अपनी सोच को सकारात्मक कैसे बनाएं?


अपनी सोच को कारात्म कैसे बनाएं?


अपने जीवन और सोच को आशापूर्ण और सकारात्मक 

बनाने के लिए याद रखिए यह सूत्र -

अपनी सोच और विचारों में खुलापन लाएं। संकीर्ण विचारों के साथ आपका व्यक्तित्व सकारात्मक नहीं हो सकता।

अच्छी संगत में रहें। ऐसे लोगों से घुलें - मिलें जो सदैव अच्छा और सर्वहित में सोचते हों।

अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए उतनी ही मेहनत करें।

असफलता को निराशा से न लें।

अपनी कमियों में सुधार कर पुनः नई उमंग से जुट जाएं।

यदि कोई वस्तु, कोई बात, कोई व्यक्ति बहुत बुरा लगता हो तो मन को यथासंभव उसके अनुकूल बनाने की चेष्टा करें। यदि कहीं भी बदलाव की सम्भावना नहीं है, तो उसे भूलना या नजरअंदाज करना सीखें।

भावनात्मक बनें। दूसरों का सम्मान करना सीखें।

खुद से बात करें। जब हम सकारात्मक तरीके से खुद से बात कर समस्या का निदान खोजते हैं, तो हमारी भावनाएं हमें सफल बनाने में मदद करती हैं।

सदा प्रसन्नचित्त और आशावादी रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: