संकेत.
मनुष्य के आस-पास रोज कुछ ऐसे शुभ और अशुभ संकेत होते रहते हैं जिनका सीधा असर उनके जीवन पर भी पड़ता हैं। शुभ और अशुभ संकेतों में विश्वास हमेशा से हमारी सोच का एक हिस्सा रहे है। हम में से कई शुभ और अशुभ संकेतों को अच्छे भाग्य और विपत्ति के लक्षण में विश्वास करते हैं भारत में परंपरा और हजारों सालों के ज्ञान और अनुभव के आधार पर कुछ ऐसी बातें समाज में प्रचलित हैं जो कि आपको हैरत में जरूर डाल देगी, लोग शुभ और अशुभ दिनों, पक्षियों ,जानवरों आदि में विश्वास करते है, हो सकता है कि यह अंधविश्वास हो या इनमें कोई रहस्य छुपा हो, लेकिन जान लेने में क्या हर्ज है।
यदि स्वत: की नाक का अग्र-भाग दिखाई देना बंद हो जाए तो समझिए की अंत समय आ गया है अथवा गंभीर बीमारी से गर्त हो गए हैं।
जिस घर में बिल्लियां प्राय: लड़ती रहती हैं, वहां शीघ्र ही विघटन की संभावना रहती है, विवाद वृद्धि होती है। मतभेद होता है।
जिस घर में काली चींटियां समूह वृद्ध होकर घूमती हों, वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किन्तु मतभेद भी होते हैं।
घर के सम्मुख कोई कुत्ता घर की ही ओर मुख करके रोए तो घर में कोई विपत्ति आने वाली है अथवा किसी की मृत्यु होने वाली है।
घर में चमगादड़ों का वास अशुभ होता है।
जिस घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है।
यदि घर में कोई चोट खाया या घायल पक्षी या उसका कोई कटा हुआ अंग, आँगन में गिरता है तो, समझ लीजिए कि महासंकट आने वाला है।
यदि घर में कौवा, गिद्ध, चील या कबूतर नित्य बैठते है और छह मास तक लगातार निवास बनाए हुए है, तो गृहस्वामी पर नाना प्रकार की विपत्ति आने का सूचक होता है।
यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो, किसी भी कारण से तो घर में क्लेश और विवाद की स्थिति बनती है।
यदि सुबह के समय या शाम को कौवा मांस या हड्डी लाकर गिराता है तो, समझ लीजिए कि अमंगल होने वाला है और बिमारी, चोट आदि पर धन खर्च होगा।
यदि जिस दिन नए घर में प्रवेश करना हो तो, उसी दिन सूर्योदय के समय कोई भी पशु रोता है, तो उस दिन गृह प्रवेश टाल दें। यह संकेत शुभ नहीं होता है। घर में प्रवेश करते ही दुःख आरम्भ हो जायेंगे।
कार्य पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो कार्य असफल होने की आशंका रहती है। आप घर वापस आकर या थोड़ा विश्राम कर पुनः जाएँ।
शुभ कार्य के लिए विचार चल रहा हो तब यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो कार्य की असफलता होती है।
छिपकली के गिरने का और गिरगिट के चढ़ने का भी शुभ और अशुभ संकेत होता हैं। पुरुष के दाहिने अंग में और स्त्रियों के बांये अंग में सामान्यत: शुभ संकेत माने गए हैं। प्रत्येक अंग का फल भी निश्चित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें