सुदेष्णा.



सुदेष्णा.


सुदेष्णा महाभारत युद्ध में भाग लेने वाले राजा विराट की पत्नी तथा वीर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा की माता थीं। अपने अज्ञातवास के समय राजा विराट के महल में भीम द्वारा मारा गया कीचक सुदेष्णा का ही भाई था। 


विराट का साला कीचक क्षत्रिय पिता तथा ब्राह्मण माता का सूत पुत्र था।

कीचक केकय राजा के 'मालवी' नामक पत्नी के पुत्रों में सबसे बड़ा था।

केकय की दूसरी रानी की कन्या का नाम 'सुदेष्णा' था।

सुदेष्णा अपने अनेक भाइयों की एकमात्र बहन थी, जिसका विवाह राजा विराट से हुआ।

उसके भाइयों की संख्या बहुत अधिक थी तथा सभी शक्तिशाली होकर विराट के साथी हो गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: