कविता-जब टूट चूका हो अंतर्मन.


कविता-जब टूट चूका हो अंतर्मन.

ब्राजीली कवियत्री "मार्था मेरिडोस" जिन्हें.
कविताओ के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था.
उनकी कविता अंग्रेजी भाषा में, जिसका हिंदी अनुवाद.

नित जीवन के संघर्षों से
जब टूट चुका हो अन्तर्मन,
तब सुख के मिले समन्दर का
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।

जब फसल सूख कर जल के बिन
तिनका -तिनका बन गिर जाये,
फिर होने वाली वर्षा का
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।

सम्बन्ध कोई भी हों लेकिन
यदि दुःख में साथ न दें अपना,
फिर सुख में उन सम्बन्धों का
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।

छोटी-छोटी खुशियों के क्षण
निकले जाते हैं रोज़ जहां,
फिर सुख की नित्य प्रतीक्षा का
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।।

मन कटुवाणी से आहत हो
भीतर तक छलनी हो जाये,
फिर बाद कहे प्रिय वचनों का
रह जाता कोई अर्थ नहीं।।

सुख-साधन चाहे जितने हों
पर काया रोगों का घर हो,
फिर उन अगनित सुविधाओं का
रह जाता कोई अर्थ नहीं।।

श्री गणेशजी.


श्री गणेशजी.

पुराणों में गणेशजी के उत्पत्ति की विरोधाभासी कथाएं मिलती हैं। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मध्यान्ह (12 बजे) के समय गणेशजी का जन्म हुआ था।

एक कथा के अनुसार शनि की दृष्टि पड़ने से शिशु गणेश का सिर जलकर भस्म हो गया। इस पर दुःखी पार्वती (सती नहीं) से ब्रह्मा ने कहा- 'जिसका सिर सर्वप्रथम मिले उसे गणेश के सिर पर लगा दो।' पहला सिर हाथी के बच्चे का ही मिला। इस प्रकार गणेश 'गजानन' बन गए।

दूसरी कथा के अनुसार गणेशजी को द्वार पर बिठाकर पार्वतीजी स्नान करने लगीं। इतने में शिवजी आए और पार्वती के भवन में प्रवेश करने लगे। गणेशजी ने जब उन्हें रोका तो क्रुद्ध शिवजी ने त्रिशूल से उनका सिर भेद दिया। गणेशजी की उत्पत्ति पार्वतीजी ने चंदन के मिश्रण से की थी। जब पार्वतीजी ने देखा कि उनके बेटे का सिर काट दिया गया तो वे क्रोधित हो उठीं। उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान शिव ने एक हाथी के बच्चे का सिर गणेशजी के सिर पर लगा दिया और वह जी उठा।

माता पार्वती ने पुत्र की प्राप्ति के लिए पुण्यक नामक उपवास किया था। इसी उपवास के चलते माता पार्वती को श्रीगणेश पुत्र रूप में प्राप्त हुए।

शिव महापुराण के अनुसार माता पार्वती को गणेशजी का निर्माण करने का विचार, उन्हीं की सखी जया और विजया ने दिया था। उनकी सखियों ने उनसे कहा था कि नंदी और सभी गण सिर्फ महादेव की आज्ञा का ही पालन करते हैं, इसलिए आपको भी एक ऐसे गण की रचना करनी चाहिए जो सिर्फ आपकी ही आज्ञा का पालन करें। इस विचार से प्रभावित होकर माता पार्वती ने श्रीगणेश की रचना अपने शरीर के मैल से की।

मस्तक कटना.

ब्रह्हवैवर्त पुराण के अनुसार एक बार किसी कारणवश भगवान शिव ने क्रोध में आकर सूर्य पर त्रिशूल से प्रहार कर दिया था। इस प्रहार से सूर्यदेव चेतनाहीन हो गए। सूर्यदेव के पिता कश्यप ने जब यह देखा तो उन्होंने क्रोध में आकर शिवजी को श्राप दिया कि जिस प्रकार तुम्हारे त्रिशूल से मेरे पुत्र का शरीर नष्ट हुआ है, उसी प्रकार तुम्हारे पुत्र का मस्तक भी कट जाएगा। इसी श्राप के फलस्वरूप भगवान श्रीगणेश के मस्तक कटने की घटना हुई।

जब सारे देवी-देवता श्रीगणेशजी को आशीर्वाद दे रहे थे, तब शनिदेव सिर नीचे किए खड़े थे। पार्वतीजी द्वारा पुछने पर शनिदेव ने कहा कि मेरे देखने पर आपके पुत्र का अहित हो सकता है, लेकिन जब माता पार्वती के कहने पर शनिदेव ने बालकर को देखा, उसके कुछ समय बाद ही उनके सिर कटने की घटना घटी।

शक्ति.

गणेशजी को सभी देवताओं की शक्तियां प्राप्त है। जिस तरह हनुमानजी को सभी देवताओं ने अपनी अपनी शक्तियां दी थी, उसी तरह गणेशजी को भी सभी देवताओं की शक्तियां प्राप्त है। इसके उपरांत उनके पास स्वत:की शक्तियां भी है।

रंग.

शिवपुराण अनुसार गणेशजी के शरीर का रंग लाल तथा हरा है। इसमें लाल रंग शक्ति का और हरा रंग समृद्ध‍ि का प्रतीक माना जाता है। इसका आशय है, जहां गणेशजी हैं, वहां शक्ति और समृद्ध‍ि दोनों का वास है।

गणेशजी के भाई बहिन
.


गणेशजी के कार्तिकेय ही एक मात्र भाई है, जिन्हें सुब्रमण्यम, मुरुगन और स्कंद भी कहा जाता है। जब देवतानों में प्रथम होने की होड़ हुई तो कार्तिकेय धरती का चक्कर लगाने निकल पड़े, लेकिन गणेशजी ने माता पिता की परिक्रमा करके ही यह पद प्राप्त कर लिया था। कार्तिकेय के अलावा गणेशजी के अन्य भाइयोंका भी उल्लेख मिलता हैं, जिनके नाम है- सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा। उनकी एक बहिन भी है। गणेशजी की बहिन का नाम अशोक सुंदरी हैं। गणेश के भाई कार्तिकेय ने विवाह नहीं किया था।

गणेशजी का परिवार.


गणेशजी की ऋद्धि और सिद्धि नामक दो पत्नियां हैं, जो प्रजापति विश्वकर्मा की पुत्रियां हैं। सिद्धि से 'क्षेम' और ऋद्धि से 'लाभ' नाम के दो पुत्र हुए। लोक-परंपरा में इन्हें ही शुभ-लाभ कहा जाता है। शास्त्रों में तुष्टि और पुष्टि को गणेशजी की बहुएं कहा गया है। गणेशजी के पोते आमोद और प्रमोद है।

गणेशजी की एक पुत्री भी है, जिसका नाम संतोषी है। एक कथा के अनुसार भगवान गणेशजी अपनी बुआ से रक्षा सूत्र बंधवा रहे थे, इसके बाद उपहार के आदान-प्रदान को देखते हुये गणेशजी के पुत्रों ने इसके बारे में पूछा। इस पर गणेशजी ने कहा यह धागा नहीं एक सुरक्षा कवच है। यह रक्षा सूत्र आशीर्वाद और भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है।

यह सुनकर शुभ और लाभ ने कहा, ऐसा है, तो हमें भी एक बहिन चाहिए। यह सुनकर भगवान गणेश ने अपनी शक्तियों से एक ज्योति उत्प‍न्न की और उनकी दोनों पत्नियों की आत्मशक्ति के साथ उसे सम्मलित कर लिया। इस ज्योति ने कन्या का रूप धारण किया, जिससे पुत्री का जन्म हुआ। उसका नाम संतोषी रखा गया। यह पुत्री माता संतोषी के नाम से विख्यात है।

पसंद.

जल तत्व के अधिपति गणेश जी का सिर हाथी का है। उनकी प्रिय वस्तु दूर्वा, लाल रंग के फूल, अस्त्र पाश और अंकुश, प्रिय भोजन बेसन और मोद का लड्डू, केला आदि। शिव महापुराण के अनुसार श्रीगणेश को जो दूर्वा चढ़ाई जाती है, वह जड़रहित बार अंगुल लंबी और तीन गांठों वाली होनी चाहिए।

5.गणेशजी प्रथम पूज्य देवता : सभी धर्मों में गणेश की किसी न किसी रूप में पूजा या उनका आह्वान किया ही जाता है। ज्योतिष्शास्त्र के अनुसार गणेश पूजा से बुध और केतु ग्रह का कुप्रभाव नहीं होता। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्य में लाभ और शांति हेतु सबसे पहले गणेश स्तुति और पूजा ही की जाती है। ऐसे करने से किसी भी प्रकार के विघ्‍न नहीं आते हैं। शिवमहापुराण के अनुसार जब भगवान शिव त्रिपुर का नाश करने जा रहे थे, तब आकाशवाणी हुई कि जब तक आप श्रीगणेश का पूजन नहीं करेंगे, तब तक त्रिपुर का संहार नहीं कर पाएगें। तब भगवान शिव ने भद्रकाली को बुलाकर गजानन का पूजन किया और युद्ध में विजय प्राप्त की।

वाहन.

गणपति आदिदेव हैं, जिन्होंने हर युग में अलग अवतार लिया। गणेशजी सतयुग में सिंह, त्रेता में मयूर, द्वापर में मूषक और कलिकाल में घोड़े पर सवार बताए जाते हैं। कहते हैं कि द्वापर युग में वे ऋषि पराशर के यहां गजमुख नाम से जन्में थे। उनका वाहन मूषक था जोकि अपने पूर्व जन्म में एक गंधर्व था। इस गंधर्व ने सौभरि ऋषि की पत्नी पर कुदृष्टि डाली थी, जिसके चलते इसको मूषक योनि में रहने का श्राप मिला था। इस मूषक का नाम डिंक है।

गणेश जी के 12 प्रमुख नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्ननाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन। उनके प्रत्येक नाम के पीछे एक कथा है।

प्रथम लेखक.

गणेशजी को पौराणिक पत्रकार या लेखक भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने महाभारत का लेखन किया था। इस ग्रंथ के रचयिता तो वेदव्यास थे, परंतु इसे लिखने का दायित्व गणेशजी को दिया गया। इसे लिखने के लिए गणेशजी ने शर्त रखी कि उनकी लेखनी बीच में ना रुके। इसके लिए वेदव्यास ने उनसे कहा कि वे हर श्लोक को समझने के बाद ही लिखे। श्लोक का अर्थ समझने में गणेशजी को थोड़ा समय लगता और उसी दौरान वेदव्यासजी अपनी अगली तैयारी कर लेते।

उच्चस्तरीय सान्निध्य की परिणति.


उच्चस्तरीय सान्निध्य की परिणति.

गर्ग संहिता के सूत्र 62/9 में कहा गया है ‘गंगा पाप का, चन्द्रमा ताप का और कल्पवृक्ष दीनता के अभिशाप का अपहरण करता है, किन्तु महामानवों की संगति, उनका सान्निध्य पाप, ताप और दैन्य तीनों का नाश कर देते हैं। महापुरुष संपर्क में आने वालों की बुद्धि की जड़ता, मन की मलिनता को दूर कर उसे परिष्कृत स्तर का बनाते, वाणी में सत्य का संचार करते और सम्मान में अभिवृद्धि करते हैं। कोई भी व्यक्ति या वस्तु महान का आश्रय पाकर उत्कर्ष को प्राप्त हुए बिना नहीं रहती। सत्संगति का प्रतिफल भी यही है।

उच्चस्तरीय मस्तिष्क कमजोर बालों को किस प्रकार इच्छित दिशा में घसीट ले जाते हैं, इस संदर्भ में मनोवेत्ताओं एवं भौतिक विज्ञानियों ने अपने-अपने ढंग से अनुसंधान किये हैं। दोनों क्षेत्रों के निष्कर्ष लगभग समान हैं। इनके अनुसार कमजोर एवं अपरिष्कृत मन-मस्तिष्क वाले मनुष्यों को यदि परिष्कृत व्यक्तित्वों का सतत् सान्निध्य मिलता रहे, तो उन्हें जैसा चाहें सोचने, मान्यता बनाने और गतिविधियाँ अपनाने के लिए विवश किया जा सकता है। उदाहरण स्वरूप परिष्कृत व्यक्तित्व एवं शुद्ध सात्विक मनःस्थिति का प्रचण्ड प्रभाव देखना हो तो वह विवेकानन्द, महात्मा गाँधी, अब्राहम लिंकन मार्टिन लूथर किंग आदि महापुरुषों के रूप में देखा जा सकता है जिन्होंने अकेले ही अपने समाज तथा संसार में महत्वपूर्ण क्रान्तिकारी परिवर्तन प्रस्तुत किये।

वस्तुतः परिष्कृत मन की शक्ति अणुशक्ति से किसी भी प्रकार कम नहीं है, वरन् उससे अधिक ही समर्थ और प्रचण्ड है। इस स्तर के व्यक्तित्वों के संपर्क में आने वाले भी तदनुरूप बनते और और ढलते चले जाते हैं। इतिहास पुराणों में वर्णित हृदय परिवर्तन एवं जनमानस के परिष्कार की घटनाएँ इसी मनःशक्ति के सृजन उपयोगों के उदाहरण हैं। इस तथ्य को भारतीय तत्त्वदर्शियों ने बहुत पहले जान लिया था कि परिष्कृत चेतना ही अनगढ़ स्वभावों में सुधार परिवर्तन कर सकने में सक्षम हो सकती है। विज्ञानवेत्ता भी अब इस तथ्य का समर्थन करने लगे हैं। प्राणिशास्त्री चिस्टन एवं मनोविज्ञानी वेलोस्कोव जैसे मूर्धन्य अनुसंधान कर्ताओं का कहना है कि मानसिक विकास की बहुत कुछ संभावना इस बात पर निर्भर है कि अविकसित मस्तिष्क वालों का सतत् सान्निध्य मिलता रहे। मनुष्य का बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास बहुत कुछ उच्चस्तरीय संगति पर निर्भर करता है। समीपता के कारण उनके सोचने का ढंग और भावनाएँ बहुत कुछ वैसी ही बनने लगती हैं, जैसे कि प्रभावशाली व्यक्तित्वों का निज का होता है।

प्राचीनकाल से लेकर अर्वाचीन काल तक के ऋषि मनीषियों एवं अध्यात्मवेत्ताओं ने इस तरह के कितने ही प्रयोग किये और सफलता प्राप्त करने में कृत कार्य हो चुके हैं। बुद्ध की समीपता पाने वालों में से कितने ही उन्हीं की तरह महानता अर्जित कर सके, यह कोई छुपा तथ्य नहीं है। अपने समय में अकेले बुद्ध की प्रचण्ड विचार धारा ने लगभग ढाई लाख व्यक्तियों को अपनी विलासी एवं भौतिकवादी महत्त्वाकाँक्षी गतिविधियाँ छोड़कर उस कष्ट कर प्रयोजन में सहभागी बनने के लिए विवश कर दिया था, जो बुद्ध को अभीष्ट था। भगवान राम ने रीछ वानरों को ऐसे कार्य में जुट जाने के लिए संलग्न कर दिया जो उन दिनों असंभव माना जाता था कृष्ण ने महाभारत की भूमि रची और उसके लिए मनोभूमियाँ उत्तेजित की उनके समीप आने वाले ग्वाल-बाल तक अपने व्यक्तित्व को उच्चस्तरीय बना सकें।

ईसा मसीह, मुहम्मद साहब, जरथुस्त्र आदि धार्मिक क्षेत्र के मनस्वी ही थे, जिन्होंने लोगों को अभीष्ट पथ पर चलने के लिए विवश किया। उपदेशक लोग आकर्षक प्रवचन देते रहते हैं, पर उनकी कला की प्रशंसा करने वाले भी उनके उपदेशों पर चलने को तैयार नहीं होते। इसमें उनके प्रतिपाद्य विषय का दोष नहीं, उस मनोबल की कमी ही कारणभूत तत्व है, जिसके बिना सुनने वालों के मस्तिष्क में हलचल उत्पन्न किया जा सकना संभव न हो सका। नारद जैसे मनस्वी ही अपने स्वल्प परामर्श से लोगों की जीवनधारा बदल सकते हैं। बाल्मीकि, ध्रुव, प्रह्लाद, सुकन्या आदि कितने ही आदर्शवादी उन्हीं की प्रेरणा भरी प्रकाश किरण पाकर आगे बढ़े थे।

सत्संग उसी स्तर के महामानवों का किया जाना चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता से सुसम्पन्न व्यक्तित्व का तेजस् दूसरे अल्प तेजस् व्यक्तियों में प्रवेश करके उन्हें देखते-देखते समर्थ बनाकर रख दे। दीपक से दीपक जलने का, पारस-स्पर्श से लोहा सोना होने का कौवे का कोयल और बगुले का हंस बन जाने के उदाहरण सर्वविदित हैं जो इसी संदर्भ की पुष्टि करते हैं, कि मनुष्य का मन और दृष्टिकोण उच्चस्तरीय सान्निध्य से ही परिष्कृत होता है।



(अखंड ज्योति-12/1990)

कविता-भजन- ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर.


कविता-भजन-
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर..

मुझ पर भी दया की कर दो नज़र,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।
कुछ दीनों के दुःख की ले लो खबर
,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।
आरत जन तुमको पुकार रहे हैं
,
आने की बाट निहार रहे हैं
।
सिर छिपा के
कहाँ बैठे नटवर ,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।
ब्रजबाला व्याकुल रहती है
,
ग्वालों की टोली कहती है
।
कब आओगे कान्हा कुँवर बनकर
,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।
जिस बंसी ने प्रेमप्रकाश किया
,
रसदायक रास बिलास किया
।
बज जाए वही बंसी घर-घर
,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।
बिसरा दो इन्हें या सम्हालो इन्हें,
ठुकरा दो चाहे अपना लो इन्हें
,
दृग ‘बिन्दु’ हैं आपके पेशे नज़र
,
ऐ श्याम सुंदर ऐ मुरलीधर
।

सम्पूर्ण महाभारत- संक्षिप्त कथा. भाग-9


सम्पूर्ण महाभारत- संक्षिप्त कथा.
भाग-9  
दुर्योधन वध और
महाभारत युद्ध की समाप्ति.

दुर्योधन की प्राय: सारी सेना युद्ध में मारी गयी थी। अन्ततोगत्वा उसका भीमसेन के साथ युद्ध हुआ। उसने पाण्डव-पक्ष के पैदल आदि बहुत-से सैनिकों का वध करके भीमसेन पर धावा किया। उस समय गदा से प्रहार करते हुए दुर्योधन के अन्य छोटे भाई भी भीमसेन के ही हाथ से मारे गये थे। महाभारत-संग्राम के उस अठारहवें दिन रात्रिकाल में महाबली अश्वत्थामा ने पाण्डवों की सोयी हुई एक अक्षौहिणी सेना को सदा के लिये सुला दिया। उसने द्रौपदी के पाँचों पुत्रों, उसके पांचाल-देशीय बन्धुओं तथा धृष्टद्युम्न को भी जीवित नहीं छोड़ा। द्रौपदी पुत्रहीन होकर रोने-बिलखने लगी। तब अर्जुन ने सींक के अस्त्र से अश्वत्थामा को परास्त करके उसके मस्तक की मणि निकाल ली। (उसे मारा जाता देख द्रौपदी ने ही अनुनय-विनय करके उसके प्राण बचाये)। इतने पर भी दुष्ट अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ को नष्ट करने के लिये उस पर अस्त्र का प्रयोग किया। वह गर्भ उसके अस्त्र से प्राय: दग्ध हो गया था; किंतु भगवान श्रीकृष्ण ने उसको पुन: जीवन-दान दिया। उत्तरा का वही गर्भस्थ शिशु आगे चलकर राजा परीक्षित् के नाम से विख्यात हुआ। कृतवर्मा, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा- ये तीन कौरव-पक्षीय वीर उस संग्राम से जीवित बचे। दूसरी ओर पाँच पाण्डव, सात्यकि तथा भगवान श्रीकृष्ण-ये सात ही जीवित रह सके; दूसरे कोई नहीं बचे। उस समय सब ओर अनाथ स्त्रियों का आर्तनाद व्याप्त हो रहा था। भीमसेन आदि भाइयों के साथ जाकर युधिष्ठिर ने उन्हें सान्त्वना दी तथा रणभूमि में मारे गये सभी वीरों का दाह-संस्कार करके उनके लिये जलांजलि दे, धन आदि का दान किया। तत्पश्चात कुरुक्षेत्र में शरशय्या पर आसीन शान्तनुनन्दन भीष्म के पास जाकर युधिष्ठिर ने उनसे समस्त शान्तिदायक धर्म, राजधर्म(आपद धर्म), मोक्ष धर्म तथा दानधर्म की बातें सुनीं। फिर वे राजसिंहासन पर आसीन हुए। इसके बाद उन शत्रुमर्दन राजा ने अश्वमेध यज्ञ करके उसमें ब्राह्मणों को बहुत धन दान किया। तदनन्तर द्वारका से लौटे हुए अर्जुन के मुख से मूसलकाण्ड के कारण प्राप्त हुए शाप से पारस्परिक युद्ध द्वारा यादवों के संहार का समाचार सुनकर युधिष्ठिर ने परीक्षित् को राजासन पर बिठाया और स्वयं भाइयों के साथ महाप्रस्थान कर स्वर्गलोक को चले गये।

(समाप्त)

भारत के राष्ट्रपति.


भारत के राष्ट्रपति.

१८५७ के संग्राम के बाद, ईस्ट इंडिया कंपनी समाप्त कर दी गयी और भारत ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया। गवर्न्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट १८५८ अधिनियम के द्वारा, गवर्नर-जनरल को नियुक्त करने का अधिकार दिया गया। भारत और पाकिस्तान को १९४७ में स्वतंत्रता मिली, परन्तु गवर्नर-जनरल फिर भी जारी रहे, जब तक कि दोनों देशों के संविधान नहीं बन गये। माउंटबैटन कुछ समय भारत का गवर्नर-जनरल बना रहा। लेकिन दोनों देशों के अपने गवर्नर-जनरल बने। बाद में भारत १९५० में धर्म-निरपेक्ष गणतंत्र बना और १९५६ में पाकिस्तान इस्लामी गणराज्य बना।

भारत के गवर्नर-जनरल.

1947–1950
*
माउंटबैटन, 15 अगस्त 1947–जून 1948, जारी
*
चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य, जून 1948–25 जनवरी 1950
१९४७ से १९५० तक, भारत के गवर्नर-जनरल, एक शाही ढाल (एक मुकुट पर सिंह आसीन) सहित एक नीला ध्वज प्रयोग किया करते थे। इस चिन्ह के नीचे शब्द “भारत” सुनहरे अक्षरों में अंकित होता था। यही नमूना कई अन्य गवर्नर-जनरल द्वारा भी प्रयोग किया गया। यह किसी गवर्नर-जनरल का अंतिम निजी ध्वज था।



भारत के राष्ट्रपति.

#
नाम
पदग्रहण
पदमुक्त
उपराष्ट्रपति
टिप्पणी
१
डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद
(
१८८४-१९६३)
२६ जनवरी १९५०
१३ मई १९६२
डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
१९५२ चुनाव और  १९५७ चुनाव
राजेंद्र प्रसाद, जो कि बिहार से थे, भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। वे स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वे एकमात्र राष्ट्रपति थे जो कि दो बार रष्ट्रपति बने।
२
डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(
१८८८ –१९७५)
१३ मई १९६२
१३ मई १९६७
ज़ाकिर हुसैन
१९६२ चुनाव
राधाकृष्णन मुख्यतः दर्शनशास्त्री और लेखक थे। वे आन्ध्र विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे।
३
ज़ाकिर हुसैन
(
१८९७ –१९६९)
१३ मई १९६७
३ मई १९६९
वराहगिरि वेंकट गिरि
१९६७ चुनाव
ज़ाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और पद्म विभूषण और भारत रत्न के भी प्राप्तकर्ता थे।
३
वराहगिरि वेंकट गिरि
(
१८९४–१९८०)
३ मई १९६९
२० जुलाई १९६९
वी.वी. गिरि पदस्थ राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
३
मुहम्मद हिदायतुल्लाह
(
१९०५–१९९२)
२० जुलाई १९६९
२४ अगस्त १९६९
हिदायतुल्लाह भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और आर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया के प्राप्तकर्ता थे
४
वराहगिरि वेंकट गिरि
(
१८९४–१९८०)
२४ अगस्त १९६९
२४ अगस्त १९७४
गोपाल स्वरूप पाठक
१९६९ चुनाव
गिरि एकमात्र व्यक्ति थे जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों बने। वे भारत रत्न से सम्मानित हो चुके थे।
५
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
(
१९०५–१९७७)
२४ अगस्त १९७४
११ फ़रवरी १९७७
बासप्पा दनप्पा जत्ती
१९७४ चुनाव
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे। उनकी पदस्थ रहते हुए मृत्यु हो गयी। वे दूसरे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा न कर सके।
५
बासप्पा दनप्पा जत्ती
(
१९१२–२००२)
११ फ़रवरी १९७७
२५ जुलाई १९७७
बी.डी. जत्ती, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। इससे पहले वह मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री थे।
६
नीलम संजीव रेड्डी
(
१९१३–१९९६)
२५ जुलाई १९७७
२५ जुलाई १९८२
मुहम्मद हिदायतुल्लाह
१९७७ चुनाव
नीलम संजीव रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। रेड्डी आन्ध्र प्रदेश से चुने गए एकमात्र सांसद थे। वे २६ मार्च १९७७ को लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए और १३ जुलाई १९७७ को यह पद छोड़ दिया और भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
७
ज्ञानी जैल सिंह
(1916–1994)
२५ जुलाई १९८२
२५ जुलाई १९८७
रामास्वामी वेंकटरमण
१९८२ चुनाव
जैल सिंह मार्च १९७२ में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने और १९८० में गृहमंत्री बने।
८
रामास्वामी वेंकटरमण
(
१९१०–२००९)
२५ जुलाई १९८७
२५ जुलाई १९९२
शंकरदयाल शर्मा
१९८७ चुनाव
1942,
वेंकटरमण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में जेल भी गए। जेल से छुटने के बाद वे कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। इसके अलावा वे भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे।
९
शंकरदयाल शर्मा
(
१९१८–१९९९)
२५ जुलाई १९९२
२५ जुलाई १९९७
के. आर. नारायणन
१९९२ चुनाव
शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी थे।
१०
के. आर. नारायणन
(
१९२०–२००५)
२५ जुलाई १९९७
२५ जुलाई २००२
कृष्ण कान्त
१९९७ चुनाव
नारायणन चीन,तुर्की,थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके थे। उन्हें विज्ञान और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त थी। वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं।
११
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
(
१९३१-२०१५)
२५ जुलाई २००२
२५ जुलाई २००७
भैरोंसिंह शेखावत
२००२ चुनाव
कलाम मुख्यतः वैज्ञानिक थे जिन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने मुख्य योगदान दिया। इस कारण उन्हें भारत रत्न भी मिला। उन्हें भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है।
१२
प्रतिभा पाटिल
(
जन्म १९३४)
२५ जुलाई २००७
२५ जुलाई २०१२
मोहम्मद हामिद अंसारी
२००७ चुनाव
प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी। वह राजस्थान की भी प्रथम महिला राज्यपाल थी।
१३
प्रणब मुखर्जी
(
जन्म १९३५)
२५ जुलाई २०१२
24 जुलाई 2017
मोहम्मद हामिद अंसारी
२०१२ चुनाव
प्रणब मुखर्जी भारत सरकार में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके है।
१४
राम नाथ कोविन्द (जन्म:1 अक्टूबर 1945) 
25 जुलाई 2017
पदस्थ
वेंकैया नायडू
राज्यसभा सदस्य तथा बिहारराज्य के राज्यपाल रह चुके हैं।