खिचड़ी भाषा.
एक बार एक विद्यार्थी ने पंडित नेहरू से 'आटोग्राफ ' मांगा।
पंडित जी ने अंग्रेजी में हस्ताक्षर करके उसे पुस्तिका लौटा दी।
फिर विद्यार्थी ने पुस्तिका पर एक शुभकामना संदेश लिखने के लिए प्रार्थना की
तो चाचा नेहरू ने वह भी पूरी कर दी।
अंत में विद्यार्थी ने अनुरोध किया, 'कृपया इस पर तारीख भी डाल दें,'
जिस के जवाब में पंडित नेहरू ने वैसा ही करके पुस्तिका लौटा दी ।
जब विद्यार्थी ने पुस्तिका देखी तो उस पर आटोग्राफ 'अंग्रेजी' में, शुभकामना संदेश 'हिंदी' में और तारीख 'उर्दू' में डाली हुई थी ।
विद्यार्थी को आश्चर्यचकित देख, पंडित नेहरू ने समझाया, "तुमने पहले 'आटोग्राफ' मांगा जो अंग्रेजी शब्द है, शुभकामना हिंदी शब्द है अत: वो वाक्य हिंदी में लिखा। तारीख 'उर्दू' शब्द है इसलिए उर्दू में लिखा।
देखो बेटा ,खिचड़ी भाषा बोलोगे तो उत्तर भी वैसा ही पाओगे।''
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें