सम्पन्न.


सौर - मण्डल
कितना विस्तृत कितना सम्पन्न.


कोई जमाना था जब आकाश में एक ही चन्द्रमा चमकता था। समझा जाता था कि सौर मंडल के ग्रह सूर्य के बेटे हैं, और चन्द्रमा की गणना पोते के रूप में हो सकती है।

अब तक तीन बेटे बिछुड़े रहे। यूरेनस, नेपच्यून और प्लूटो के बारे में धरती वासियों को जो भी कुछ अता पता था वह यही कि उसके यह बिछुड़े भाई हैं, जो दूरी में रहने के कारण दीखते नहीं पर अब इन्हें देख और पहचान लिया गया है। साथ ही उनकी गतिविधियों और सम्पदाओं के सम्बन्ध में भी बहुत कुछ अता पता लगा लिया गया है।

अब प्रश्न पोतों का आता है अर्थात् चन्द्रमाओं का। अब तक एक को ही जाना गया, जबकि वे अब तक की जानकारी के अनुसार 60 हो चुके हैं। हो सकता है कि अगली नई जानकारियों में इनकी संख्या और भी बढ़ जाये।

ग्रह परिकर में बुध और शुक्र ये दो ही ऐसे हैं, जिनके कोई पोते नहीं हैं। वे बूढ़े भी हैं, और गरम मिज़ाज भी। इसलिए उन्हें अकेले-अकेले ही जिन्दगी काटनी पड़ रही है। शेष सभी के बच्चे हैं, पोते नाती यानी चन्द्रमा भी।

मंगल के दो चन्द्रमा हैं। इनमें से एक अपने ग्रह से मात्र 27 किलो मीटर और दूसरा 14 किलोमीटर है। अपने पिता की बहुत नजदीक से परिक्रमा करने में वे लगे रहते हैं।

मंगल और बृहस्पति के बीच में किसी ग्रह का चूरा घूमता है। इनमें से कुछ टुकड़े छोटे और कई तो कई-कई मील के हैं। अपने समय पर वे भी एक सीमा तक चमकते होंगे, तो उन्हें परपोते माना जा सकता है। इनकी जानने योग्य संख्या गिनी जाय तो लाखों में पहुँचेगी।

बृहस्पति के छोटे बड़े 12 चन्द्रमा हैं। इनमें से कई तो थोड़े फासले पर घूमते हैं और कई आगे पीछे भी निकल जाते हैं। एक साथ कितने ही चन्द्रमाओं का आकाश में चमकना बहुत सुन्दर लगता होगा। शनि के 19 चन्द्रमा हैं। इनमें से कई तो पृथ्वी के चन्द्रमा से भी बहुत बड़े हैं।

यूरेनस के 15 चन्द्रमा हैं। नेपच्यून के तीन और प्लूटो का एक चन्द्रमा ही दीख पड़ता है पर खोजी उपकरणों की स्थिति को देखते हुए उनके भी कुछ अधिक चन्द्रमा बढ़ सकते हैं।

शनि के इर्द-गिर्द एक समझी जाने वाली पट्टियां वस्तुतः तीन हैं। इनमें वाष्पीकृत पदार्थ कुहासे की तरह भरा हुआ है और ग्रह के साथ-साथ ही घूमता रहता है एस्ट्रोफिजीक्स की खोजों से पता चला है कि यूरेनस और नेपच्यून दोनों की स्थिति मिलती जुलती है। दोनों अमोनिया और मीथेन से घिरे हुए हैं। यह चमकदार बर्फ की तरह दृष्टिगोचर होते हैं। यदि उनकी चट्टानें काटी जायें तो उनकी कठोरता, चमक और पारदर्शक स्थिति ऐसी पायी जायेगी जिससे उस पदार्थ को हीरे के समतुल्य कहा जा सके।

इस क्षेत्र में पाये जाने वाले संभावित पदार्थ की गहरी जाँच इन्फ्रारेड फोटोग्राफी से विलियॅड हर्वर्ड ने की है और उस पदार्थ में पाये जाने वाले अणु दबाव को देखते हुए कहा है कि इसकी तुलना पृथ्वी पर पाये जाने वाले हीरे से भली प्रकार की जा सकती है।

पुरातन ज्ञान को ही पर्याप्त या सब कुछ मान बैठना अबुद्धिमत्ता पूर्ण है। प्रकृति के रहस्यों में से कभी हम बहुत थोड़ा ही जान पाये हैं। अभी इस शोध प्रसंग को चलते रहना चाहिए।

(अखंड ज्योति 8/ 1986)


स्वप्न में स्त्री को देखना.


स्वप्न में स्त्री को देखना.
(ज्योतिषीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार)

सपनों की हकीकत क्या है? क्या हम सपने में जो देखते हैं वह सच होता है? हम दिन भर जिन घटनाओं या व्यक्तियों के बारे में सोचते हैं, वही हमारे सपने में आते हैं या इनके पीछे कोई गहरा राज छिपा हुआ है?

जब व्यक्ति नींद में होता है तो वह कुछ ऐसे-ऐसे दृश्य देखा करता है, जिनका हकीकत से भले ही कोई वास्ता ना हो लेकिन उसे यह अनुभव एकदम वास्तविक प्रतीत होता है। उन घटनाओं का उस व्यक्ति से ऐसा संबंध बन जाता है कि वह चाहकर भी उसे भूल नहीं पाता। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन घटनाओं को आप सपने में देखते हैं उनका व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। नींद में दिखाई देने वाली घटनाएं आपको आगामी जीवन के लिए सचेत करती हैं। भले ही अधिकांश लोग इन्हें मात्र सपना समझकर नजर अंदाज कर दें लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो सपने में आने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं।

हाँ-इतना अवश्य हैं कि स्वप्न दर्शी को चिंताग्रस्त, रोगग्रस्त नहीं होना चाहिए। ऐसे ही कुछ और नियम निर्धारित हैं. विचार में लिए जाने हेतु स्वप्न समय की अवधि भी महत्वपूर्ण मानी गई हैं और सुखद फल वाले स्वप्न देख कर उठने के पश्चात फिर सोना नहीं चाहिए। इन सब का स्पष्ट निरूपण स्वप्न-शास्त्र में किया गया हैं।

स्वाभाविक तौर पर लड़कों को लड़कियों से संबंधित स्वप्न अधिक दिखाई देते हैं।

1. सपने में बूढ़ी औरत को देखनाः- अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सफेद साड़ी पहने किसी बूढ़ी औरत को देखता है, तो उसे धन, संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है।

2. सपने में जवान औरतः- अगर आप अपने सपने में किसी जवान औरत को देखते हैं तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है।

3. स्त्री का बात करनाः- आप सपने में अगर किसी स्त्री से बात कर रहे हैं तो आपके सामाजिक सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन जाती है।

4. बूढ़ी स्त्री का हंसनाः- अगर आप अपने सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को हंसते हुए देखते हैं तो निकट भविष्य में सुख और समृद्धि प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

5. सुंदर लड़की या परी का दिखनाः- अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत आकर्षक स्त्री या परी दिखाई देती हैं तो सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। पारिवारिक विवादों की समाप्ति और शुभ समाचारों के आगमन का संकेत मिलता है।

6. कुरूप स्त्री का दिखनाः- अगर सपने में आपको कोई बेहद कुरूप स्त्री दिखाई दें तो यह आने वाली परेशानियों और बाधाओं का संकेत है। व्यक्ति को निकट समय में कई समस्याओं से उलझना पड़ सकता है।

7. आभूषणों से सुसज्जित स्त्रीः- अगर किसी पुरुष को अपने स्वप्न में धन और आभूषणों से लैस कोई स्त्री दिखाई देती है तो उस व्यक्ति के सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं।

8. सुंदर स्त्री का आलिंगनः- अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो जल्द ही विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले होते हैं.

9. स्त्री का मुस्कुरानाः- अगर सपने में आपको मुस्कुराती स्त्री दिखाई दी है तो काफी धन मिलने की संभावना रहती है।

स्वप्नों के पीछे छिपे सूक्ष्मदर्शी संकेत.


स्वप्नों के पीछे छिपे
सूक्ष्मदर्शी संकेत.

आमतौर से थका हुआ मस्तिष्क निद्रा के समय अवकाश पाकर छोटे बच्चों की तरह खेल खिलवाड़ करने लग जाता है। उस समय जो कुछ दीखता है वह निरर्थक सा लगता है। उसके बीच कुछ तारतम्य भी नहीं होता। बच्चे दिन भर खेलते कूदते हैं। यह सब मन मौजी होता है पर कोई बाल मनोविज्ञानी उनके पीछे प्रवृत्तियों की करतूतें भी आँक सकता है। कौन किस तरह के खेल खेल रहा है, इसकी संगति बिठाने से पता चलता है कि किन प्रवृत्तियों के उपादान किस स्तर के खेल खेलने की पृष्ठभूमि बना रहे हैं। सपनों के संबंध में भी यही बात है। आमतौर से वे बेतुके और तारतम्य विहीन लगते हैं पर कोई भी स्वप्न विशेषज्ञ अध्ययन द्वारा यह जान सकते हैं कि उनके पीछे क्या मानस काम कर रहा है?

सपने बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को आते हैं। जो कहते हैं हमें नहीं आते वे प्रायः उन्हें स्मरण नहीं रख पाते, या फिर इतने महत्वहीन होते हैं कि स्मृति पटल पर कोई छाप नहीं छोड़ पाते। जिन्हें सचमुच ही सपने न आते हों, उन्हें असाधारण स्तर का मानना चाहिए, क्योंकि वह निद्रा योगी स्तर की होती है।

सामान्य सपनों में शरीर व्यथाओं का संकेत भर होता है। किस अवयव में क्या रोग प्रवेश कर चुका है या क्या प्रवेश करने वाला है, इसका बहुत कुछ संकेत सामान्य स्वप्नों में भी मिल जाता है। अचेतन मन की उच्च भूमिका में एक चिकित्सक भी रहता है जो स्वप्नों के माध्यम से चिकित्सा या परिचर्या भी बताता रहता है। इस साँकेतिक भाषा को समझना थोड़ा कठिन अवश्य है पर सूक्ष्मदर्शी उतने भर से अनुमान लगा सकते हैं। बहुत छोटे बच्चे जब रोते हैं तब कुशल अभिभावक उसका कारण, अर्थ और उपचार भली भाँति समझ लेते हैं।

मनुष्य की कितनी ही मानसिक व्यथाएँ ऐसी होती हैं जो अपनी अतृप्ति का इजहार स्वप्नों द्वारा करती रहती हैं। उन्हें तृप्त न भी किया जा सका तो भी सपना देखने भर से मन बहल जाता है और बोझ हल्का हो जाता है। समीपवर्ती वातावरण भी स्वप्नों के लिए उत्तरदायी है। शोर हो रहा हो, मच्छर काट रहे हों, गंध आ रही हो तो उनका तीखापन भी कठिनाई को प्रकारांतर ने व्यक्त करने वाला होता है। मल मूत्र त्याग की इच्छा हो या नींद में उठते न बन पड़ रहा हो तो भी इस स्तर के सपने आते हैं।

कुछ सपने आध्यात्मिक होते हैं उनमें पूर्वाभास रहते हैं। भविष्यवाणियाँ प्रकट होती हैं, संभावनाऐं छिपी रहती हैं। बिलकुल निकट भविष्य में कोई अनहोनी घटना घटित होकर चुकी हो, या घटित होने वाली हो उसका आभास जिन स्वप्नों में आता है उन्हें आध्यात्मिक स्वप्न कहते हैं। उन्हें देखने के बाद या अधूरा रहते आँख खुल जाती है। चित्त परेशान होता है। छाती धड़कने लगती है। स्थिति सामान्य न रहकर असामान्य हो जाती है। दुबारा सोने का प्रयत्न करने पर भी नींद नहीं आती और जो देखा है उसका प्रभाव मन पर से उतरता नहीं।

कई बार कोई स्वजन संबंधी मर चुके हों या मरने वाले हों तो उनकी आत्मा भी पूर्वाभास देने जा पहुँचती है। उसके पीछे कोई दुर्घटना हो तो उसका अनुमान भी लगता है।

कई बार दिवास्वप्न भी ऐसे अवसरों पर आते हैं। नींद नहीं होती। जाग्रत अवस्था होती है पर कुछ अप्रासंगिक आभास मन में उठता है। ऐसे स्वप्नों में कई बार भविष्य वाणियाँ होती हैं। आवश्यक नहीं कि सर्वथा ऐसा होकर ही रहे। उनमें कई बार मन का वहम भी होता है और पीछे कल्पना मात्र निकलती है पर कई बार उनमें संभावना का भी गहरा पुट रहता है।

प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत आस्ट्रिया के राजकुमार आर्कड्यूक फैंकिस फर्डीनेन्ड की हत्या किये जाने के साथ ही हुई। आर्कड्यूक के भूतपूर्व शिक्षक विशेष जोसेफ लेनी ने एक भयानक स्वप्न में देखा कि यूगोस्लाविया के सारजेवे नामक स्थान पर 28 जून 1914 को सवा तीन बजे सुबह एक भारी भीड़ के मध्य आर्कड्यूक फर्नीनेन्ड की हत्या कर दी गई है।

नींद भंग होते ही जोसेफ लेनी की नजर घड़ी पर गई उस समय 3.15 बजे थे और जून की 14 तारीख थी। इस दुःस्वप्न को जोसेफ ने अपनी माँ और उपस्थित अतिथियों को सुनाया। कुछ क्षणों बाद ही एक टेलीग्राम प्राप्त हुआ जिसमें उसी समय आर्कड्यूक के मारे जाने की सूचना थी।

‘दी न्यूयार्क टाइम्स’ ने 16 अप्रैल 1912 के अंक में ‘टाइटैनिक’ नामक विशाल जलपोत के हिमशैल से टकराकर डूब जाने का एक दुःखद समाचार प्रकाशित किया था। 66,000 टन वजनी 882.5 फीट लम्बे जलयान में 2207 व्यक्ति बीस लाइफ बोटों के साथ यात्रा कर रहे थे। अटलाँटिक महासागर में 23 नॉट की रफ्तार से जा रहा टाइटैनिक एक आइसवर्ग से टकरा कर डूब गया। इस दुर्घटना में 1250 व्यक्ति डूब मरे और 886 यात्रियों को बचा लिया गया।

सुप्रसिद्ध उपन्यासकार मार्गन राबर्टसन ने 14 वर्ष पूर्व ही अपने उपन्यास “टाइटन की बरबादी अथवा अनुपयोगिता” (द रेक आफ दी टाइटन, ऑर फ्यूटिलिटी) में पूर्व कथन के रूप में वर्णन किया था। टाइटैनिक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उपन्यास में वर्णित आँकड़ों से जलयान की लम्बाई, वजन, डूबने का कारण, स्थान, समय तिथि, उसकी नॉटिकल स्पीड, पैसेंजरों की संख्या आदि का मिलान करने पर पाया गया कि दोनों में बहुत कुछ साम्य था।

स्वेडिश सोसायटी फार साइकिकल रिसर्च की संस्थापिका श्रीमती इवा हेलस्ट्राम ने सन् 1954 में एक स्वप्न में देखा कि वे अपने पति के साथ स्टाकहोम की सड़कों पर उड़ रही हैं। नीचे सड़क पर एक ही हरी ट्रेन सामने से आकर एक ट्राली से टकरा जाती है जिससे अनेकों व्यक्ति घायल हो जाते हैं। स्टाकहोम में उस समय भूरे रंग की रेलगाड़ियों का प्रचलन था परन्तु एक महीने बाद ही सभी गाड़ियों का रंग बदलकर हरे रंग से पेन्ट करा दिया गया। इवा हेलस्ट्राम को अब निश्चय हो गया कि उसका सपना अवश्य दृश्य में परिणत होकर रहेगा। इस घटना को उसने डायरी के पन्नों पर अंकित भी कर लिया। दो वर्ष बाद 4 मार्च 1956 को 4 नम्बर की एक नीली ट्राली हरे रंग की जेरुशलम ट्रेन से वल्हाला वेगन नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना ठीक उसी स्थान पर हुई थी जिस स्थान को श्रीमती इवा ने अपनी डायरी में नोट कर रखा था।

विश्व में मानवी गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखने वाले धर्म संस्थापकों के जीवन में स्वप्नों का विशेष महत्व रहा है। बुद्ध, ईसा, हजरत मोहम्मद से सम्बन्धित स्वप्न ऐसे थे जिन्होंने इतिहास को बदल दिया। इन महामानवों के जन्म से पूर्व ही इनके माता-पिता तथा कई अन्य अनुयाइयों को धर्म की रक्षा करने वाले देवदूतों की जानकारी स्वप्न में मिल गई थी। सीजर, हेन्नीबल, डेस्कार्टस, नेपोलियन और हिटलर के स्वप्न भी इस बात के प्रमाण हैं जिससे प्रेरित प्रभावित होकर इन दुस्साहसियों ने संसार को नये रूप में ढालने का प्रयत्न किया।

रोम पर चढ़ाई करने से पूर्व सीजर अपने सिपाहियों के साथ रूबीकान के पास पड़ाव डाले पड़ा था। रात्रि स्वप्न में सीजर ने देखा कि वह अपनी माता के साथ सो रहा है। स्वप्नदर्शियों द्वारा बताया गया कि इसका अर्थ है कि सीजर को साहसपूर्वक मातृ शहर रोम पर आक्रमण कर देना चाहिए। सीजर ने रोम पर चढ़ाई कर दी और बिना किसी अवरोध और रक्तपात के रोम पर अधिकार कर लिया।

बाद में रोम के दूसरे विजेता कार्थेजिनियन जनरल हेन्नीबल ने एक महत्वपूर्ण सपना देखा। जिसका वर्णन करते हुए रोम के प्रख्यात इतिहासकार बालेरियस मैक्सिमस ने लिखा है कि - “हेन्निबल ने स्वप्न देखा कि देवदूत जैसा सुन्दर नवयुवक उसके सामने प्रकट होकर कह रहा है कि उसे स्वर्ग से इसलिए भेजा गया है कि वह हेन्नीबल को इटली पर आक्रमण करने के लिए प्रेरित करे। हेन्नीबल ने देखा कि एक विशालकाय सर्प उसके रास्ते में विजय में आड़े आने वाली प्रत्येक वस्तु को जबरदस्ती प्रचण्ड वेग से हटाता और नष्ट करता जा रहा है। सर्प के ऊपर आकाश में फैले अंधेरे धुँधले बादलों को चीरते फाड़ते हुए प्रकाश चारों तरफ फैल गया है।” इस स्वप्न के आधार पर हेन्नीबल ने इटली पर आक्रमण करके उसे तबाह कर दिया और विजयी रहा।

ग्रीक इतिहासवेत्ता हेरोडोटस ने अपनी पुस्तक में ग्रीस विजेता पर्शियन नवयुवक जेरक्सेस के स्वप्नों का वर्णन किया है। स्वप्न के आधार पर जेरक्सेस ने ग्रीस पर धावा बोल दिया और भयंकर रक्तपात किया था। एक दूसरे स्वप्न के आधार पर उसका शासनकाल अल्पकालीन ही रहा। ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिनमें पैगम्बरी स्वप्नों से प्रेरित होकर महापुरुषों और दुस्साहसियों ने अपने अपने भविष्य गढ़े हैं।

ओलिवर क्रोम्बेल को स्वप्न में एक दैत्याकार महिला का दर्शन हुआ जिसने बताया कि ओलिवर इंग्लैण्ड का एक महान पुरुष बनेगा। स्वप्न में देखे दृश्य के अनुसार ही ओलिवर ने इंग्लैण्ड में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर एक दिन महानता अर्जित की। सन् 1485 में बोसवर्थ फील्ड के निर्णायक युद्ध में जाने से पूर्व राजा रिचर्ड तृतीय ने स्वप्न में एक दुष्टात्मा को देखा जिसने बार-बार रिचर्ड की आँखों के सामने नृत्य करते हुए उसकी नींद हराम कर दी। यह स्वप्न राजा की पराजय का पूर्वाभास था। लड़ाई में रिचर्ड मारे गये थे।

10 वर्ष की आयु में अलेक्जेन्डर महान ने एक स्वप्न में देखा था कि एक परदार साँप-ड्रैगन उसे एक सफेद अंडा खाने के लिए दे रहा है। यह सपना भविष्य में उसकी महानता और सफलताओं का द्योतक माना गया था।

वाटरलू की लड़ाई से पूर्व नेपोलियन ने अपनी जय और पराजय के सपने देखे थे। स्वप्न में देखी गई एक काली बिल्ली जो दोनों सेनाओं के मध्य बेतहाशा दौड़ लगाती है और नेपोलियन के सैनिकों को टुकड़े-टुकड़े कर डालती है, नेपोलियन की पराजय का संकेत था। राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को अपनी हत्या किये जाने का पूर्वाभास स्वप्न में ही हो गया था। मेरी एन्टोइनेटी ने सपने में एक कालम पर उगते लाल सूरज को देखा जो शीघ्र ही समाप्त हो गया। यह दृश्य मेरी के पतन और उसके प्राण दण्ड का पर्याय बना। चांसलर आटोवान विस्मार्क ने बादशाह विलियम प्रथम को एक स्वप्न का हवाला देते हुए बताया था कि आस्ट्रिया के चंगुल से उसने कैसे मुक्ति पाई। उपरोक्त स्वप्नों के उदाहरण ऐसे हैं जिनसे विश्व इतिहास प्रभावित हुआ है।

सन् 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के समय बैवेरियन इन्फैन्ट्री के कार्पेरिल एंडाल्फ हिटलर युद्ध मैदान में अपने बैरक में सैनिकों के साथ पड़ा एक भयानक स्वप्न देख रहा था। स्वप्न में वह भूस्खलन से और पिघले हुए लौह से मिट्टी के नीचे धँसा जा रहा है और उसके सीने से रक्त रिस रहा है। नींद खुलते ही हिटलर हड़बड़ा कर उठ खड़ा हुआ और साथियों पर नजर दौड़ाई तो सभी सही सलामत थे। सामने दूरस्थ फ्रेंच टुकड़ी का जमघट दिखाई दे रहा था। स्वप्न के दृश्यों से भयभीत हिटलर आश्रय स्थान को छोड़कर अकेले ही दूर खाई के ऊपरी हिस्से पर जाकर खड़ा हो गया। वहाँ भी वह नहीं ठहर सका और अपनी इच्छा शक्ति के विरुद्ध अन्तः प्रेरणा के आधार पर आगे बढ़ गया। कुछ क्षणों पश्चात बरक में भयंकर विस्फोट हुआ और उसके सभी सिपाही मलबे में जिन्दा दफन हो गए। अकेला हिटलर ही बचा रहा। इस घटना ने हिटलर की महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाया। उसे विश्वास हो गया कि विश्व में कुछ महान कार्य करने के लिए भाग्य उसकी प्रतीक्षा कर रहा है और ईश्वर उसे सहायता प्रदान कर रहा है।

इसी प्रकार फ्राँसीसी क्रान्ति नेता जीन पीशान ने बचपन में एक स्वप्न देखा कि भूखे भेड़िये उसे खाये जा रहे हैं। सपना सच हुआ उसकी मृत्यु भेड़ियों द्वारा चबा लिये जाने से ही हुई।

प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता लॉरॉन ने भविष्यवाणी की थी कि उसकी मृत्यु ग्लेशियर में दबने से होगी। लेकिन लाश ठीक दो वर्ष बाद फिर वहीं से मिल जायगी। ठीक ऐसा ही हुआ।

रिवाद (जॉर्डन) के भविष्यवक्ता अब्दुल रजाक ने एक बार स्वप्नदर्शी भविष्यवाणी की कि बादशाह अब्दुल्ला का कत्ल होगा। भविष्यवाणी सच निकली। इसके बाद उसने 13 वर्ष तक मौन रहने की प्रतिज्ञा की ताकि ऐसी ही अशुभ भविष्यवाणी और किसी के संबंध में वह न कर बैठे।

वस्तुतः अचेतन मस्तिष्क का अविज्ञात वाला भाग बड़ा ही अद्भुत विस्मयकारी है। सपने हमें एक झाँकी दिखाते हैं, उस परोक्ष जगत की, जिसका कि आभास मन को अचेतन अवस्था में सतत् होता रहता है। यदि इन सूक्ष्मदर्शी संकेतों से औरों की तरह कुछ सबक लेकर साधना पराक्रम द्वारा प्रसुप्त को जगाने का प्रयास किया जाय तो इतना कुछ हस्तगत हो सकता है जिसकी कि कल्पना भी नहीं की जा सकती।

(अखंड ज्योति 8/ 1986)


उत्तम बुद्धि वाले ज्ञानवान बनें.


उत्तम बुद्धि वाले ज्ञानवान बनें.
(ऋग्वेद प्रथम अध्याय तृतीय सूक्त के आधार पर)

वेद स्वत: प्रमाण-परमपिता परमात्मा ने सृष्टि के आरम्भ में चार वेद का ज्ञान चार पवित्र ऋषियों (जिनके नाम अग्नि , वायु , आदित्य और अंगीरा थे) के माध्यम से जीव मात्र के कल्याण के लिए दिया. हमारी अथवा हमारे जीवन की कोई भी समस्या हो, उसका समाधान तो वेद देते ही हैं किन्तु इसके साथ ही साथ किसी समस्या के समाधान सम्बन्धी किसी प्रमाण की आवश्यकता हो तो, उसका समाधान वेद से ही मिलता है, अन्यत्र नहीं. हमारे किसी भी कार्य के सम्बन्ध में मूल स्रोत का पता लगाना हो तो उसका समाधान भी हम वेद से ही करते हैं. हमें क्या करणीय है तथा क्या नहीं?, इसके लिए भी हमें वेद की ही शरण में जाना होगा. इसलिए ही हम कहते हैं कि वेद स्वत-प्रमाण हैं.

वेद की शरण आवश्यक-जब तक विश्व वेद के आदेशों का पालन करता रहा, जब तक विश्व में वेद ज्ञान का पालन होता रहा, तब तक विश्व में शांति रही, सब में विश्वास रहा, सब लोगों में भ्रात्रिभाव बना रहा, सब लोग एक दूसरे का आदर करते रहे, विश्व धन-धान्य से संपन्न रहा, विश्व में किसी प्रकार का संकट नहीं खडा हुआ किन्तु ज्यों ही हम में से कुछ लोगों ने वेद के मार्ग को छोड़ा, ज्यों ही अपने मन के आधीन हो कर स्वाधीन रूप से कार्य किया, त्यों ही विश्व के सामने संकट के बादल आ खड़े हुए-लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश, अभाव, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, बाढ़ और सूखे आदि की ही भाँति प्रकृति के अनेक प्रकोप हमें निगलने के लिए, हमें ग्रसने के लिए आ खड़े हुए.

मनुष्य मात्र इन संकटों से उबरने का आज तक प्रयास कर रहा है किन्तु उसे कोई मार्ग दिखाई नहीं दे रहा. मार्ग दिखाई दे भी क्यों? क्योंकि जिस वेद में इस संकट का समाधान है, वह उस वेद की शरण में जाते ही नहीं, जाना तो क्या उन्होंने वेद नाम के ग्रन्थ को देखा ही नहीं, जिस में सृष्टि के उदय के साथ ही परम पिता परमात्मा ने हमारी प्रत्येक समस्या का समाधान दिया है. जब तक हम वेद की शरण में नहीं जावेंगे न तो हमें हमारी समस्या का ही ठीक से ज्ञान होगा और न ही हम उसका समाधान ही खोज सकते हैं. इसलिए सुख के अभिलाषी प्राणी के लिए वेद का ज्ञान आवश्यक है, वेद की शरण आवश्यक है.

वेद सब के लिए प्राचीन काल से ही मार्ग दर्शक जब हम हमारे प्राचीन साहित्य को देखते हैं तो हम पाते हैं कि यह सब साहित्य भी एक स्वर से हमें इंगित कर रहा है कि सब समस्याओं का समाधान वेद में है और वेद ही स्वत: प्रमाण हैं. अन्य कोई ग्रन्थ स्वत: प्रमाण नहीं है. भी उपनिषद्कार हुए हैं, वह भी सब, इस सब के अतिरिक्त हमारे इतिहास ग्रंथकार ( रामायण, महाभारत, श्रोत्र सूत्रकार, धर्मसूत्र तथा गृह्यसूत्र आदि, इन सब के लेखकों ने स्पष्ट रूप से ) वेद को ईश्वरीय ज्ञान स्वीकारते हुए, इन्हें स्वतरू प्रमाण माना है. वेद के अतिरिक्त यह सब लेखक अन्य सब ग्रन्थों को परत: प्रमाण मानते हैं. जब हम इन सब ग्रंथों का अवलोकन करते हैं तो हमें इस सम्बन्ध में अनेक श्लोक मिलते हैं, जिनमें वेद को स्वतरू प्रमाण होने का दावा किया गया है.

मनु महाराज ने तो अपने अमर ग्रन्थ मनुस्मृति में यह स्पष्ट स्वीकारते हुए इसके १२.१७ श्लोक में संकेत किया है कि “वेद सब के लिए प्राचीन काल से ही मार्ग - दर्शक रहे हैं” वेद ने मानव के लिए नेत्र का कार्य किया है. वेद की महिमा को पूरी भाँति समझ पाना हमारे चार वर्ण, चार आश्रम, तीन काल तथा तीन लोक सम्बन्धी जितना भी ज्ञान है, यह सब वेद से ही हमें प्राप्त होता है. वृह्दारण्यक उपनिषद् तो यह मानता है कि वेद उस महान् प्रभु के निरूश्वास रूप हैं द्य इस प्रकार के ही शब्द हमें हमारे अन्य ग्रन्थों में मिलते हैं.

इस सब से एक तथ्य निकल कर आता है कि अन्य ग्रंथों में यदि कोई प्रसंग इस प्रकार का आ जावे, जिसमें वेद के आदेशों के विरोध का आभास आता हो तो वह वचन अप्रमाणिक ही होंगे.

वेद सार्वकालिक उपदेश- हम जानते हैं कि वेद ही सार्वकालिक उपदेश हैं. यह इस सृष्टि के किसी भी भाग में तथा किसी भी समय में एक समान काम आते हैं. यह न कठिन हैं न कभी पुराने ही होते हैं और न ही कभी कालातीत होते हैं. इस कारण इनका सदा तथा प्रत्येक स्थान पर समान प्रभाव होता है तथा समान रूप से काम में आते हैं. इन मन्त्रों के मनन चिंतन से मानव मात्र की सब समस्याओं का समाधान होना स्वाभाविक ही है.

परम पिता परमात्मा बालक का इस प्रकार पालन करता है, जिस प्रकार पिता अपने बालक की अंगुली पकड़ कर उसे चलना, दूसरे का सम्मान करना आदि क्रियाओं को सिखाता है. ठीक उस प्रकार ही परमपिता भी पिताओं का भी पिता है.

जब यह छोटा सा सांसारिक पिता अपनी संतान की उन्नति के लिए प्रयास करता है तथा उसे आगे ले जाने के लिए सदा प्रयत्नशील रहता है तो फिर प्रभु तो संसार के समग्र प्राणियों का ही पिता है. संसार का अधिष्ठाता, संसार का जन्मदाता प्रभु फिर इसे उन्नति पथ पर क्यों न ले कर जावेगा?, अवश्य ले जावेगा. वह ज्ञान का भंडारी अपनी इस प्रजा को वेद ज्ञान का भण्डार देने से क्यों पीछे हटेगा? निश्चय ही नहीं. प्रभु सब प्राणियों को सुख बांटता है. प्रभु सब प्राणियों को समान रूप से वेद का ज्ञान बांटता है. प्रभु सब प्राणियों को आगे बढ़ने के साधन उपलब्ध कराता है किन्तु .....

कर्म व पुरुषार्थ पूर्ण प्रयत्न परमपिता यह सब उन्नति के मार्ग जीव को देता है किन्तु ठीक वैसे जैसे पिता अपनी संतान को देता है. प्रत्येक पिता चाहता है कि उसकी संतान सच्चरित्र, आज्ञाकारी, बड़ों का आदर-सत्कार करने वाली, गुणवान व पुरुषार्थी हो द्य परमपिता परमात्मा तो एक दो का नहीं, पूरी सृष्टि का पिता होता है, उसने एक परिवार की नहीं, पूरे संसार की व्यवस्था करनी होती है. इसलिए प्रभु उस का ही सहयोग करता है, जो पुरुषार्थ के द्वारा अपना सहयोग स्वयं करते हैं. इसलिए प्रभु का आशीर्वाद पाने के लिए पुरुषार्थी होना आवश्यक होता है.

ध्यान करते समय छाती से सांस लें, या पेट से?


ध्यान करते समय
छाती से सांस लें, या पेट से?
(सद्गुरु जग्गी वासुदेव)

कई लोग आध्यात्मिकता की राह पर चलने के लिए कई तरह की किताबों का सहारा ले लेते हैं और फिर अलग-अलग तरीक़े से अपनी साँस को रोकने का अभ्यास करने लगते हैं। क्या यह सही है?

प्रश्न : सद्‌गुरु, पहले मैं कीगौंग(एक चीनी साधना) का अभ्यास करता था और वे कहते थे कि मुझे हर सांस के बाद अपनी ऊर्जा को मणिपूरक के आसपास रोकना चाहिए। तो मुझे इसी तरह अपनी साँस को रोकने का अभ्यास हो गया। अब शांभवी महामुद्रा सीखने के बाद, मैं इन दो अभ्यासों को आपस में मिला बैठता हूँ। आप इस बारे में क्या सलाह देना चाहेंगे?

सद्‌गुरु : आपने एक प्राचीन विवाद को फिर से खोल दिया है। लंबे अरसे तक, बौद्ध धर्म में दो पंथ रहे। उनमें से एक सदा यही चाहता था नाभि को भीतर की ओर रखते हुए, छाती से साँस ली जाए। दूसरे पंथ वाले मानते थे कि पेट से साँस लेनी चाहिए। अगर आप बुद्ध की अलग-अलग मूर्तियों को देखें तो इस अंतर को साफ़ देख सकते हैं। भारत से आने वाली प्रतिमाओं में, वे पेट को भीतर की ओर किए हुए हैं और बलिष्ठ दिखाई देते हैं। अगर आप सुदूर-पूर्व एशियाई देशों की मूर्तियाँ देखें तो आपको उनका बड़ा सा पेट दिखेगा। यह इस बात का संकेत है कि ये दोनों पथ किस तरह श्वास ले रहे हैं। ऐसा क्यों किया गया, इसके भी कुछ निश्चित उद्देश्य रहे।

गौतम बुद्ध का सपना मानवता को मुक्त करने का था. 

आपके लिए इस बात को पचाना थोड़ा कठिन होगा, लेकिन गौतम बुद्ध एक तरह से मानव जाति को ख़त्म कर देना चाहते थे – वे उन्हें मारना नहीं चाहते थे, उनकी इच्छा थी कि वे पूरे मानव समुदाय को भिक्षु बना दें।

इसका अर्थ होगा कि वे एक ही पीढ़ी में समाप्त हो जाएँगे। क्योंकि उन्होंने ऐसा अनुभव किया और आज भी बौद्ध संस्कृतियों में यह माना जाता है कि सदेह(शरीर में होते हुए) की तुलना में विदेह(शरीर से बाहर जाने के बाद) रूप से मोक्ष पाना कहीं सरल होगा। अगर सभी भिक्षु होंगे, तो कुछ को मोक्ष मिलेगा, और कुछ को देह नहीं मिलेगी। जिनके पास देह नहीं होगी, उन्होंने सोचा कि वे उन्हें चुटकियों में मुक्त कर देंगे। उन्होंने अपने जीवनकाल में लगभग चालीस हजार लोगों को भिक्षु बनाया लेकिन ये संख्या पूरा दुनिया तो थी नहीं । दूसरे लोग संतानें पैदा करते रहे और हम सब लोग आ गए। उनका सपना पूरा नहीं हो सका।

इसीलिए उन्होंने अभ्यास साधुओं के लिए ही बनाए. 

तो बुनियादी तौर पर, उन्होंने जो ध्यान पद्धति और अभ्यास दिए, वे साधुओं और भिक्षुओं के लिए थे, जो लोग यौगिक पथ पर चल रहे थे। आज बदकिस्मती से, कोई भी किताब लिख देता है और लोग भी बिना कुछ सोचे अभ्यास किए जा रहे हैं। लेकिन ये अभ्यास योग के पथ पर चलने वालों के लिए बने थे। मिसाल के लिए, अगर आप ईशा योगा सेंटर आएँ तो हमारे पास बहुत अलग-अलग तरह के अभ्यास हैं। जो संन्यासी करते हैं, उसे कोई दूसरा नहीं कर सकता। अलग-अलग लोगों के लिए, उनके जीवन की अलग अवस्थाओं, उनके जीवन की प्रकृति के अनुसार, अभ्यास और पद्धतियाँ दी गई हैं।

किसी ख़ास तरीके से सांस लेने के मायने. 

पेट को अन्दर खींचकर साँस लेना या पेट से साँस लेना, आपको इन दोनों की जरूरत नहीं है। आपको बस सांस लेनी है और हवा जिस जगह जाना चाहे, उसे जाने देना है। उसे यहाँ-वहाँ ले जाने की कोशिश मत कीजिए। क्योंकि ये आपको कई तरह की संभावनाओँ की ओर ले जाएगा। यह कुछ ऐसा ही होगा मानो आपको सागर के बारे में कुछ पता नहीं और आपने अपनी नाव सागर में उतार दी। यह सागर में उतरने का अच्छा तरीक़ा नहीं है। अगर आपको समंदर में जाना है तो आपको उसके बारे में सब पता होना चाहिए वरना आपके लिए किसी स्वीमिंग पूल में तैरना ही बेहतर होगा।

बस सांस लीजिए. 

इसलिए बस सहज भाव से साँस लीजिए। इसे किसी भी तरह से रोकने की कोशिश मत कीजिए।

ऐसा करना ज़रूरी नहीं है क्योंकि ये सब अलग-अलग तरह के भिक्षु संप्रदायों और पंथों के लिए बने थे। इन्हें दूसरे आयामों को पाने के लिए रचा गया था। लेकिन अगर आपने अपने जीवन तंत्र(सिस्टम) में बदलाव लाए बिना इनका अभ्यास किया तो ये आपसे जीवन के दूसरे पहलू छीन लेंगी। केवल एक दिशा में अभ्यास करने से आप अपने लाभ की बजाए ज्यादा नुकसान करवा लेंगे। तो कृपया सहज भाव से साँस लें। किसी खास तरह से साँस लेने की अपनी पुरानी आदतों को तोड़ें। अगर आप साँस लेते हैं तो हवा जानती है कि उसे किस ओर जाना है – उसे जाने दीजिए।

पेड़ पौधों में भी मनुष्य स्तर की बिजली होती है.

पेड़ पौधों में भी मनुष्य स्तर की बिजली होती है.

मनुष्य शरीर का सूत्र संचालन विद्युत शक्ति से होता है। मस्तिष्क उस विद्युत का केन्द्र है और समस्त शरीर में बिखरे हुए ज्ञान तन्तु उसके संवाहक।

समझा जाता रहा है कि शरीर का केन्द्र हृदय है। उसकी रक्त संचार पद्धति ही जीवन को बनाये रहती है। पर यह आँशिक सत्य है। हृदय की धड़कन बिजली के झटकों से देर तक जारी रखी जा सकती है। हृदय को अलग निकाल कर उसे कृत्रिम साधनों से धड़कता हुआ रखा जा सकता है। किन्तु मस्तिष्कीय बिजली का प्रवाह उसे न मिले तो जीवन संभव नहीं। अकेला हृदय किसी को सजीव बनाये नहीं रह सकता है। भले ही उसमें रक्त की अभीष्ट मात्रा विद्यमान हो।

भूतकाल में नाड़ी चलना बन्द होने अर्थात् हृदय की धड़कन रुक जाने पर मनुष्य की मृत्यु घोषित की जाती थी पर अब ऐसा नहीं होता। मस्तिष्क का विद्युत प्रवाह बन्द होना आत्यन्तिक मृत्यु होना समझा जाने लगा है।

मानव शक्ति मात्र माँस पेशियों पर निर्भर नहीं है। जिन माँस पेशियों में जितने सशक्त ज्ञान तन्तु हैं, वे जितनी मात्रा में विद्युत उपलब्ध कराते हैं, मनुष्य में उतनी ही स्फूर्ति और सहन शक्ति रहती है। इसलिए प्राण विद्युत की अभीष्ट मात्रा का होना समर्थ जीवन के लिए आवश्यक समझा जाने लगा है।

मानवी विद्युत मशीनों में काम आने वाली बिजली से भिन्न है। यही कारण है कि उसकी उपस्थिति सामान्य रूप में अनुभव नहीं होती। सूक्ष्म अंकन करने वाले मीटर ही उसका पता लगा सकते हैं। किन्तु याँत्रिक पद्धति से ऐसा नहीं हो सकता कि उसे घटाने बढ़ाने का कोई कार्यक्रम बनाया या अपनाया जा सके।

पेड़ पौधे भी इस दृष्टि से मनुष्य की बिरादरी में ही आते हैं। उनमें पोषक रसायनों की भरमार तो है, जिसे वे उपयोगी मनोरंजन की तरह फूलों और खाद्य के रूप में फलों द्वारा देते रहते हैं। वायु शोधन उनका प्रमुख कार्य है। मनुष्य द्वारा छोड़ी कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस वे स्वयं के काम लाते हैं और अपनी छोड़ी हुई आक्सीजन से मनुष्यों का पोषण करते हैं।

इस पुरातन धारणा के अतिरिक्त अब इस संदर्भ में एक नई मान्यता और जुड़ी है कि पेड़ों में बिजली भी होती है। उससे विद्युत घटक जैसा काम भी लिया जा सकता है और मनुष्य शरीर में इसकी जो कमी पड़ती है उसकी पूर्ति भी हो सकती है। यदि वृक्षों की छाया में घर झोपड़ा बनाकर रहा जाय तो वह मानवी विद्युत को बढ़ाने और स्फूर्ति समर्थता प्रदान करने में सहायता करता है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने यह तथ्य बहुत पहले सिद्ध कर दिया था कि पेड़ पौधों में जीवन होता है। वे सुख दुःख का अनुभव करते हैं। समीपवर्तियों से वार्तालाप करते हैं और एक दूसरे को यथा संभव सहायता भी पहुँचाते हैं।

अब आधुनिक वैज्ञानिकों ने इसी शृंखला में एक और कड़ी जोड़ी है कि इस बिजली के माध्यम से वे छुटपुट कार्य भी हो सकते हैं जो बिजली या बैटरी की सहायता से किये जा सकते हैं।

आन्ध्र विश्वविद्यालय के एक शोधार्थी ने पपीते के तने से वह कार्य करके दिखाया है जो टी.वी. एंटीना द्वारा होता है। एंटीना अन्तरिक्ष में भ्रमण करती हुई शब्द तरंगों को पकड़ता है। उसे नीचे जुड़े हुए टेलीविजन यंत्र में भेजता है और दूर दर्शन का चित्र प्रदर्शन होने लगता है। बिना एंटीना के भी टी.वी चलाने का सहज तरीका यह है कि पतले तने वाले पेड़ों से वायुमंडल में से विद्युत तरंगें पकड़ने का काम लिया जाय। इस प्रकार वे विद्युत धारक और संचालक बन बैठते हैं।

वृक्षों की समीपता में रहने का लाभ वैसा ही है जैसा माता द्वारा अपने बच्चों को समीप रख कर दिया जाता है। छोटे बालक माता की गोदी में जितनी देर रहते हैं, उतनी देर उन्हें माता के शरीर से निकलने वाली बिजली प्राप्त होती रहती है। यह दुर्बल पक्ष के हित में है। पेड़ों विशेषतः कतिपय दिव्य वनस्पतियों की समीपता को शास्त्रों में अत्यधिक महत्व दिया गया है। उसे भी इसी प्रकार समझा जा सकता है। उससे शारीरिक और मानसिक कई प्रकार के लाभ हैं। अध्ययन के लिए पेड़ों के नीचे स्वच्छ वायु में बैठकर अपनी स्मरण शक्ति को अपेक्षाकृत अधिक तत्परतापूर्वक काम करती हुई देखा जा सकता है। बौद्धिक कार्य पेड़ों के नीचे बैठकर अधिक अच्छी तरह पूरे हो सकते हैं। पुरातन काल में ऋषि मनीषी आध्यात्मिक और भौतिक खोजें करते थे। उनके निर्वाह भव्य भवनों में नहीं वरन् सघन वृक्षावली के बीच ही होते थे। कवीन्द्र रवीन्द्र ने शाँति निकेतन की स्थापना इसी रूप में की थी। पुष्पोद्यान में टहलना मनुष्य को ताजगी प्रदान करता है। मात्र सुगंधि का, स्वच्छ वायु का ही लाभ नहीं मिलता वरन् उस क्षेत्र में लहलहाती प्राण स्तर की ऊर्जा से भी लाभान्वित होने का अवसर मिलता है।

इससे एक कदम और आगे बढ़कर कितने ही पौधों में भावनाएं भी पाई जाती हैं और वे मनुष्य के साथ प्रेम संबंध जोड़ते हुए प्रसन्नता अनुभव करते हैं। कितने ही पौधे अपने मालिकों और मालियों के दुःख सुख में भी साझी होते हैं। उनकी निकटता में अधिक प्रसन्न रहते और अधिक फलते फूलते हैं। उन की प्रसन्नता मनुष्य पर भी अपनी छाप छोड़ती है। पौधों को मनुष्य की और मनुष्यों को पौधों की भाव संवेदना उभारती है। इस सम्बन्ध में डॉ. बैक्सटर द्वारा किए गये प्रयोग महत्वपूर्ण हैं। कितने ही पेड़ पौधों की प्रकृति में सौम्य सात्विक भावनाओं का समावेश रहता है। वट, पीपल, आँवला, बेल, अशोक आदि को देवतुल्य माना गया है। इनकी समीपता में रहना, उन्हें अपने निवास क्षेत्र में लगाना आयुष्य वृद्धि की दृष्टि से आरोग्य सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से प्रत्यक्ष लाभदायक है। उनसे निकलने वाली तरंगें मनुष्य को प्रकृति सान्निध्य का लाभ देती हैं और शारीरिक और मानसिक आधि−व्याधियों के निराकरण में उपयोगी सिद्ध होती हैं। दिन में पौधे शीतलता और रात में गर्मी देते हैं। तापमान की घट बढ़ से शरीर पर जो अनुपयुक्त प्रभाव पड़ता है उसे वृक्ष रोकते हैं। पेड़ पौधों का प्रेम और सान्निध्य एक प्रकार से प्रकृति के साथ घनिष्ठता बनाये रहना है। इससे हम उन्हीं की तरह सुविकसित होते और दूसरों की सहायता करने की प्रवृत्ति अपनाती हैं। 

(अखंड ज्योति 8/
1986)