मुक्तिनाथ धाम मंदिर.


मुक्तिनाथ धाम मंदिर.

मुक्तिनाथ धाम हिन्दुओं के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। यह नेपाल के मस्तांग जिले की थोरांग ला पहाड़ियों के बीच 3710 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। इसे सभी पापों का नाश करने वाला तीर्थ माना जाता है। माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु को भी जलंधर दैत्य की पत्नी वृंदा के शाप से मुक्ति मिली थी। यहां भगवान विष्णु की पूजा शालिग्राम के रूप में होती है। हिंदू ही नहीं इस मंदिर पर बौद्ध धर्म के लोगों की भी आस्था है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जलंधर दैत्य की मृत्यु के लिए विष्णु ने उसकी पत्नी वृंदा का सतीत्व भंग किया था। वृंदा ने विष्णु को शाप दे दिया। इसके बाद भगवान विष्णु यहां शालिग्राम रूप में रहे और उन्हें शाप से मुक्ति मिली। हिंदू धर्म के अलावा मुक्तिनाथ धाम का बौद्ध धर्म में भी काफी महत्व है।

मुक्तिनाथ मंदिर के सामने एक कुंड भी मौजूद है। इसमें गंडक नदी और दामोदर कुंड की धारा मिलती है। मान्यता है कि यहां पर श्राद्ध तर्पण करने से कई पीढ़ियों को पाप से मुक्ति मिल जाती है

कोई टिप्पणी नहीं: