राशी और मित्रता. (ज्योतिष)


राशी और मित्रता.
(ज्योतिष)

आज हम वफादारी की बात करने जा रहे हैं। जीवन का अनुभव यह कहता है कि निष्ठा की कमी किसी में नहीं होती, और होती है तो वह समय और भाग्य में होती है। इसलिए समय और भाग्य ही ऐसे दो क्षेत्र है जिनसे व्यक्ति को वफादारी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। लेकिन जब बात वफादारी की तलाश राशियों में की जाते है तो कुछ राशियों की विशेषताएं उन्हें दूसरों से अलग करती हैं। यह विशेषताएं एक अच्छॆ मित्र और सेवक के संबंध में निर्णय लेने में अच्छी सहयोगी साबित हो सकती हैं। परन्तु आलेख पढ़ने के बाद किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पूर्व प्रथम लाईन में कही बात को हम सभी को याद रखना है कि वफादारी की कमी सिर्फ समय और भाग्य में ही होती है। बाकि सभी वफादार होते हैं-

मेष राशि.

अफसोस की बात है, कि मेष राशि को सभी राशि के व्यक्तियों में सबसे कम वफादार के रूप में जाना जाता है। मेष वाले हमेशा नए कारनामों, नई चुनौतियों की तलाश में रहते हैं, और कभी-कभी इसका मतलब है वे कुछ स्वार्थी भी हो जाते हैं। सबसे पहले वे स्वयं के प्रति समर्पित रहते हैं।

वृषभ राशि.
हर कोई जानता है कि वृषभ राशि वाले जिद्दी होते हैं, लेकिन यह एक अच्छी बात है कि वे किसी रिश्ते में हार नहीं मानते, भले ही उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उनके बारे में कुछ भी कहें। रिश्तों को वफादारी से निभाते हैं।

मिथुन राशि.

मिथुन राशि वाले दुर्भाग्य से कभी कभी कुछ विश्वासघाती भी हो सकते हैं। चूंकि उनके व्यक्तित्व के दो पक्ष हैं, वे एक मिनट के लिए पूरी तरह से वफादार और भरोसेमंद हो सकते हैं, और अगले ही पल वे रहस्यमयी भी हो सकते हैं।

कर्क राशि.

जब आप एक वफादार दोस्त की तलाश कर रहे हों तो उसमें सबसे अच्छा विकल्प कर्क राशि के व्यक्ति होते हैं। एक बार जिसके साथ भावनाओं में बंध जाते हैं उसके प्रति 100% प्रतिबद्ध रहते है।

सिंह राशि.


सिंह राशि के व्यक्ति बहुत उदार, प्यार, और रचनात्मक और वफादार होते हैं। काफी हद तक ये स्वयं केंद्रित रहते हैं।

कन्या राशि.

इस राशि के व्यक्ति लगभग सब कुछ बहुत गंभीरता से लेते हैं। आमतौर पर वफादार होते हैं। जब तक कि उन्हें लगता नहीं कि उनकी मित्रता को सकारात्मक उत्तर दिया जा रहा है।

तुला राशि.
कुछ मायनों में, तुला राशि वाले कम से कम अपने दोस्तों के लिए वफादार साबित होते ।

वृश्चिक राशि.

इस राशि के व्यक्ति कभी कभार ही वफादार होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये दूसरों से वफादारी की मांग करते हैं।

धनु राशि.

धनु राशि के जातक एक मिनट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध और अगले ही पल मित्रता में रुचि खो सकते हैं। इनके जीवन में निश्चितता की कमी रहती हैं। इन्हें 50% वफादार माना जाता है।

मकर राशि.

मकर वाले बहुत ही वफादार होते हैं। मन में रिश्तों को तय करने के बाद ही ये मित्रता को आगे बढ़ाते हैं। रिश्तों में दिखावा कम करते हैं पर निभाने वाले होते हैं।

कुम्भ राशि.

इस राशि के झूठ से नफरत करते हैं। मित्रता में वफादारी की उम्मीद इनसे की जा सकती है।

मीन राशि.

ये एक समर्पित मित्र होते हैं। परन्तु तब तक ही जब तक ये अपनी रचनात्मकता में नहीं खो जाते। इन्हें व्यावहारिक होते देर नहीं लगती। इसके साथ ही इनकी वफादारी में भी प्रश्नचिंह लगाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: